गुरसहायगंज, कन्नौज। सराय दौलत स्थित मंडी में प्याज खरीदने आए एक ग्रामीण की मोटरसाइकिल अज्ञात युवक ने पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के ग्राम पूरनपुर निवासी रूप सिंह पुत्र बीते 27 जून को सुबह करीब 5 बजे सराय दौलत में प्याज खरीदने आए थे। उन्होंने मोटरसाइकिल को पुल के नीचे खड़ा कर दिया और मंडी में प्याज खरीदने चले गए। जब वह वापस आए तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल मौके पर मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन और तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सराय दौलत सब्जी मंडी से मोटरसाइकिल चोरी रिपोर्ट दर्ज


