34 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

कलयुग में रिश्तों का कत्ल! गोद ली गई नाबालिग बच्ची को भाई ने उतारा मौत के घाट, 130KM दूर जलाया शव

Must read

रांची: झारखंड में नाबालिग बच्ची (minor daughter) की नरबलि कांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि राजधानी रांची से हैवानियत की एक और सनसनीखेज घटना सामने आ गई। दरअसल, रांची के रातू थाना इलाके में आने वाले झखराटांड़ में गोद ली हुई 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की बर्बर हत्या कर दी गई। ये हत्या (murder) किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही मुंह बोले भाई राहुल उर्फ अक्षय पाठक ने परिवार के साथ मिलकर की।

इसके बाद सुनियोजित तरीके से शव को एंबुलेंस के जरिए गया ले जाकर जला दिया गया। बिहार के औरंगाबाद से गोद ली गई 13 वर्षीय बच्ची की रांची में हत्या कर शव को गयाजी में जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता,बेटे और एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

रांची के रातू थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ झखराटांड़ में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची, जिसे 2018 में औरंगाबाद के एक गरीब परिवार से गोद लिया गया था, की उसके ही मुंहबोले भाई राहुल उर्फ अक्षय पाठक ने परिवार के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए आरोपियों ने न केवल बच्ची के लापता होने की झूठी कहानी रची, बल्कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रांची से 130 किलोमीटर दूर बिहार के गया ले जाकर जला दिया।

हत्या के बाद आरोपी पिता सुबोध पाठक और उसका बेटा राहुल उर्फ अक्षय पाठक ने बच्ची के लापता होने की झूठी कहानी फैलानी शुरू कर दी। घर में गृहशांति के नाम पर पूजा-पाठ और हवन भी कराया गया, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। संदेह बढ़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुबोध पाठक और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।

मामला सामने आने पर रातू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुबोध पाठक, उसके बेटे राहुल उर्फ अक्षय पाठक और एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि पूरी घटना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की भूमिका संदिग्ध है। वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात निकलकर आई है कि घर में बच्ची को लेकर अक्सर विवाद होता था। साथ ही किसी रिश्तेदार से बच्ची के संपर्क को लेकर भी परिवार नाराज था, जिसे हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे सनसनीखेज मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगे। फिलहाल पुलिस फरार डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article