41 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

रायबरेली आबकारी विभाग में बड़ा खेल उजागर, रेलवे स्टेशन की मॉडल शॉप गायब, बेलीगंज की बिक्री बढ़ाने का आरोप

Must read

रायबरेली: रायबरेली (Rae Bareli) जिले  में आबकारी विभाग (Excise Department) में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से एक बड़ा खेल उजागर हुआ है। वर्षों से रेलवे स्टेशन पर चल रही मॉडल शॉप को साठगांठ करके गायब कर दिया गया, जिसका सीधा आरोप बेलीगंज कंपोजिट शराब की दुकान की बिक्री बढ़ाने के लिए किया गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर दुकान न मिलने का हवाला देकर मॉडल शॉप को सुभाष नगर स्थानांतरित करा दिया गया। इस पूरे खेल में आबकारी इंस्पेक्टर अखिलेश के छुट्टी पर होने का फायदा उठाया गया और चार्ज पर आए इंस्पेक्टर पर मिलीभगत का आरोप लगा है।

मिलीभगत की पोल खुलने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला आबकारी अधिकारी ने अनुज्ञापी (लाइसेंस धारक) पर गुमराह करने का आरोप लगाया है और सुभाष नगर स्थानांतरित की गई मॉडल शॉप को वापस रेलवे स्टेशन पर खोलने का आदेश दिया है। आदेश का पालन न करने पर लाइसेंस धारक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article