30 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

दीक्षांत परेड की तैयारियां तेज, एसपी ने महिला रिक्रूट आरक्षियों की रिहर्सल परेड का लिया जायजा

Must read

 

शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में प्रस्तावित दीक्षांत परेड समारोह-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणाधीन महिला रिक्रूट आरक्षियों की रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और ड्रिल के प्रत्येक चरण का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कदमताल, अनुशासन और समन्वय पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि दीक्षांत परेड पुलिस प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें अनुशासन, एकरूपता और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन होता है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को पूरी लगन और मेहनत के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और प्रशिक्षण स्टाफ भी मौजूद रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article