32 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार — नगदी व ताश की गड्डी बरामद

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शमशाबाद थाना पुलिस ने जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नगदी और ताश की गड्डी भी बरामद की है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से जुए के फड़ संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं, जहां जुआरी हजारों-लाखों रुपये का दांव लगाकर रातोंरात अमीर बनने के ख्वाब देख रहे थे। यह अवैध धंधा न केवल सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा दे रहा था, बल्कि नए युवाओं को भी अपनी चपेट में लेकर उन्हें बर्बादी की ओर धकेल रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत शमशाबाद थाना पुलिस को ग्राम चिल्सरा के निकट जुए के फड़ की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। अचानक पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नसीम, समीम, राहुल, अरबाज तथा मुशीर शामिल हैं, जो ग्राम चिल्सरा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उनके पास से 2720 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की।
थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article