32 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

बिजली कटौती से फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Must read

 

मेरठ। सरधना क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश गुरुवार रात सड़कों पर फूट पड़ा। कई दिनों से लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की बिजली कटौती से परेशान लोगों ने देवी मंदिर चौराहे पर पहुंचकर सरधना-दौराला बिनौली मार्ग पर जाम लगा दिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन-रात हो रही कटौती और लगातार ट्रिपिंग के कारण आमजन का जीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। बिजली संकट के कारण पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। मोटरें नहीं चल पाने से कई घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आक्रोशित नागरिकों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगाए रखा, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जाम की सूचना मिलने के बाद भी न तो बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही पुलिस प्रशासन ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article