14 C
Lucknow
Wednesday, February 4, 2026

पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित, 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

Must read

लखनऊ।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग)** ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किया गया है।
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह सभी चयनित अभ्यर्थी अब पीसीएस परीक्षा के अंतिम चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में कुल 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से सफल उम्मीदवारों की यह सूची तैयार की गई है।
पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से परिणाम का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवार अब इंटरव्यू की तैयारी में जुट गए हैं। आयोग द्वारा इंटरव्यू की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article