37.6 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

हरे हुए पुरानी रंजिश के जख्म, लाठी-डंडों और सरियों से हमला; मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष का कारण बन गई। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पांच नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला अमेठी जदीद निवासी आलमगीर पुत्र स्वर्गीय रहीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोसी सोहित और सारिक पुत्रगण जाहिर अली उर्फ गोरे, अनीश पुत्र सद्दीक, सामीन पुत्र शहीद तथा पांच अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो सभी आरोपी आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडों तथा सरियों से हमला बोल दिया। इस दौरान पीड़ित आलमगीर के अलावा उसकी भाभी परवीन और पुत्र अहीद भी मारपीट का शिकार हो गए। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
मारपीट में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए भेजा गया, जहां पुलिस ने उनका चिकित्सीय परीक्षण डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कराया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article