23.1 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026
Home Blog Page 88

गाली गलौज से मना करने पर किशोर के पेट में मारा बांका, मौत , मुकदमा दर्ज

0

फर्रुखाबाद। फोन पर भाई को गाली गलौज करने की शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे दूसरे भाई व भतीजे के साथ आरोपी की मां ने गाली गलौज किया मना करने पर आरोपी व उसके भाई तथा मां ने इन लोगों के साथ मारपीट की और भतीजे के पेट में बांका मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दर्द किए गए मुकदमे में बड़ी अखिलेश कुमार जो की सिंचाई विभाग में कार्यरत है और नलकूप कॉलोनी बेवर रोड पर रहता है ।तहरीर में अखिलेश ने कहा कि गांगुली निवासी राजेश उर्फ पप्पू ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौज किया तो उसने अपने भाई कमलेश को बात बताई और कहा कि उससे जाकर पूछे की गालियां क्यों दे रहा है कमलेश और उसका पुत्र वैभव राजेश उर्फ पप्पू के घर गया और शिकायत की जिस पर वहां मौजूद राजेश की मां पूरना देवी ने भी पीड़ित के भाई व भतीजे से गाली गलौज किया मना करने पर घर पर मौजूद राजेश उर्फ पप्पू ,विजय कुमार पूरना देवी ने मारपीट की और वैभव के पेट में बांका मार दिया जिससे वह घायल हो गया उसे निजी अस्पत ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेश उर्फ पप्पू,पूरना देवी व विजय कुमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गाली गलौज से मना करने पर तानी रायफल, तहरीर

0

फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली में गाली गलौज कर रहे दबंग को मना करने पर उसने मारपीट की और राइफल तान दी। मोहल्ले वालों ने पड़कर उसे की राइफल खेलने और पुलिस के हवाले कर दी घटना की तहरीर दी गयी है।

दी गई तहरीर में पीड़ित प्रवीण कुमार पुत्र भगवान दास निवासी गढ़ी अशरफ अली ने कहा कि आरोपी चंद्रशेखर पुत्र राम शंकर दीक्षित निवासी कुइयां बूट उसके घर के सामने गाली गलौज कर रहा था मना करने पर मारपीट करने लगा और राइफल टांडी मोहल्ले वालों की सहायता से उसे पकड़ लिया और रायफल छीन ली । 112 पुलिस को सूचना की । पुलिस मौके पर पहुंची तो राइफल पुलिस के हवाले कर दी गई पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

UAE में फंसे महाराष्ट्र के 164 लोगों की आज होगी वापसी, डिप्टी सीएम ने की उड़ानों की व्यवस्था

0

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) एकनाथ शिंदे ने अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे राज्य के 164 नागरिकों को वापस लाने के लिए दो विमानों की व्यवस्था की है। उनके कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र सरकार ने भी पश्चिम एशिया में फंसे राज्य के सैकड़ों लोगों के लिए एक आपातकालीन व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की है। शिंदे के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि फुजैरा हवाई अड्डे से दो उड़ानें अपराह्न 3:30 बजे और शाम 4:30 बजे रवाना होंगी, जिनके शाम को मुंबई में उतरने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया है कि 164 यात्रियों में पुणे स्थित ‘इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज’ के 84 छात्र और ठाणे, अहिल्यानगर और पुणे के निवासी शामिल थे। पश्चिम एशियाई संघर्ष के शनिवार को शुरू होने के बाद से उपमुख्यमंत्री फंसे हुए लोगों के संपर्क में हैं। अधिकारियों के अनुसार, ईरान युद्ध के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से महाराष्ट्र के सैकड़ों लोग पश्चिम एशिया में फंस गए हैं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं और विभिन्न एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि वह हर संभव सहायता प्रदान करने वाली केंद्र सरकार के साथ भी नियमित रूप से समन्वय कर रहे हैं, जबकि महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को समन्वय प्रयासों का जिम्मा सौंपा गया है। सीएमओ ने कहा कि राज्य सरकार ने फंसे हुए नागरिकों के लिए दुबई स्थित ‘इंडियन पीपुल्स फोरम’ के समन्वय से एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक हो, तब तक जारी रहेगी। स्थिति को देखते हुए पश्चिम एशिया में कई हवाई क्षेत्रों को बंद कर दिया गया, जिससे उड़ानों में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ है और यात्री फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि पूरे महाराष्ट्र से पश्चिम एशिया में फंसे हुए राज्य के नागरिकों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।

जालना से कांग्रेस के सांसद कल्याण काले भी दुबई में फंसे लोगों में शामिल हैं। उनके भाई जगन्नाथ काले ने बताया कि वह ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को दुबई गए थे।

 

 

बुलंदशहर में सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में जीजा-साले की मौत

0

बुलंदशहर: बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में सड़क हादसा (Road accident) में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक और इको कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के अनूपशहर क्षेत्र का है। जहां मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे करनपुर ईंट भट्टे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने इको कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में इको चला रहे सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं कन्हई लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कन्हई लाल को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र और कन्हई लाल रिश्ते में साले-बहनोई थे। दोनों किसी काम से दिल्ली जा रहे थे।

 

धधकती होलिका की भीषण लपटों में पंडा ने लगाई छलांग, सुरक्षित बाहर निकला

0

मथुरा: मथुरा (Mathura) जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव फालैन में आस्था और विश्वास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। करीब 5200 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए संजू पंडा धधकती होलिका (Holika) की भीषण लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकल आए। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्त प्रह्लाद के जयकारों से गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं ने इस क्षण को श्रद्धा से निहारा।

बताया जाता है कि इस प्राचीन परंपरा के निर्वहन से पूर्व संजू पंडा ने वसंत पंचमी से 45 दिनों तक कठोर व्रत और साधना की। वे प्रह्लाद मंदिर में रहकर एक समय फलाहार करते रहे और ब्रह्मचर्य का पालन किया। तड़के करीब 4 बजे प्रह्लाद कुंड में स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। उनकी बहन ने जलते कलश के साथ होलिका की परिक्रमा कर अर्घ्य अर्पित किया। दैवीय संकेत मिलने पर संजू पंडा जलती होलिका में प्रवेश कर कुछ ही क्षणों में सुरक्षित बाहर आ गए।

होलिका से सकुशल बाहर निकलते ही हुरियारों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उनके बड़े भाई मोनू पंडा पांच बार इस परंपरा का निर्वहन कर चुके हैं, जबकि इस वर्ष पहली बार संजू पंडा ने यह दायित्व संभाला। इस दौरान संजू पंडा ने बताया कि आग के बीच रहने के अनुभव को उन्होंने दैवीय कृपा बताते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार का भय महसूस नहीं हुआ।

इस अलौकिक परंपरा को देखने के लिए फालैन सहित आसपास के दर्जनभर गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी पर्यटकों ने भी इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पुलिस व तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर तैनात रहे।

मुंबई: ज्वेलरी शॉप को चोरो ने बनाया निशाना, 7.88 करोड़ के सोने चोरी, 3 गिरफ्तार 1 फरार

0

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) के बोरीवली (Borivali) इलाके में करोड़ों रुपये की चोरी से हड़कंप मच गया। एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर चोर करीब 5 किलो सोना ले उड़े। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वारदात में अंदरूनी मिलीभगत शामिल थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मुंबई के बोरीवली में मौजूद माय गोल्ड प्वाइंट ज्वेलरी शॉप से 7.88 करोड़ रुपये का सोना चोरी हो गया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक नाबालिग भी हिरासत में है, लेकिन एक आरोपी फरार चल रहा है। मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित आईसी कॉलोनी में ‘माय गोल्ड प्वाइंट’ नाम की ज्वेलरी दुकान में यह बड़ी चोरी हुई। यह इलाका मुंबई के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में गिना जाता है। घटना 13 और 14 जनवरी 2026 की दरमियानी रात की है। सुबह जब दुकान खुली तो शोकेस खाली मिले और लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों का सोना गायब था। चोरी किए गए गहनों की कीमत बाजार में करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ने के बजाय डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया। इसी वजह से पहली नजर में कोई जबरन घुसपैठ के निशान नहीं मिले। आरोपियों ने बड़ी सफाई से शोकेस में रखे करीब 5 किलो सोने के आभूषण समेटे और फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद दुकान के दो कर्मचारी अचानक गायब हो गए, जिससे शक और गहरा गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच तेज कर दी, जांच में पता चला कि दुकान बंद करने और चाबी संभालने की जिम्मेदारी इन्हीं कर्मचारियों के पास थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर डुप्लीकेट चाबी बनाई गई और वारदात को अंजाम दिया गया। अंदरूनी मिलीभगत की पुष्टि के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच में एक नाबालिग की भूमिका भी सामने आई, जिसे हिरासत में लेकर ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी सोना बरामद करने के लिए पूछताछ जारी है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गणपत चदाना (26) और किशनलाल उर्फ भैरू बगालाल रेबारी (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अहम खुलासे किए हैं, उनकी निशानदेही पर अब तक 3 किलो 100 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है।

जांच में यह भी सामने आया है कि फरार आरोपी को भागने में उसके साथियों ने वाहन और अन्य संसाधनों की मदद दी थी। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय नेटवर्क के जरिए आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। आशंका है कि उसके पास करीब 4 किलो सोना मौजूद है।