33 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 4803

तिरंगा यात्रा के अध्यक्ष बने ऋषभ भारद्वाज

0

यूथ इंडिया संवाददाता, नवाबगंज, फर्रुखाबाद। नगर के मेन मार्केट में स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित मीटिंग में सर्व समिति से ऋषभ भारद्वाज को तिरंगा यात्रा का अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय जय हिंद कमेटी द्वारा नगर में 15 अगस्त को आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा के मद्देनजर लिया गया है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें राजकुमार दीक्षित, सुरेंद्र राठौर, अनूप राठौर, पिंटू राठौर, आर्यन भारद्वाज, अमित राठौर, अक्षय गुप्ता मनु, सुनील राठौर, अन्नू राठौर, दीपक राठौर, अमन यादव, सचिन ठाकुर, अभिषेक राठौर, नवनीत सक्सेना मोंटी आदि शामिल थे। अध्यक्ष बनने के बाद ऋषभ भारद्वाज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

गंगा नदी में स्नान करते डूबने से अधेड़ की मौत

0

यूथ इंडिया संवाददाता, कमालगंज, फर्रुखाबाद। ग्राम बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा कल्लू नगला निवासी राजेश कुमार (उम्र लगभग 40 वर्ष) पुत्र इतवारी लाल की आज सुबह गंगा नदी में स्नान करते समय डूबकर मौत हो गई। सुबह सात बजे करीब राजेश गंगा किनारे कटरी में स्नान करने गया था, तभी अचानक उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह डूब चुका था। राजेश के गंगा में डूबने की खबर गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने तुरंत थाना पुलिस और लेखपाल अभय त्रिवेदी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक गंगा सिंह ने लाश का पता लगाने के लिए गोताखोरों को बुलवाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक राजेश का पता नहीं चल सका था। जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश के सात बच्चे हैं।

अगस्त में 10 दिन अवकाश, कर्मचारियों और बच्चों के चेहरे खिले

0

यूथ इंडिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। अगस्त महीने में 10 दिनों की छुट्टियों के चलते स्कूल, बैंक और अन्य सरकारी कार्यालय केवल 21 दिन ही खुलेंगे। इन छुट्टियों की वजह से बच्चों और सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इस महीने में कुछ छुट्टियाँ लगातार भी पड़ रही हैं, जिससे लोग अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। अवकाश पर गौर करें तो 4 अगस्त: रविवार, 5 अगस्त: कैलाश मंदिर मेला, 10 अगस्त: दूसरा शनिवार,11 अगस्त: रविवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त: रविवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन,24 अगस्त: शनिवार, 25 अगस्त: रविवार, 26 अगस्त: कृष्ण जन्माष्टमी। इन छुट्टियों के चलते लोग अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे और विभिन्न त्योहारों का आनंद ले सकेंगे। सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए यह समय आराम और पुन: ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

जाम की समस्या से नहीं मिल पा रही राहत

0

यूथ इंडिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ठंडी सडक़, कादरी गेट चौक, और आवास विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था फेल हो जाने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन इलाकों में वाहनों की भारी भीड़ के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों का समय और ऊर्जा दोनों ही व्यर्थ हो जाते हैं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूल जाने वाले बच्चे, और अन्य यात्री भी इस जाम के कारण समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।
पुलिस और प्रशासन के प्रयासों के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। ट्रैफिक पुलिस की संख्या कम होने के कारण वे प्रभावी रूप से जाम को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं।
जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है ताकि वे निर्बाध रूप से अपने दैनिक कार्य कर सकें। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

खबर का हुआ असर,जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक,ग्रामीणों के बयान किया दर्ज

0

यूथ इंडिया संवाददाता, अमृतपुर/ फर्रुखाबाद। जनता को ई केवाईसी के नाम पर लूटने वाले तहसील क्षेत्र के खंडोली के कोटेदार राजकुमार के खिलाफ खबर छपने के बाद संज्ञान लिया गया जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी गांव खंडोली के मजरा नौसारा में जांच पड़ताल करने पहुंचे। जिन पूर्ति निरीक्षक के रहमो करम पर कोटेदार मनमानी कर जनता का लूटता था आज उसी के विरूद्ध अपनी कलम बचाने के लिए अमित चौधरी द्वारा जांच की गई। गांव गांधी व मजरा नौसारा में दर्जनों ग्रामीणों ने जांच के दौरान कोटेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवाईसी के नाम पर 50 रुपये की अवैध वसूली की गई है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए बयानों से यह प्रतीत होता है ई केवाईसी के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार को संरक्षण कौन दे रहा था। प्रदेश में सरकार ज़ीरो टॉलेस की बात करती है। लेकिन जनता फिर भी लुटती है। जब तक उच्च अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक जनता घुन की तरह पिसती रहेगी। अब देखने वाली बात यहां होगी कोटेदारों के मुखिया के विरूद्ध उच्च अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
हालांकि कोटेदार के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच रिपोर्ट सौप कोटेदार के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा थानाध्यक्षों की तैनाती में फेर बदल

0

यूथ इंडिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जिले में थानाध्यक्षों की तैनाती में बड़ा फेर बदल किया है। इस बदलाव के अंतर्गत थानाध्यक्ष कमालगंज राजेश राय को उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए एसओजी टीम में शामिल किया गया है।
राजेश राय की जगह थानाध्यक्ष कमालगंज के पद पर अब थानाध्यक्ष राजेपुर रणविजय सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं, वीआईपी सेल में तैनात निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी को थानाध्यक्ष राजेपुर बनाया गया है।
इस परिवर्तन का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने उम्मीद जताई है कि ये बदलाव जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में सहायक साबित होंगे।