41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026
Home Blog Page 4668

डोडा हमले में शामिल आतंकियों के स्केच जारी, सूचना देने पर 5 लाख का इनाम

0
Sketches of terrorists
Sketches of terrorists

डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हाल ही में हुए आतंकी हमले (Doda Terrorist Attack) में शामिल तीन संदिग्ध आतंकियों (Terrorists) के स्केच पुलिस ने जारी किए हैं। माना जा रहा है कि यह तीनों आतंकी (Terrorists) डोडा और देसा के ऊपरी इलाकों में सक्रिय हैं। उनके बारे में सूचना देने पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक ये लोग देसा के उरार बागी इलाके में हाल ही में हुए हमलों में शामिल थे। जनता से उनके ठिकाने या मूवमेंट के बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए आगे आने का आग्रह है। क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है।

तिहाड़ में हत्या के आरोपियों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

पुलिस ने संपर्क के लिए कई संपर्क नंबर जारी किए हैं जिसमें एसएसपी डोडा 9541904201, एसपी मुख्यालय डोडा 9797649362, 9541904202, एसपी ओपीएस डोडा 9541904203, डीवाईएसपी डीएआर डोडा 9541904205, डीवाईएसपी मुख्यालय डोडा 9541904207, एसएचओ पीएस डोडा 9419163516, 9 541904211 आदि शामिल हैं। इन पर आम जनता सूचना देने के लिए संपर्क कर सकती है।

कथावाचक इंद्रदेव महाराज ने रामलीला के किरदारों पर की अमर्यादित टिप्पणी, लोगों में आक्रोश

0
Indradev Maharaj
Indradev Maharaj

आगरा। मथुरा के वृंदावन में रामलीला मंचन में माता सीता व अन्य किरदार निभाने वाले कलाकारों को लेकर भागवत प्रवक्ता इंद्रदेव महाराज (Indradev Maharaj ) ने व्यास गद्दी पर बैठकर बेहद शर्मनाक टिप्पणी की है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शुक्रवार को कथावाचक के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। विरोध के बाद कथावाचक ने खुद के द्वारा की अमर्यादित टिप्पणी पर खेद जताते हुए बयान को मात्र हास्य व्यंग्य बता दिया। इसको लेकर लोगों में और आक्रोश पनप गया।

परिक्रमा मार्ग में श्री राधा किशोरी धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज (Indradev Maharaj )  की जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसको लेकर बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के वक्त व्यास गद्दी से रामलीला के पात्रों पर टिप्पणी की थी, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा है कि महामंडलेश्वर इंद्रदेव (Indradev Maharaj )  ने जिस प्रकार रामलीला के प्रभु श्रीराम और माता सीता के अलावा अन्य पात्रों के बारे में अनर्गल भाषा का प्रयोग करते हुए व्यास मंच से बोला है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले भी यह ऐसे विवाद में घिर चुके हैं। धर्म रक्षा संघ किसी भी सूरत में इन्हें क्षमा नहीं करेगा। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए यह कहा है कि वह मात्र हास्य व्यंग था। क्या व्यास गद्दी हास्य व्यंग करने को होती है। यह गद्दी के सम्मान और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इस संबंध में जल्द ही संतों की एक धर्म सभा बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें योग्यता

इधर, श्री श्यामा-श्याम लीला संस्थान के सभागार में श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) की अध्यक्षता में धर्माचार्य एवं रासबिहारी स्वामी परिकर की संगोष्ठी हुई। इसमें महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद (Indradev Maharaj ) द्वारा व्यासपीठ से श्री राम एवं सीता जी के संबंध में की गई अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर केडी गोस्वामी, गोपीनाथ गोस्वामी, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, पूरन प्रकाश कौशिक, स्वामी हरिवल्लभ शर्मा, गोपाल दास ने कहा कि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी को ज्ञापन भी देगा। इस मौके अशोक व्यास ‘रामायणी’, विपिन बापू, वीरेंद्र शर्मा, स्वामी नूतन कृष्ण, विनय पाठक, नरेंद्र पाठक आदि मौजूद थे।

कथावाचक की सफाई

इंद्रदेव महाराज (Indradev Maharaj ) का कहना है कि उनके द्वारा व्यास पीठ से जो बयान दिया गया उसे कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनका कहने का आशय था कि जिस तरह से रामलीला के दौरान कुछ पात्र पर्दे के पीछे इस तरह की हरकत करते हैं और मंच पर लोग उनकी पूजा करते हैं। जब लोगों को यह हकीकत पता चलती है तो उनकी आस्था को ठेस पहुंचती है।

उन्होंने ऐसे छद्म वेश धारियों से सावधान रहने के लिए भक्तों को आगाह किया था। न कि किसी की आस्था को ठेस पहुंचे, फिर भी यदि किसी को उनकी बात से ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए क्षमा मांगते हैं।

रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें योग्यता

0
Railway Recruitment
Railway Recruitment

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railways Recruitment Board) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 7951 पदों पर भर्ती निकाली है। आरआरबी (Railways Recruitment Board)जेई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई 2024 से शुरू होगी। रिक्त पदों में विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों (Railways Recruitment Board) के लिए जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटियरल सुपरटेंडेंट एंड केमिकल व मैटालर्जिकल असिस्टेंट की 7934 वैकेंसी शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर आरआरबी के लिए केमिकल सुपरवाइजर/ रिसर्च एंड मेटालर्जिकल सुपरवाइज/ रिसर्च की 17 वैकेंसी हैं। इस भर्ती के लिए एप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 तय की गई है।

फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 29 अगस्त ही है। इससे पहले आरआरबी (Railways Recruitment Board) ने जेई की बंपर भर्ती 2019 में निकाली थी। तब जेई के 14059 पदों पर भर्ती निकली थी जबकि इस बार 7951 वैकेंसी निकाली हैं। इस बार कोविड महामारी के चलते अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन तीन साल की छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।

शैक्षणिक योग्यता

अधिकांश पदों के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा / डिग्री या बीएससी की योग्यता मांगी गई है। पात्रता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं। जूनियर इंजीनियर आईटी पदों के लिए बीसीए व पीजीडीसीए व डोएक बी लेवल तीन वर्षीय कोर्स वाले भी पात्र हैं।

आयु सीमा

18 – 36 वर्ष। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

फर्स्ट स्टेज सीबीटी, सेकेंड स्टेज सीबीटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल। सीबीटी में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई क की निगेटिव मार्किंग होगी। सीबीटी 1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट और सीबीटी 2 परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। सीबीटी 1 में 100 प्रश्न होंगे और सीबीटी 2 में 150 प्रश्न होंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर लौटा दिया जाएगा। एससी/एसटी, महिला और शारीरिक रूप से अशक्त के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

कांस्टेबल के 4 हजार से अधिक पदों पर निकली नौकरियां, 10वीं और 12वीं पास वाले करें अप्लाई

इन आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

खड़े ट्रक से टकराई स्कूली छात्रों से भरी पिकअप, एक छात्र की मौत, 14 घायल

0
A student died in a road accident in Ballia
A student died in a road accident in Ballia

बलिया। जिले में शनिवार की सुबह भीषण हादसा (Road Accident) हुआ। जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नारायनपुर गांव के पास एनएच 31 पर स्कूली छात्रों से भरी पिकअप शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर से 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि एक छात्र की मौत हो गई।

नरही से शनिवार की सुबह शहर की तरफ माल्देपुर स्थित नागा जी स्कूल के बच्चे स्कूली पिकअप में सवार हाेकर जा रहे थे। फेफना तिराहे व एक पेट्रोल पंप के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से स्कूली पिकअप टकरा गई। वाहनाें की टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर माैके पर पहुंचे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में फंसे चालक व बच्चाें को बाहर निकाला। सभी घायल बच्चाें काे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। एक साथ दस से अधिक घायल बच्चों के जिला अस्पताल पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना की खबर बच्चाें के परिजनाें काे लगते ही उनके परिवार वाले व स्कूल के शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार अस्पताल में एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं घायल 13-14 बच्चों का इलाज चल रहा है।

‘मुझे बोलने नहीं दिया गया…’, नाराज होकर नीति आयोग की बैठक से बाहर आयीं ममता बनर्जी

0
Mamta Banerjee
Mamta Banerjee

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में आज यानी 27 जुलाई को नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) पहुंची थी, लेकिन वह बैठक के बीच में बाहर आ गयी। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में बोलते समय उन्हें रोका गया।

राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में हो रही बैठक से निकलने के बाद ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा, “मैंने बैठक का बहिष्कार किया है। चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट दिए गए, असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के सीएम ने 10-12 मिनट तक बात की। मुझे सिर्फ़ पांच मिनट बाद बोलने पर ही रोक दिया गया। यह गलत है। विपक्ष की ओर से, सिर्फ़ मैं यहां प्रतिनिधित्व कर रही हूं, और इस बैठक में इसलिए भाग ले रही हूं क्योंकि सहकारी संघवाद को मज़बूत करने में मेरी अधिक रुचि है… नीति आयोग के पास कोई वित्तीय शक्तियां नहीं हैं, यह कैसे काम करेगा? इसे वित्तीय ताकत दें या योजना आयोग को वापस लाएं।, मैंने अपना विरोध दर्ज कराया और मैं बाहर आ गई।’

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा, ‘मैंने कहा योजना आयोग को वापस ले आइए, मैंने कहा बंगाल को फंड दीजिए और आप भेदभाव मत कीजिए। मैंने बोला जब केंद्र सरकार चलाते हैं तो सारे राज्यों का सोचना चाहिए। मैं सेंट्रल फंड के बारे में बता रहा थी कि इसे पश्चिम बंगाल को नहीं दिया जा रहा है, तभी उन्होंने मेरा माइक म्यूट कर दिया।

केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

मैंने (Mamta Banerjee)  कहा कि विपक्ष से मैं ही बैठक में भाग ले रही हूं, आपको खुश होना चाहिए, इसके बजाय आप अपनी पार्टी और सरकार को अधिक वरीयता दे रहे। यह न केवल बंगाल का अपमान है, बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है। ये तो मेरा भी अपमान है।’

नीति आयोग की बैठक का मुख्य एजेंडा

नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित है। केंद्र और राज्य सरकारों की साझेदारी और सहयोग के जरिए गांवों और शहरों में रहने वाली जनता की क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार लाने के लिए डिलिवरी मैकेनिज्म तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। नीति आयोग ने एक बयान में कहा, भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और देश 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करेगा।

PPS अफसरों को योगी सरकार का तोहफा, 37 डिप्‍टी एसपी को मिला प्रमोशन

0
Additional SPs
37 Deputy SPs were promoted as Additional SPs

लखनऊ। राज्य सरकार ने 37 डिप्टी एसपी (Deputy SPs) को एडिशनल एसपी (Additional SPs) के प्रोन्नत करने का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया। बीते दिनों वर्ष 2008 बैच के डिप्टी एसपी (DSP) को प्रोन्नत करने की विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में सहमति बनी थी।

जिसके बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलने पर डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक ने प्रोन्नति का आदेश जारी कर दिया।

‘लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन…’, अखिलेश ने केशव मौर्य पर फिर कसा तंज

प्रोन्नत हुए अधिकारियों में नितिन कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, लाल प्रताप सिंह, श्वेताभ पांडेय, आलोक मिश्रा, अकमल खां, अतुल कुमार चौबे, राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, सुमित शुक्ला, राजेश तिवारी, अंशुमान मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह यादव, अब्दुल कादिर, अनूप सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, वंदना सिंह, राजेश कुमार यादव, डॉ. अर्चना सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार, अर्चना सिंह, पूनम सिरोही, अतुल कुमार यादव, सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, विजय आनंद, एसकेजी प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, महेश कुमार, रुक्मणी वर्मा और ममता कुरील शामिल हैं।