यूथ इंडिया संवाददाता
राजेपुर, फर्रुखाबाद। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम खंडोली निवासी विनीत पांडे की स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की स्नढ्ढक्र 5 अगस्त को दर्ज कराई गई थी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच पड़ताल शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कटरी सथरा नई बस्ती के निवासी आरोपित अरविंद और धर्मेंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
यह घटना थाना राजेपुर क्षेत्र की है, जहां पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।
मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक और शातिर चोरों को दबोचा
बहला कर बैनामा कराने पर एसडीएम से शिकायत
यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। मानसिक पीडि़त पति को बहला कर बैनामा कराने पर पर पत्नी ने एसडीएम से शिकायत की है। कंपिल क्षेत्र के गांव दीपपुर नगरिया निवासी नीलम ने एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है वह अपने मायके गई थी। कुछ लोगो ने उसकी गृहस्थी के सामान के अलावा गेहूं, भूसा, ईटे व तीन भैंस हड़प ली। महिला का कहना है कि उसके पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। ससुर के निधन के बाद उसकी तीन बीघा जमीन को बटाई पर जोतने वालो ने उसके पति को बहला फुसला कर बैनामा करा लिया।
महिला ने पीया कीटनाशक, हालत गंभीर
कायमगंज। क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी मीनू ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पितौरा में बिजली पोल व बंच केबिल लगाने की उठाई मांग
कायमगंज। पितौरा में बिजली पोल व बंच केबिल लगाने की ग्रामीणों ने मांग की है। क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी नाजिर खां ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि उनके गांव के मोहल्ला हसनखेल में करीब तीस घरों में बिजली का कनेक्शन है। वहां से बिजली के पोल काफी दूर है। इससे आए दिन परेशानी होती है। उन्हे करीब डेढ-डेढ सौ मीटर की दूरी पर अपनी केबिल खुद डालनी पड़ती है। उनका कहना है इस मोहल्ले में और पोल लगाए जाए और बंच केबिल डलवाई जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके।
बाढ़ के पानी के कारण 3 दिन से बिजली ठप
यूथ इंडिया संवाददाता
कंपिल। बाढ़ के पानी के कारण 7 गांव में बिजली आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं परेशान है। 3 दिन से इन गांव में आपूर्ति ठप है। ग्रामीण अँधेरे मे रात जाग कर काट रहे है। बिजली चलित उपकरण बंद है। ग्रामीणों ने रात मे बिजली आपूर्ति चालू करवाने की मांग की है।
विद्युत उपकेंद्र से रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप, धर्मपुर ग्रामीण, धर्मपुर नलकूप सहित चार फीडरो से कस्बा सहित 150 गावो को बिजली आपूर्ति की जाती है। बाढ़ के चलते धर्मपुर फीडर से जुड़े गांव इकलहरा, बिहारीपुर, शाहपुर,गंगपुर, शेखपुर, ठकुरी नगला,हुशंगा समेत 7 गावो की बिजली आपूर्ति काट दी गयी है। जिससे ग्रामीणों को रात भी अँधेरे मे काटनी पड़ रही है। अँधेरी रात मे जहरीले कीड़ो को काटने का खतरा बना हुआ है। उमस भरी गर्मी मे रात मे भी सुकून की नींद नहीं ले पा रहे है। रात अँधेरे मे जाग कर काटनी पड़ रही है।मोबाइल बंद होने से परिजनों व रिस्तेदारो से संपर्क टूट गया है। जिससे उन्हे परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया की अब खेतो मे भरा बाढ़ का पानी गंगा मे लौट गया है। लेकिन फिर भी बिजली विभाग ने आपूर्ति रात मे भी शुरू नहीं की है। उन्होंने आपूर्ति चालू कराने की मांग की है। जेई अजय कुमार ने बताया बाढ़ के चलते 7 गावो की आपूर्ति बंद कर दी गयी है। पानी कम होते ही आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
नगला गोदाम व सुल्तानपुर को जोडने वाली पुलिया टूटी
यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। नगला गोदाम व सुल्तानपुर को जोडने वाली पुलिया टूट गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध दर्ज किया है और कहा कि दस दिन पहले ही निर्माण हुआ है। किसानों ने कई समस्याओं को लेकर तहसील में प्रशासन को ज्ञापन सौपा।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के आधा सैकड़ा से भी ज्यादा पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां उन्होने मुख्यमंत्री को संबोधित एक नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा, जिसमें उन्होने कहा कि ब्लाक शमसाबाद की पांच ग्राम पंचायतो को पड़ोसी जनपद में जोडऩे की प्रक्रिया चल रही है। इन ग्राम पंचायतों को जिले में ही रहने दिया जाए। उनका कहना कि सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का प्रावधान है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। जिसके कारण समय से सिंचाई न होने पर उनकी फसले बर्बाद हो रही है। सीएचसी शमसाबाद में दंत बिभाग में तैनात डॉक्टर कई महीनों से नही आ रहे लेकिन उनकी उपस्थिति लगातार दर्ज हो रही है। सीएचसी शमसाबाद के लैब टैक्नीशियन को सीएचसी नबाबगंज में ट्रांसफर हो गया लेकिन सीएचसी अधीक्षक ने अभी तक रिलीव नहीं किया है। ग्राम पंचायत कक्योली में ग्रामीण जानवरों को सडक़ो पर बांधते है जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है गलियों व नालियों की साफ सफाई कराई जाए। बाढग्रस्त इलाके में पशु विभाग की ओर से जानवरों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाए। नगला गोदाम व सुल्तानपुर को जोडने वाली पुलिया का निर्माण 10 दिन पहले हुआ था। पुलिया टूट गई है। आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कायमगंज नपा का पानी लालबाग मार्ग से होता हुआ कुंडा तक जाता है। जिसके कारण गंदे पानी के करण फसले प्रभावित हो रही है। ज्ञापन के दौरान दीपू राठौर, धर्मेंद्र, ज्ञानेश राजपूत, अंकित गंगवार, अजीत कुमार, कुवरपाल गौतम, असफर अहमद, उपेंद्र सिंह, राजकुमार, अरजेश कुमार आदि मौजूद रहे।




