33.6 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4363

पूजा खेडकर की अफसरी छिनी, UPSC का बड़ा एक्शन

0
Puja Khedkar
Puja Khedkar

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर (Puja Khedkar) पर एक्शन लेते हुए उनकी अस्थायी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है। इसके अलावा खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाई गई है। खेडकर (Puja Khedkar) के तमाम दस्तावेजों की जांच के आधार पर यूपीएससी ने खेडकर को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया।

UPSC ने पहले ही इस एक्शन के संकेत दिए थे। हाल ही में UPSC ने पूजा खेडकर (Puja Khedkar) के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में पूछा गया था कि क्यों न पूजा खेडकर की सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उम्मीदवारी को रद्द किया जाए। यूपीएससी ने इस बाबत एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

15 साल के रिकॉर्ड खंगाले गए

पूजा खेडकर (Puja Khedkar) मामले की जांच के लिए UPSC ने पिछले 15 साल के डेटा की समीक्षा की। इसके बाद सामने आया कि खेडकर का इकलौता केस था जिसमें यह पता नहीं लगाया जा सका कि खेडकर ने कितनी बार UPSC का एग्जाम दिया।

UPSC ने जारी किया CAPF परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

क्योंकि उन्होंने हर बार न केवल अपना नाम बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी बदल लिया था। अब भविष्य में ऐसा न हो सके। इसके लिए यूपीएससी एसओपी को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

मूसलाधार बारिश से लखनऊ विधानसभा परिसर पानी-पानी, नगर निगम की छत लीक

0
Rain in Lucknow
Rain in Lucknow

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार दौपहर को हुई मूसलाधार बारिश (Rain) से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां तक कि विधानसभा परिसर (Assembly Premises) में भी बारिश का पानी भर गया है। इतना ही नहीं बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के कार्यालय की छत भी लीक हो गई है।

यूपी विधानसभा (UP Assembly) का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच विधानसभा के परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से उनका आना-जाना भी बाधित हुआ है।

भारी बारिश (Rain) के चलते लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) में भी पानी घुस गया है। यहां तक कि नगर निगम की छत भी लीक हो गई है, जिसकी वजह से निगम में जलभराव की स्थिति बन गई है।

यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे-बहू का एक्सीडेंट

0
Car Accident
Car Accident

कन्नौज। यूपी में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू की गाड़ी का सोमवार को भीषण एक्सीडेंट (Car Accident) हुआ। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि गाड़ी मंत्री का बेटा चला रहा था। यह हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा क्षेत्र के पास हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे (Car Accident) में मर्सडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। दोनों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है ।

जानकारी के अनुसार, दोनों मर्सिडीज कार से दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार ज्यादा थी और बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजन निकलकर दूर जा गिरा। हालांकि, अभिषेक और कृष्णिका की हालात सामान्य बताई जा रही है।

11 जुलाई को हुई थी शादी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के बेटे की शादी 11 जुलाई को हुई थी। इसके बाद एक समारोह का आयोजन प्रयागराज में किया गया था,जिसमें सीएम योगी समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। बता दें कि दोनों की शादी श्रीनगर के डल झील में हुई थी।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाए तेवर

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ । विधान सभा के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सोमवार को सत्र के पहले दिन जहां कई विधायक उनके पैर छूते नजर आए थे तो वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने तीखे और व्यंग्य भरे लहजे से विपक्ष के तेवर ही ढीले कर दिए। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्षी दलों के विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए सपा पर तीखे वार किए और उनके समय की खस्ताहाल व्यवस्था की याद दिलाई तो वहीं नेता प्रतिपक्ष को बधाई देने के बहाने उन्होंने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव पर भी व्यंग्य भरे तीर चलाए, जिसका असर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक देखने को मिला।

मुस्कुराकर किया प्रहार

लोकसभा चुनाव में नतीजों के बाद सीएम योगी (CM Yogi) के तेवरों में नरमी की उम्मीद कर रहे विपक्षी विधायकों को जोर का झटका लगा। सीएम योगी के तेवर पहले से भी अधिक आक्रामक नजर आए। हालांकि, उनके शब्द व्यंग्य की चासनी में डूबे हुए थे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के बहाने सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आपको बधाई, लेकिन आपने भी आखिरकार चचा को गच्चा दे ही दिया। चचा बेचारा हमेशा ही मार खाता है।

सीएम योगी (CM Yogi) द्वारा मुस्कुराकर दिए गए इस वक्तव्य पर पहले शिवपाल यादव को सदन में सफाई देनी पड़ी, जबकि दिल्ली में लोकसभा के बाहर अखिलेश यादव भी इस व्यंग्य पर निरुत्तर नजर आए। सीएम योगी ने अपने एक ही तीर से दोनों को निशब्द कर दिया।

सपा पर चलाए तीखे तीर

इससे पहले, सीएम योगी (CM Yogi) ने सदन में महिला सुरक्षा को लेकर सपा पर प्रहार किया और यहां तक कह डाला कि महिला सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा तो स्वयं समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग ही हैं। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और रसोइयों के मानदेय पर भी उन्होंने सपा को घेरते हुए उससे जुड़े भूमाफिया पर गरीबों को ठगने का आरोप लगाया।

योगी सरकार ने पेश किया 12909 करोड़ का अनुपूरक बजट

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि सपा की सरकार ने गोमती नदी और कुकरैल नदी को नाला बना दिया। उन्होंने लखनऊ के विधायक रविदास मेहरोत्रा पर तंज कसते हुए ये भी कहा कि लखनऊ से विधायक तो आप हैं, लेकिन पैसा सरकार खर्च कर रही है। कुकरैल नदी के पुनर्व्यवस्थापन के लिए जो प्रयास सरकार कर रही है उसके लिए आपको हमारा धन्यवाद कहना चाहिए।

पहले दिन भी हल्के फुल्के मूड में आए थे नजर

सोमवार को सत्र के पहले दिन ही सीएम योगी (CM Yogi) के प्रति विधायकों की श्रद्धा और आदर देखने को मिला था, जब वह विधानसभा पहुंचे और तमाम विधायक उनके पैर छूने पहुंच गए। इसमें सत्तारूढ़ दल के साथ ही कई विपक्षी विधायक भी शामिल रहे। इस दौरान कुंडा से विधायक राजा भैया ने भी सीएम योगी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।

यही नहीं, पहले दिन वह वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से शायरी करने के लिए आग्रह करते भी नजर आए और जब सुरेश खन्ना ने शायरी सुनाई तो सीएम योगी (CM Yogi)  भी खिलखिलाकर हंस पड़े। उनका ये अंदाज पहले दिन ही चर्चा का विषय बना रहा।

योगी सरकार ने पेश किया 12909 करोड़ का अनुपूरक बजट

0
supplementary budget
Yogi government presented supplementary budget

लखनऊ : योगी सरकार ने प्रदेश के विकास को और गति देने, युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए विधानसभा में मंगलवार को 12 हजार 209 करोड़ 93 लाख का अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) प्रस्तुत किया। यह बजट वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा के पटल पर रखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट (Supplementary Budget)  में राजस्व लेखा व्यय 4 हजार 227.94 करोड़ और पूंजी लेखा का व्यय 7,981.99 करोड़ रुपये है। उन्हाेंने बताया कि प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार इस वर्ष के मूल बजट का 1.66 प्रतिशत है।

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए दिये साढ़े सात हजार करोड़

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट (Supplementary Budget)  में 7500.81 करोड़ औद्योगिक विकास, 2000 करोड़ ऊर्जा विभाग, एक हजार करोड़ परिवहन विभाग को नई बसें खरीदने के लिए बजट प्रस्तावित किया है।

इसके साथ ही नगर विकास विभाग की अमृत योजना की सहायता के लिए 600 करोड़, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 200 करोड़, ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम के लिए 100 करोड़, माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 284 राजकीय इंटर कॉलेजों में लैब की स्थापना के लिए 28.40 करोड़, 1040 राजकीय इंटर कॉलेज में आईसीटी लैब की स्थापना के लिए 66.82 करोड़ की व्यवस्था अनुपूरक बजट में की गयी है।

यूपी विधानसभा में लव जिहाद बिल पास, जबरन धर्मांतरण पर उम्र कैद का प्रावधान

इसके अलावा संस्कृति विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 74.90 करोड़, अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 53.85 करोड़ रुपए दिये हैं। इनमें आवासीय एवं अनावासीय भवनों के अनुरक्षण के लिए 2.79 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

रोजगार मिशन समिति के गठन और योजना संचालन को दिये 49.80 करोड़

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन समिति के गठन एवं योजना के संचालन के लिए 49.80 करोड़, विधानसभा सचिवालय के डाटा सेंटर के नवीनीकरण के लिए 3.25 करोड़, विधानसभा मंडप के डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम और सहवर्ती उपकरणों के विस्तार के लिए 1.98 करोड़ और विधानसभा लाइब्रेरी परिसर में डिजिटल सीसीटीवी सर्विलांस व कैमरा प्रणाली की स्थापना, उपकरणों के विस्तार के लिए 2.45 करोड़ दिये हैं। वहीं अनुपूरक मांगों में 319.95 करोड़ रुपए नई मांगों और अन्य योजनाओं के लिए हैं।

यूपी विधानसभा में लव जिहाद बिल पास, जबरन धर्मांतरण पर उम्र कैद का प्रावधान

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में लव जिहाद बिल पास हो गया है। इस बिल में अब आरोपियों को उम्र कैद की सजा का प्रावधान किया गया है। नाबालिग लड़की का लव जिहाद के लिए अपहरण करने, उसे बेचने पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान हो गया है। विधान परिषद से पास होने पर इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। योगी सरकार ने इससे जुड़े विधेयक को सोमवार को सदन में पेश किया था। इस मामले में बेल मिलने में भी कई शर्तें लगाई गई हैं।

सोमवार को संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को इस बिल को पेश किया था। उन्होंने कहा था कि, सरकार का धर्मपरिवर्तन के अपराध की संवेदनशीलता, धर्म परिवर्तन जनसांख्यिकी परिवर्तन में विदेशी और राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा की कार्ययोजना के चलते 2021 के इस अधिनियम में जुर्माने व दंड की राशि में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है।

शिवपाल यादव ने योगी से ली चुटकी, मुख्यमंत्री जी आपके मौजूदा डिप्टी सीएम भी गच्चा देंगे…

उन्होंने आगे कहा था कि, इस कानून को 2021 में यूपी विधानमंडल से पास कराकर विधिवत कानूनी जामा पहनाया गया था। अब इसमें बदलाव कर जेल की सजा व जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। जो कोई भी धर्म परिवर्तन करने के आशय से किसी व्यक्ति के जीवन या संपत्ति को भय में डालता है। हमला करता है। विवाह का वचन देता है या षड्यंत्र करता है या उन्हें प्रलोभन देकर किसी नाबालिग लड़की या व्यक्ति की तस्करी करता है या उसे बेचता है तो उसे कम से कम 20 वर्ष या आजीवन कारावास की सजा होगी।

पहले लव जिहाद के कानून में थे ये प्रावधान

– इससे पहले योगी सरकार ने विधानसभा में धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 किया था पारित।
– विधेयक में धर्म परिवर्तन कराने के आरोपित को 10 साल तक की सजा दिए जाने का प्रावधान था।
– इस विधेयक के तहत सिर्फ शादी के लिए किया गया धर्म परिवर्तन घोषित किया गया था अमान्य।
– किसी से झूठ बोलकर, धोखा देकर कराए गए धर्म परिवर्तन को अपराध की श्रेणी में रखा गया था।
– स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन के मामले में मजिस्ट्रेट को 2 महीने पहले इसके बारे में देनी होती थी सूचना।
– धोखे से या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 5 साल तक की जेल के साथ जुर्माना भी लगाया जाता था।