33.6 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4267

‘… कम से कम हंसिए मत’, सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल पर भड़के एसजी मेहता

0
SG Tushar Mehta gets angry at Kapil Sibal
SG Tushar Mehta gets angry at Kapil Sibal

नई दिल्ली। कोलकाता मामले पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल कथित तौर पर हंसने लगे। जिसके कारण सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने वरिष्ठ वकील (Kapil Sibal) को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘कोई मर गया है, कम से कम हसिए तो मत।’

सर्वोच्च न्यायालय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अप्रैल को महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार एवं हत्या की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। सिब्बल (Kapil Sibal) पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि तुषार मेहता केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से पेश हुए हैं, जो कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर मामले की जांच कर रही है।

सिब्बल (Kapil Sibal) और मेहता के बीच हो रही थी बहस

हंसी की यह घटना उस समय हुई जब सुप्रीम कोर्ट में बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष सिब्बल (Kapil Sibal) और सॉलिसिटर जनरल (एसजी) मेहता के बीच बहस चल रही थी। एसजी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में ‘खामियों’ की ओर इशारा कर रहे थे।

हंसने पर एसजी ने लगाई फटकार

सॉलिसिटर जनरल ने कथित रूप से हंसते हुए प्रतिद्वंद्वी को जवाब दिया, ‘एक लड़की ने सबसे अमानवीय और असम्मानजनक तरीके से अपनी जान गंवा दी है। कोई मर गया है। कम से कम हंसो मत।’ इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीजेपी नेता ने वीडियो किया शेयर

32 सेकंड की इस क्लिप को शेयर करते हुए भाजपा के अमित मालवीय ने सिब्बल की आलोचना की। मालवीय ने लिखा, ‘ये पूरी तरह से असंवेदनशीलता है। ममता बनर्जी की तरह, पूर्व कांग्रेसी कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम ने युवा डॉक्टर की हत्या करने के लिए किसी भी तरह का पश्चाताप नहीं दिखाया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को कपिल सिब्बल को याद दिलाना पड़ा कि हंसना नहीं चाहिए।’

पहले कैराना से पलायन होता था, आज निवेश हो रहा है : योगी आदित्यनाथ

0
CM Yogi
CM Yogi

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रदेश सरकार अगले दो साल में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियां निकलती थीं तो पश्चिमी यूपी के युवाओं को उससे वंचित रखा जाता था, मगर आज यहां के युवा और बेटियां नौकरियां प्राप्त कर रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि शुक्रवार से प्रदेश में पुलिसकर्मियों की 60 हजार से अधिक नौकरियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निकलने वाली सरकारी नौकरियों में यहां के युवाओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा। कोई माई का लाल युवाओं की योग्यता पर प्रश्न नहीं खड़ा कर पाएगा। उन्होंने आगाह किया कि किसी ने भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे जेल भेजने के साथ ही उसकी संपत्तियों को जब्त करके गरीबों में बांट दिया जाएगा।

सीएम योगी (CM Yogi) गुरुवार को यहां बीआईटी कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला में शामिल हुए। इस दौरान 5 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में चयनित पात्रों एवं एमएसएमई उद्यमियों में ₹30 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जनपदों में हर तीन माह में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

दंगामुक्त हो चुका है मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर को सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। खासकर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र को इससे सबसे ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर वही स्थान है, जो 10 साल पहले दंगों की आग में झुलसता था। आज ये दंगामुक्त हो चुका है और यहां धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। सीएम ने कहा कि यहां की नई पहचान विकास, सुरक्षा, नौजवानों को काम, सरकारी नौकरी के रूप में बन रही है।

चीनी मिल का होगा विस्तारीकरण

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार मवाना चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने जा रही है। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर सरकार आगे बढ़ रही। उन्होंने कहा कि बहुत कम क्षेत्र को पौराणिक स्थलों से जुड़ने का सौभाग्य मिलता है। यहां शुकतीर्थ को मां गंगा की धारा से जोड़ने का कार्य हुआ है। आज यहां के गुड़ की मिठास पूरी दुनिया में फैल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की ताकत बन चुका है।

विपक्ष पर निशाना- क्या हुआ एक लाख के बॉन्ड का

सीएम योगी (CM Yogi) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों से पूछा जाना चाहिए कि उनके उस बॉन्ड का क्या हुआ, जिसमें एक लाख रूपए देने के लिए भरवाया गया था। मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया को लेकर कहा कि उनके लोग प्रदेश की बेटियों के साथ दुष्कर्म करते हैं और वह दुष्कर्मियों के साथ खड़े रहते हैं। सीएम योगी ने इसे सपा का मॉडल बताया। सीएम ने आश्वस्त किया कि बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो अगले चौराहे पर उसका इंतजार यमराज करते मिलेंगे।

देश के लिए मेडल जीतो, देंगे सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि मुजफ्फरनगर के 38 मार्गों के लिए यहां के विधायकगणों ने प्रस्ताव दिया है। यहां मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है। हमारी सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड लाने वाली यूपी की बेटी पारुल चौधरी को डिप्टी एसपी की सीधी नौकरी दी है। प्रदेश के युवाओं की खेल प्रतिभा को आकार देने के लिए मेरठ में प्रदेश का पहले स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा हैं। जब ये बनकर तैयार होगा तो यहां का नौजवान ओलम्पिक में गोल्ड और सिल्वर लेकर आएगा। सीएम ने कहा कि हमने प्रदेश के 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है और जो भी नौजवान देश के लिए मेडल जीतेगा, यूपी में सरकारी नौकरी उसका इंतजार कर रही होगी।

कुछ लोग देश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पहले यूपी में कोई आना नहीं चाहता था। यहां से लोग भागते थे, कैराना से पलायन हो रहा था। आज यहां से उद्योग भागते नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। सहारनपुर और जेवर में एयरपोर्ट बन रहा है। हाईवे का नेटवर्क सुदृढ़ हो रहा है। ये वर्तमान को बेहतर भविष्य देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बांटने का काम कर रहे हैं। देश को दंगों की आग में फिर से झोंकने का काम कर रहे हैं। मगर हमें किसी भी दंगाई को सिर उठाने का अवसर नहीं देना है। जो जाति के नामपर बांटकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। जो बेटी की सुरक्षा पर खतरा आने पर दुष्कर्मियों के साथ खड़े होते हों। ऐसे लोगों को हमें आगे नहीं बढ़ने देना है। देश में युवा, गरीब, महिला और अन्नदाता यही चार जातियां हैं। इनकी आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को नई उड़ान देना ही हमारी सरकार का संकल्प है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर, केपी मलिक, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, एमएलसी मोहित बेनीवाल, सांसद चंदन चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, रालोद नेता राजपाल बालियान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य मौजूद रहे।

Honda Activa की टेंशन बढ़ाने आया TVS Jupiter 110, जानें इसकी खूबियाँ

0
TVS Jupiter
TVS Jupiter

Honda Activa की टेंशन अब बढ़ने वाली है। जुपिटर का नया मॉडल ऑल न्यू 2024 TVS Jupiter 110 लॉन्च हो गया है। इसमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स हैं। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 73,700 रुपए (एक्स-शोरूम) है। 2024 TVS Jupiter 110 को 6 रंगों में लॉन्च किया गया है। 2024 TVS Jupiter 110 में स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्कूटर के माइलेज को बढ़ाएगी।

2024 TVS Jupiter 110 में नया 113 सीसी का इंजन दिया है जो 8hp की पावर और 9.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर आउटपुट में तकरीबन 0.1hp की वृद्धि देखने को मिल रही है। स्कूटर सेगमेंट में पहली बार ‘iGO असिस्ट’ माइक्रो-हाइब्रिड तकनीक से लैस है।

सिस्टम में सामान्य से ज़्यादा पावरफुल बैटरी शामिल है (जो स्कूटर के स्लो करने के दौरान इंजन द्वारा चार्ज होता है) जो ISG मोटर को पावर देता है। सीट के नीचे 33 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें दो हाफ-फेस हेलमेट आसानी से रखे जा सकते हैं।

टॉप वेरिएंट में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट के साथ-साथ वॉयस असिस्ट के साथ एक नया ब्लूटूथ-कम्पैटिबल डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 2024 TVS Jupiter 110 को TVS SmartXconnect ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें फ्रंट एप्रन ओपनिंग फीचर भी मिलता है जो इसे और भी सुविधाजनक बनाता है। ये सेग्मेंट की इकलौती स्कूटर है जिसमें दोनों तरह 12 इंच के व्हील दिए गए हैं।

26 अगस्त को 5251 साल के हो जाएंगे भगवान श्री कृष्‍ण

0
Janmashtami
Janmashtami

भाद्रपद के कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी के दिन श्रीकृष्‍ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार कृष्‍ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व 26 अगस्त 2024 सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का यह 5251वां जन्मोत्सव रहेगा। भगवान श्री कृष्ण जी जयंती (Janmashtami)  रात्रि में शन्यू काल को मनाई जाती है। इसी समय उनकी पूजा भी होती है।

निशीथ पूजा का समय:- 12:01 एएम से 12:45 एएम (27 अगस्त)

अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 26 अगस्त 2024 को 03:39 एएम बजे।

अष्टमी तिथि समाप्त- 27 अगस्त 2024 को 02:19 एएम बजे।

रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ- 26 अगस्त 2024 को दोपहर 03:55 बजे से।

रोहिणी नक्षत्र समाप्त- 27 अगस्त 2024 को दोपहर 03:38 बजे तक।

कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami)  को कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्रीकृष्ण जयन्ती और श्री जयन्ती के नाम से भी जाना जाता है। श्रीकृष्‍ण 8वें मनु वैवस्वत के मन्वंतर के 28वें द्वापर में श्री कृष्ण विष्णु के 8वें अवतार थे। जब उनका जन्म हुआ तब भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की रात्रि के 7 मुहूर्त निकल गए और 8वां उपस्थित हुआ तभी आधी रात के समय सबसे शुभ लग्न में उन्होंने जन्म लिया।

उस लग्न पर केवल शुभ ग्रहों की दृष्टि थी। तब रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि के संयोग से जयंती नामक योग में उनका जन्म हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार रात 12 बजे उस वक्त शून्य काल था।

26 अगस्त 2024 को पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त:-

ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:27 से 05:12 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:50 से 05:56 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:23 तक।
अमृत काल: दोपहर 01:36 से 03:09 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:49 से 07:11 तक।
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:49 पीएम से 07:56 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 03:55 से अगले दिन सुबह 05:57 तक।

कोलकाता दुष्कर्म व हत्या के विरोध में सेक्स वर्करों ने दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से किया इनकार

0
Maa Durga
Maa Durga

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सोनागाछी की सेक्स वर्करों ने इस साल दुर्गा पूजा (Durga Puja) की प्रतिमाओं के लिए अपने आंगन की पवित्र मिट्टी देने से इनकार कर दिया है। यह रुख उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में अख्तियार किया है। प्रदेश में देवी दुर्गा (Maa Durga) की प्रतिमाएं बनाने के लिए परंपरागत रूप से वेश्यालय की मिट्टी का उपयोग किया जाता है। इस मिट्टी को पवित्र माना जाता है।

राज्य के सेक्स वर्करों की एक प्रमुख संस्था दुर्बार महिला समन्वय समिति की एक पदाधिकारी ने कहा कि इस साल हम दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में अपने आंगन की मिट्टी नहीं दे रहे हैं। अक्सर दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता। अब समय आ गया है कि हम इस मामले में अपनी आवाज उठाएं और इसलिए हमने इस बार अपनी आंगन की मिट्टी देने से मना कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न रेड लाइट इलाकों की सेक्स वर्करों ने इस जघन्य अपराध के विरोध में रैलियां निकालीं। उनके प्रदर्शनों में एक आम नारा था- यदि आवश्यक हो, तो हमारे पास आओ लेकिन किसी महिला का दुष्कर्म मत करो।

इसी बीच, कोलकाता की कुछ दुर्गा पूजा समितियों (Durga Puja Commities) ने राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले वार्षिक आर्थिक अनुदान को लेने से इनकार कर दिया है। इस साल अनुदान राशि को बढ़ाकर 85 हजार रुपये कर दिया गया है जबकि पिछले साल यह 70 हजार रुपये थी।

उल्लेखनीय है कि 09 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था।

पुलिस भर्ती: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

0
UP Police constable
UP Police constable

लखनऊ : योगी सरकार ने प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा (Constable Recruitment Exam) को सकुशल संपन्न कराने के लिए फूलप्रूफ प्लान बनाया है। इसके तहत योगी सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की 23 अगस्त शुक्रवार से दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किये हैं। हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जबकि केंद्र में अभ्यर्थियों की संख्या के अनुरूप केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में पुलिस उपाधीक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे।

वहीं सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जाएगी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद भी उन्हे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मालूम हो कि योगी सरकार पुलिस बल को और मजबूती देने के लिए 60,244 पुलिस आरक्षी पदों पर भर्ती कर रही है, जिसकी परीक्षाएं 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को प्रदेश के सभी 67 जनपदों के 1174 सेंटर पर आयोजित की जा रही है।

जनपदीय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात रहेंगे जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की अध्यक्ष राजीव कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप परीक्षा (Constable Recruitment Exam)  के लिए विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं जनपद स्तर पर जिलाधिकारी जनपदीय पर्यवेक्षक (मजिस्ट्रेट) के रूप में कार्य करेंगे। उनके द्वारा परीक्षा केन्द्र ड्यूटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती समेत अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गयी हैं। इसके तहत जिलाधिकारी द्वारा हर सेंटर पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ सहायक केंद्र पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी (प्रशासन) के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि 3 परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती हुई है। इतना ही नहीं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़ान दस्ते भी मुस्तैद रहेंगे।

वहीं केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में पुलिस उपाधीक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे। प्रदेश के जिन सेंटर पर एक हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे, वहां पुलिस उपाधीक्षक तैनात रहेंगे। वहीं एक हजार तक अभ्यर्थी वाले सेंटर पर इंस्पेक्टर और पांच सौ तक अभ्यर्थी वाले सेंटर पर सब इंस्पेक्टर को नियुक्त किया गया है।

IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 24 अगस्त से होगी शुरू, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परीक्षा (Constable Recruitment Exam)  की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों में से 50 प्रतिशत जिलाधिकारी और शेष 50 प्रतिशत केन्द्र व्यवस्थापक (प्रधानाचार्य) द्वारा नियुक्त किये गये हैं। इनमें परीक्षा सहायक प्रथम एवं द्वितीय जिलाधिकारी और केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा नियुक्त किये जाएंगे जबकि 12 अभ्यर्थियों पर एक अंतरीक्षक को तैनात किया जाएगा। इसके साथ सहयाेगी अंतरीक्षक भी तैनात रहेंगे।

इलेक्ट्रानिक गैजेट्स को निष्क्रिय करने के लिये लगेंगे जैमर

परीक्षा (Constable Recruitment Exam)  को पारदर्शी बनाने के लिए सही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाए, इसके लिए तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की चैकिंग, फ्रिस्किंग एवं पर्यवेक्षण की उचित व्यवस्था की गई है। केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश फिजिकल फ्रिस्किंग, एचएचएमडी द्वारा फ्रिस्किंग, बायोमैट्रिक फिंगर प्रिन्ट एवं फेशियल रिकॉग्निशन के बाद ही दिया जायेगा। वहीं फेशियल रिकॉग्निशन न होने पर एफआरआईएस कैप्चर करने की भी व्यवस्था की गई है।

फेशियल रिकॉग्निशन में संशय होने पर अभ्यर्थी का आधार ऑथेंटिकेशन कराया जाएगा। इसके अलावा सभी केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक डिवाइसेज जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ को निष्क्रिय करने के लिये जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा कक्ष एवं केन्द्र में सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जा रही है, जिसका लाइव फीड केन्द्र के कन्ट्रोल रूम, जनपद के कन्ट्रोल रूम एवं भर्ती बोर्ड मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होगी।