29.2 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4260

आतंकियों ने गाड़ी रोककर लोगों से जाति पूछी, फिर 23 को उतारा मौत के घाट

0
Terrorist Attack
Terrorist Attack

आतंकियों (Terrorist) का पनाहगाह पाकिस्तान (Pakistan) अब अपनी ही गलतियों का खामियाजा भुगत रहा है। पड़ोसी मुल्क में आतंकी अब नागरिकों को निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला बलूचिस्तान (Balochistan) का है, जहां आतंकियों ने 23 लोगों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। इस हमले में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

एएफपी के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुसाखाइल (Musakhail) जिले के में आतंकियों (Terrorist) ने कई बसों, ट्रकों और वैन को रोका। आतंकियों ने लोगों की जातीय पहचान करने के बाद उन्हें गोली मार दी। इस हमले में पांच लोग घायल भी हुए हैं।

मुसाखाइल के वरिष्ठ अधिकारी नजीबुल्लाह काकर ने बताया कि पंजाब को बलूचिस्तान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर आतंकियों (Terrorist) ने कई बसों, ट्रकों और वैनों को रोक लिया। इस दौरान कम से कम 23 लोगों की हत्या कर दी गयी, जबकि 5 घायल हैं।

नजीबुल्लाह काकर ने यह भी कहा कि पंजाब से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई और पंजाब से आए लोगों की पहचान कर उन्हें गोली मार दी गई। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, हथियारबंद आतंकियों (Armed Terrorists) ने मूसाखेल में राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और यात्रियों को उतार दिया। उन्होंने 10 वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा ने जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

0
BJP
BJP

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (J&K Elections) के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी इस लिस्ट में पहले चरण मतदान के लिए 15 उम्मीदवार, दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। जिसके बाद चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 24 सीटों पर, दूसरे चरण में 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होना है।

पहले चरण के लिए भाजपा उम्मीदवार

Image

Imageदूसरे चरण के लिए भाजपा उम्मीदवार

Image

तीसरे चरण के लिए भाजपा उम्मीदवार

Image

Image

जन्माष्टमी पर राशिनुसार श्रीकृष्ण को अर्पित करें ये चीजें, मनोकामना होगी पूरी

0
Janmashtami
Janmashtami

जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन देश के समस्त मंदिरों में भगवान कृष्ण के नाम की झांकियां निकाली जाती हैं। साथ ही उनकी भव्य पूजा भी की जाती है। तो आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के इस शुभ अवसर पर राशिनुसार श्रीकृष्ण को क्या क्या अर्पित करना चाहिए।

मेष- मेष राशि के लोग भगवान कृष्ण को लाल फूल अर्पित करें। तो आपका मंगल ही मंगल होगा और आपकी सभी कामनाएं पूरी होंगी।

वृषभ- वृषभ वाले भगवान कृष्ण को पंचामृत अर्पित करें। संभव हो तो उस पंचामृत से श्रीकृष्ण को स्नान कराएं। ऐसा करने से आपकी तमाम मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मिथुन- मिथुन वाले भगवान कृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें। भगवान कृष्ण के चरणों में दो तुलसी दल रखें। ऐसा करने से आपकी सभी कामनाएं पूरी होंगी।

कर्क- कर्क वाले भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और भगवान कृष्ण से अपने लिए प्रार्थना करें।

सिंह- सिंह वाले भगवान कृष्ण को पेड़े का भोग लगाएं। आपकी हर इच्छा पूरी होगी।

कन्या- कन्या वाले भगवान कृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें। तुलसी दल अर्पित करने से सभी मनोकामना पूरी होंगी और बाद में तुलसी दल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

तुला- तुला वाले भगवान कृष्ण को पंचामृत अर्पित करें और बाद में इसको प्रसाद के रूप में ग्रहण जरूर करें।

वृ्श्चिक- वृश्चिक वाले कन्हैया को सुगंधित फूल अर्पित करें। पीले रंग का फूल हो तो ओर अच्छा होगा।

धनु- धनु वाले भगवान कृष्ण को पीले रंग ही फूल अर्पित करें। पीला फूल अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी।

मकर- मकर वाले भगवान कृष्ण के जन्म हो जाने के बाद श्रीकृष्ण की कपूर से आरती करेंगे, तो उनकी हर इच्छा पूरी होगी।

कुंभ- कुंभ वाले भगवान को चंदन अर्पित करें और अपनी कामनाओं के लिए प्रार्थना करें।

मीन– भगवान को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें क्योंकि उन्हें पीतांबर भी कहा जाता है।

रूस की 38 मंजिला इमारत से टकराया यूक्रेनी ड्रोन, उठी आग की लपटें

0
Drone Attack
Drone Attack

कीव। पीएम नरेंद्र मोदी के कीव यात्रा के बाद यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia) के बीच फिर से शांति स्थापित होने की उम्मीद जतायी जा रही है। माना जा रहा है कि भारत दोनों देशों के बीच पीसमेकर की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इसी बीच रूस में एक ड्रोन हमले (Drone Attack)  की खबर सामने आयी है, यहां पर सारातोव शहर एक 38 मंजिला इमारत से कथित तौर पर यूक्रेन का ड्रोन टकरा गया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज (26 अगस्त) रूस के सारातोव शहर की सबसे ऊंची 38 मंजिला इमारत वोल्गा स्काई (Volga Sky) में यूक्रेनी ड्रोन (Ukrainian Drone) उड़ता हुआ सीधे जा घुसा। जिसकी बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में कम से कम 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ड्रोन के टकराने के बाद धमाके की तस्वीरों देखा जा सकता है। इस हमले में बिल्डिंग के शीशे टूटने की वजह से नीचे खड़ीं 20 से ज्यादा गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस घटना पर मॉस्को के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि रूस के सारातोव क्षेत्र के 2 प्रमुख शहरों में सोमवार को यूक्रेन ने कई ड्रोन (Drone Attack) हमले किए थे। इसमें एक महिला समेत 2 लोग घायल हो गए और एक घर क्षतिग्रस्त हो गया।

क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बसुरगिन ने टेलीग्राम पर बताया कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense System) ने यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया, जिसके मलबे से सारातोव शहर में एक आवासीय परिसर क्षतिग्रस्त हो गया।

शराबी व उसके साथियों ने महिला के साथ की मारपीट

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। गांव नगला बलोसा में शराबी व उसके साथियों ने महिला के साथ की मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का इलाज व मेडिकल सीएचसी में कराया।
क्षेत्र के गांव नगला बसोला निवासी मालती को पुलिस घायलावस्था में इलाज व मेडिकल के लिए सीएचसी लेकर आई। जहां इलाज के दौरान मालती ने बताया कि वह घर में अकेली तभी गांव का एक शराबी घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने व उसके साथियों ने मारपीट कर दी। वह गंभीर घायल हो गई।

इतवार बाजार के विरोध में हिजमा ने फूंका तहसील प्रशासन का पुतला

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। नगर के मुख्य चैराहे पर हिजमा नेताओं ने इतवार बाजार के विरोध में तहसील प्रशासन का पुतला फूंका। इतवार बाजार लगने से व्यापारियों में रोष व्यापत है।
रविवार को हिन्दू जागरण मंच के कार्यालय सब्जी मण्डी जवाहरगंज में सभी कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि नगर के फूलमती मन्दिर के पास एक गेस्ट हाउस में इतवार बाजार लग रहा है। जो कि अवैध है। बाजार में हजारों की संख्याओं में महिलाएं, बच्चे व पुरुष आदि आते है। उनका कहना है कि यदि बाजार में भगदड़ मच जाए तो हाथरस जैसी अप्रिय घटना हो सकती है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा। बाजार लगने से व्यापारियों में रोष व्यापत है। बैठक के बाद हिजमा नेताओं ने नगर के मुख्य चैराहे पर तहसील प्रशासन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, अनूप चैबे, शिवमंगल कौशल, सनी शर्मा, अमित गुप्ता, रेहान खान, संजय भारद्वाज, जय सक्सेना, अवधबिहारी कौशल, शानू सक्सेना, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।