24.7 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4257

CA फाउंडेशन का एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा

0

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CA Foundation सितंबर सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर एग्जाम हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

CA Foundation सितंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन 13, 15, 18 और 20 सितंबर 2024 को किया जाएगा। पेपर 1 और 2 की परीक्षा तीन घंटे की होगी। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पेपर 3 और 4 की परीक्षा का समय दो घंटे के लिए होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन आईसीएआई की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा।

सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

– आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
– यहां यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लाॅगिन करें।
– हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– अब चेक करें और डाउनलोड करें।

परीक्षा पैटर्न

ICAI CA Foundation परीक्षा में कुल चार पेपर होते हैं। पेपर 1 में लेखांकन के सिद्धांत और प्रैक्टिस होता है, जबकि पेपर 2 में व्यावसायिक कानून और व्यावसायिक पत्राचार और रिपोर्टिंग के विषय शामिल होते हैं। वहीं पेपर 3 में व्यावसायिक गणित, तार्किक तर्क और सांख्यिकी शामिल है, जबकि पेपर 4 में व्यावसायिक अर्थशास्त्र और व्यवसाय और वाणिज्यिक ज्ञान शामिल है।

CA Foundation का पेपर 3 और 4 वस्तुनिष्ठ प्रारूप में आयोजित किया जाता है। प्रत्येक पेपर 100 नंबरों का होता है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि पेपर 1 और 2 में माइनस मार्किंग नहीं लागू है। वहीं पेपर 3 और 4 में प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.CA Foundation25 नंबर काट लिए जाएंगे। एग्जाम पैटर्न आदि इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RSS प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा Z प्लस से बढ़कर ASL हुई

0
mohan bhagwat
mohan bhagwat

नई दिल्ली। RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मोहन भागवत को पहले से ही Z plus श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत की सुरक्षा को अब जेड प्लस से बढ़ाकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) कर दिया गया है। बता दें कि मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की सुरक्षा CISF जवानों के द्वारा की जाती है।

IB ने किया था अलर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की सुरक्षा आईबी के थ्रेट अलर्ट के बाद बढ़ाई गई है। अब नई सिक्योरिटी के बाद CISF की टीम उस स्थान पर पहले से ही मौजूद रहेगी जहां मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को जाना होगा। मौजूदा समय में उनकी सुरक्षा में 58 कमांडो क्लॉक वाइज तैनात रहते हैं।

बता दें कि जिस शख्स को ASL स्तर की सुरक्षा मिलती है उसकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसी स्थानीय एजेंसियों की भागीदारी को अनिवार्य करता है।

जानकारी के अनुसार, इसमें बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा होता है। साथ ही चॉपर यात्रा की अनुमति केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टरों में ही दी जाती है। जिसके लिए अलग तरह का प्रोटोकॉल होता है।

Bengal Bandh: बीजेपी नेता की गाड़ी पर फायरिंग, TMC पर लगा आरोप

0
Bengal Bandh
Bengal Bandh

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बुधवार को 12 घंटे के लिए बंगाल बंद (Bengal Bandh) बुलाया था। इसको लेकर कई जगह से छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई है। इसी बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि टीएमसी के गुंडों ने भाटपारा में एक स्थानीय भाजपा नेता की गाड़ी पर फायरिंग की है, जिसमें ड्राइवर घायल हुआ है। बीजेपी नेता ने कहा कि इस दौरान 6 राउंड फायरिंग की गई है, जिसका वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है।

एक्स पर एक पोस्ट में शुभेंदु अधिकारी ने लिखा, ‘भाटपारा में जाने-माने बीजेपी नेता प्रियंगु पांडे की गाड़ी पर टीएमसी के गुंडों ने फायरिंग की है। गाड़ी के ड्राइवर को गोली लगी है। बंद सफल है और लोगों ने इसका भरपूर समर्थन किया है।पुलिस और टीएमसी के गुंडों का जहरीला कॉकटेल बीजेपी को डरा नहीं पाएगा।’

बीजेपी ने 12 घंटे का बंद (Bengal Bandh) बुलाया

बता दें कि BJP ने आज 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया था। नबन्ना अभियान के तहत सचिवालय तक मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने आज 12 घंटे का बंगाल बंद (Bengal Bandh) बुलाया है। यह बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। दरअसल, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

कूचबिहार में BJP के दो विधायक डिटेन

बंगाल के कूचबिहार में बीजेपी के दो विधायकों को डिटेन किया गया है। ये विधायक बस टर्मिनस से बसों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। बंगाल पुलिस ने बंद (Bengal Bandh) के समर्थन में अलग-अलग जगह से इन विधायकों मालती राव रॉय और मिहिर गोस्वामी को डिटेन किया।

नबन्ना अभियान का आयोजक सयान लाहिड़ी गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने नबन्ना अभियान के आयोजक स्टूडेंट लीडर सयान लाहिड़ी को गिरफ्तार किया है। लाहिड़ी पश्चिम बंग छात्र समाज से जुड़ा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि लाहिड़ी ने नबन्ना मार्च से पहले कोलकाता में एक फाइव स्टार होटल में किसी नेता से मुलाकात की थी।

अब जायस हुआ ‘गुरु गोरखनाथ धाम’, लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए

0
railway stations
Names of 8 railway stations changed in UP

लखनऊ। लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) के नाम बदल दिए गए हैं। जिन स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनमें कासिमपुर हाल्ट, जैश, मिसरौली, बानी, निहालगढ़, अकबरगंज, वजीरगंज हाल्ट, फुरसतगंज है ।

बदले गए नामों के अनुसार कासिमपुर हाल्ट का नाम बदलकर जायस सिटी, जैश का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम, मिसरौली का नाम बदलकर मां कालिकन धाम कर दिया गया है।

Lucknow डिवीजन के 8 Railwayस्टेशनों के नाम बदले गए

वहीं बानी का नाम बदलकर स्वामी परमहंस, निहालगढ़ का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज का नाम बदलकर मां अहोरवा भवानी धाम, वजीरगंज हाल्ट का नाम बदलकर अमर शहीद भाले सुल्तान और फुरसतगंज का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम किया गया है।

नए नाम का अल्फा कोड

– जायस सिटी का अल्फा कोड- JAIC
– गुरु गोरखनाथ धाम का अल्फा कोड- GUGD
– स्वामी परमहंस का अल्फा कोड- SWPS
– मां कालिकन धाम का अल्फा कोड- MKDM
– महाराजा बिजली पासी का अल्फा कोड- MBLP
– मां अहोरवा भवानी धाम का अल्फा कोड- MABM
– अमर शहीद भाले सुल्तान का अल्फा कोड- ASBS
– तपेश्वरनाथ धाम का अल्फा कोड- THWM

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 24 साल बाद संस्कृत विद्यालयों/महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में की वृद्धि

0
Yogi Cabinet
Yogi Cabinet

लखनऊ । योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने मंगलवार को बड़ा निर्णय लेते हुए 24 साल बाद प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में वृद्धि का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगुवाई में लोकभवन में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों/महाविद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए वर्ष 2001 से लागू वर्तमान छात्रवृति दरों में संशोधन / वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। मालूम हो कि संस्कृत विद्यालयों/महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को 24 साल बाद बढ़ाया गया है। इससे पूर्व आखिरी बार 2001 में छात्रवृत्ति तय हुई थी। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 14 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें 13 प्रस्तावों को मंत्रिमंडल से अनुमोदन प्राप्त हो गया।

कक्षा 6 व 7 के छात्रों को भी मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने इस प्रस्ताव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबंधित इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके अंतर्गत प्रथमा के कक्षा 6 एवं 7 के लिए 50 रुपए प्रतिमाह और कक्षा 8 के लिए 75 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही, पूर्व मध्यमा (कक्षा 9 व 10) के लिए 100 रुपए, उत्तर मध्यमा (कक्षा 11 व 12) के लिए 150 रुपए, शास्त्री के लिए 200 रुपए एवं आचार्य के लिए 250 रुपए प्रति माह की दर से दिए जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

किसी भी आय वर्ग के छात्र ले सकेंगे लाभ

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करने वाले ज्यादातर छात्र और छात्राएं निर्धन परिवारों की पृष्ठभूमि से होते हैं, इसलिए संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत प्रथमा कक्षा छ और सात और आठ के छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने की व्यवस्था की गई है। 6 और 7 के बच्चों को पहले छात्रवृत्ति दिए जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सरकार ने उन्हें भी छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है। छात्रवृत्ति में जो संशोधन किया गया है वो पहले की तुलना में कहीं ज्यादा है। इसका लाभ सीधे-सीधे विद्यार्थियों को प्राप्त होगा। यह निर्णय संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है।

इसमें पहले कैपिंग थी कि 50 हजार रुपए वार्षिक आय वाले ही इसमें पात्र होंगे, लेकिन अब इस शर्त को हटा लिया गया है। अब इसमें आय वर्ग का कोई कैप नहीं है। किसी प्रकार का कोई भी व्यक्ति चाहे किसी आय वर्ग का हो, अगर वो संस्कृत का विद्यार्थी बनेगा तो उसे छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि संस्कृत ही सभी भाषाओं की जननी है, इसलिए सरकार पूरी तरीके से इस पर ध्यान दे रही है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश में कुल 517 संस्कृत विद्यालय हैं, जहां विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

अब 30 साल तक पर्यटक आवास गृह का प्रबंधन कर सकेंगे निजी उद्यमी

उत्तर प्रदेश में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को बेहतर आवासीय एवं खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि. द्वारा संचालित पर्यटक आवास गृहों को प्रबंधकीय संविदा के आधार पर निजी उद्यमियों के माध्यम से संचालित कराने की समयसीमा को 5 वर्ष से बढ़ाकर 30 वर्ष (15+15) कर दिया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विगत कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। 2016-17 में लगभग 16 करोड़ पर्यटक आए थे तो 2023 में 48 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश में आए। इस साल इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।

योगी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

वहीं 2025 में महाकुंभ भी है, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक प्रदेश में आएंगे। उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था संभव हो सके, इसके लिए पर्यटन विकास निगम के पर्यटक आवास गृह संचालित किए जा रहे हैं। इनमें तमाम पर्यटक आवास गृह ऐसे हैं जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में है और कर्मचारियों की कमी से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में निजी पर्यटन उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से निगम द्वारा संचालित इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से न्यूनतम 15 वर्ष की अवधि एवं आगामी 15 वर्षों के लिए आपसी सहमति के आधार पर विस्तारित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसे निविदा आमंत्रित कर संचालित कराया जाएगा। निजी उद्यमियों के इकाइयों के संचालन से पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं में गुणात्मक सुधार होगा, उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित इकाइयों को निजी उद्यमियों, संस्थाओं के माध्यम से न्यूनतम 15 वर्ष की अवधि और इसके बाद लीजरेंट में 15 प्रतिशत की वृद्धि की शर्त के साथ विस्तारीकरण आगामी 15 वर्षों हेतु किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष निवेशकर्ता द्वारा पर्यटन निगम को दी जाने वाली धनराशि में 5 प्रतिशत की वृद्धि का भी प्रावधान रखा जाएगा।

ICC के नए चेयरमैन चुने गए जय शाह, एक दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार

0
Jay Shah
Jay Shah

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह (Jay Shah) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं। जय शाह निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। वो एक दिसंबर 2024 को अपना कार्यभार संभालेंगे।

बता दें कि, अक्टूबर 2019 से जय शाह (Jay Shah) बीसीसीआई का कामकाज संभाल रहे हैं। वहीं, अब एक दिंसबर से आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे। मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस पद के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी।

ICC के अनुसार, जय शाह (Jay Shah)  एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्होंने इस पद के लिए नामांकन भरा था और उन्हें निर्विरोध अगला अध्यक्ष चुना गया है।