28.5 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 4254

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह के भाई पर इनाम घोषित, बताने वाले को मिलेगा 25 हजार

0
Kannauj case
Kannauj case

कन्नौजः उत्तर प्रदेश की कन्नौज पुलिस ने एक लड़की से बलात्कार के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी नवाब सिंह यादव (Nawab Singh) के भाई नीलू पर धन का लालच देकर पीड़ित लड़की की बुआ पर यादव के पक्ष में बयान बदलने का दबाव बनाकर मामले में पुलिस जांच को गुमराह करने का आरोप है।

कन्नौज से सांसद रहीं समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव का करीबी बताया जाने वाला यादव फिलहाल इसी मामले में जेल में है। लड़की की बुआ उसे नौकरी दिलाने के बहाने 11 और 12 अगस्त की रात को यादव (Nawab Singh)  के निजी इंटर कॉलेज ले गई थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि बलात्कार के मामले में आरोपी बुआ का बयान बदलने के आरोप में पुलिस, बलात्कार के आरोपी नवाब सिंह यादव (Nawab Singh) के भाई नीलू यादव की तलाश कर रही है। नीलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी भी कर रही है। नीलू यादव फिलहाल फरार है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

आनंद ने बताया कि पीड़िता की बुआ ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस को बताया कि नवाब सिंह यादव (Nawab Singh)  के भाई नीलू यादव ने उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया था और उसके परिचित के खाते में चार लाख रुपये भी जमा कराए थे। पुलिस ने इसके सुबूत जुटा लिए हैं।

‘इस सरकार में ‘न्याय की उम्मीद’ करना भी गुनाह’, फर्रूखाबाद की घटना पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

0

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यूपी के फर्रूखाबाद की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में ‘न्याय की उम्मीद’ करना भी गुनाह है। उन्होंने कहा कि कमजोरों और वंचितों के खिलाफ गंभीर से गंभीर घटनाओं में भी जिनकी प्राथमिकता न्याय नहीं अपराध छिपाना हो, उनसे कोई क्या ही उम्मीद करे?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि फर्रुख़ाबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन का ऐसा रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आखिर यह सब कब तक सहन किया जा सकता है? एक समाज के रूप में हमारे सामने ये बहुत बड़ा सवाल है। सुरक्षा भारत की हर बेटी का अधिकार है और न्याय हर पीड़ित परिवार का हक़।

बता दें कि 27 अगस्त को फर्रूखाबाद के कायमगंज इलाके में दलित समाज की 2 युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले थे। दोनों सहेलियां जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने निकली थीं, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचीं और उनके शव एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले थे। इनमें से एक युवती के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है।

दो लड़कियों की आत्महत्या पर हंगामा, परिजनों ने की सीइाईडी जांच की मांग

वहीं, पुलिस ने रेप और हत्या की आशंका से इनकार किया है और इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। इनमें से एक युवती के पिता ने बताया कि मेरी बेटी और पड़ोस में रहने वाली उसकी दोस्त कल रात जन्माष्टमी पर लगी झांकी देखने गई थी। देर रात नहीं लौटी तो हमने सोचा कि गांव में बुआ के घर रुक गई होगी। सुबह होने पर जानकारी मिली कि 2 युवतियों ने फांसी लगा ली है।

एक युवती के पिता ने लगाए ये आरोप

एक युवती के पिता ने बताया कि जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था तो बेटी वहां गई थी। हम 9 बजे बुला लाए, उसके बाद फिर चली गईं। रात में एक बजे प्रोग्राम खत्म हुआ, जब हम गए तो वो वहां नहीं मिली। हम रात ढाई-तीन बजे तक ढूंढते रहे, लेकिन कहीं दिखाई नहीं दी। सुबह हमें इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि अपने आप तो फांसी लगा नहीं सकती। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि किसी ने बेटी की हत्या की है। युवती के पिता ने कहा कि बेटी के शरीर पर कांटे चुभे थे, और चोट के निशान थे।

असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई…ममता के बयान पर सरमा का पलटवार

0
Himanta Sarma
Himanta Sarma

नई दिल्ली। कोलाकात में हुए महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ममता बनर्जी सरकार पर भाजपा हमलावर है। इन सबके बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa) और ममता बनर्जी के बीच टकराव देखने को मिला है।

ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि अगर आप बंगाल को जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली सहित अन्य राज्य भी जलेंगे। आपकी कुर्सी हिल जाएगी। अब ममता के बयान को हिमंत बिस्वा (Himanta Biswa)  ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि दीदी असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए।

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa)  ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि दीदी, असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई। हमें लाल आंखें मत दिखाइए। अपनी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।

बंगाल को जलाया तो आपकी कुर्सी गिरा देंगे: ममता

सीएम बनर्जी ने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि यह बांग्लादेश है। मुझे बांग्लादेश से प्यार है, क्योंकि वे हमारी तरह बात करते हैं और हमारी संस्कृति भी एक जैसी है। लेकिन, याद रखिए कि बांग्लादेश अलग देश है और भारत अलग देश है। मोदी बाबू कोलकाता के रेप-मर्डर केस में अपनी पार्टी का इस्तेमाल करके बंगाल में आग लगवा रहे हैं। अगर आपने बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।’

वहीं, असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि वह हमें धमका नहीं सकती। वह अपने राज्य में कानून व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर सकती और हमें धमकी दे रही हैं। असम में ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह एक बहुत वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय तक सीएम रहीं, उन्हें पता होना चाहिए कि सार्वजनिक रूप से कैसे बोलना है। असम में तब तक कुछ ऐसा कुछ नहीं होगा, जब तक यहां भाजपा सरकार है और हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa) सीएम हैं।

सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कोर्ट में किया सरेंडर

0
Babu Singh Kushwaha
Babu Singh Kushwaha

जौनपुर। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) ने एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में बुधवार को आत्मसमर्पण किया। उनके अधिवक्ता समर बहादुर यादव ने उनकी जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने 20,000 रुपये की दो जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

सतीश कुमार मौर्य ने सिंगरामऊ थाने में 21 अप्रैल 2024 को शाम चार बजे जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी रहे बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) , सपा के पार्टी प्रभारी, जन अधिकार पार्टी के पार्टी प्रभारी के खिलाफ एफआईआर  दर्ज कराया था। एफआईआर के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 में सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha), उनके अज्ञात समर्थकों द्वारा 21 अप्रैल 2024 को 11 बजे धारा 144 लागू होने के बाद भी सिंगरामऊ क्षेत्र के हाईवे पर मनमाने तरीके से भीड़ लगाकर जाम कर दिया गया।

सीतापुर जेल में बंद आजम खान को एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया बरी

प्रशासन द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया तो नहीं मानें और उग्र होने लगे। इनके साथ बिना अनुमति लगभग 50-60 वाहन भी थे। इन लोगों द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में आचार संहिता का पूर्ण रूप से उल्लंघन किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया, तत्पश्चात विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

कोर्ट द्वारा आरोप पत्र को संज्ञान लेने के पश्चात बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) व अन्य के खिलाफ सम्मन जारी किया गया। इस पर बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) अपने समर्थकों के साथ दीवानी न्यायालय पहुंचे तथा अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

सीतापुर जेल में बंद आजम खान को एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया बरी

0
Azam Khan
Azam Khan

सीतापुर। यूपी की सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) को बुधवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में फैसला सुनाते हुए आजम खान को बरी कर दिया है।

आजम (Azam Khan) पर आरोप था कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र राजा डिग्री कॉलेज पर वह अपने वाहन से वोट डालने पहुंचे थे जो कि मतदान केंद्र से 200 मीटर दायरे के अंदर था। नियम है कि 200 मीटर के दायरे के अंदर कोई भी वाहन से आ जा नहीं सकता। इसी संबंध में तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर ने मुकदमा पंजीकृत कराया था, जो कि रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन था। इस मामले में आज (28 अगस्त) कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खान को बरी कर दिया है।

आजम खान (Azam Khan)  के वकील मोहम्मद मुरसलीन ने बताया कि सन 2019 में लोकसभा चुनाव था। तत्कालीन एसडीएम पी.पी तिवारी के द्वारा मोहम्मद आजम खान के विरुद्ध कि एक एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह वोटिंग कैंपस के अंदर अपनी गाड़ी लेकर वोट डालने के लिए आए थे। इसमें चार्जशीट हुई और एक एनसीआर कायम हुई थी। चार्जशीट होने के बाद में माननीय कोर्ट के अंदर ट्रायल चला, जिसमें 5 गवाह पेश हुए और प्रॉसीक्यूशन आरोप साबित करने में विफल रहा।  ऐसे में कोर्ट ने झूठा मुकदमा पाते हुए आजम खान को बरी कर दिया।

वकील ने बताया कि यह सन 2019 का मामला था, 171 एफ आईपीसी और 133 आरपी एक्ट के अंदर यह मुकदमा कायम कराया गया था, आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ। आज कोर्ट ने इस केस में अपना फैसला सुनाते हुए आजम साहब को बरी कर दिया।

Rashifal: 29 अगस्त के दिन कैसा रहेगा आपका दिन, इन जातकों पर होगी खुशियों की बरसात

0
Horoscope
Horoscope

29 अगस्त, 2024 को गुरुवार और अजा एकादशी है। गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विष्णु जी के पूजन से जीवन के दुख-दर्द से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 29 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 29 अगस्त 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज किसी भी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा न करें, जो रिस्की प्लान के जरिए आपको इन्वेस्ट करने का सुझाव दे रहा हो। तुरंत लाभ मिलने वाले ऑप्शन के बजाय सिक्योर ऑप्शन पर फोकस करें। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। आप में से कुछ जातकों का दिन शानदार साबित हो सकता है। ऑफिस में कोई आपकी मदद मांग सकता है। प्यार की तलाश करने वाले कुछ लोगों के लिए आज का दिन लकी साबित हो सकता है।

वृषभ राशि- अचानक आए खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है। योग या व्यायाम से बॉडी को लाभ होगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए छुट्टी मनाने का सही समय है। क्रिएटिव व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बढ़िया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो अच्छी रकम कमाने में मदद करेगा। आपके किसी करीबी को आपके सपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है। प्यार की मदद से भी तनाव को दूर किया जा सकता है।

मिथुन राशि- विष्णु जी की कृपा आप पर रहेगी। कुछ जातकों को आज किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आज सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। मेहमानों के आने से घर की रौनक काफी बढ़ जाएगी। बिजनेस के मामले में हो सकता है कि आपको जो प्रॉफिट चाहिए, वो आपको न मिले। सिंगल जातक किसी के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं।

कर्क राशि- स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू उपाय काम आ सकते हैं। पैसों के मामले में कुछ लोग काफी मुश्किल में आ सकते हैं। इसलिए बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न करें। घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। आप उन चीजों को जल्दी समझ लेते हैं, जो दूसरों को परेशान करती हैं। लव के मामले में कुछ लोगों को शादी को लेकर और अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- मानसिक रूप से तनाव से परेशान लोग योग आज मेडिटेशन करने की कोशिश कर सकते हैं। निवेश को लेकर आप मुश्किल में आ सकते हैं। घर का माहौल शांति भरा बना रहेगा। काम की वजह से कुछ लोग ट्रैवल कर सकते हैं। आपका कोई आइडिया मैनेजमेंट को पसंद आ सकता है। लव के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि- आज विष्णु जी की शुभ दृष्टि आप पर रहेगी। जो लोग अपने खर्चों को लेकर तनाव में हैं, वे आज अपने डर को दूर कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद है। आप पाएंगे कि आपके सभी डिसीजन में माता-पिता आपका सपोर्ट करेंगे। कुछ लोगों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी क्रिएटिव सोच और काम करने के तरीके की तारीफ की जाएगी। अच्छी खबरें मिल सकती हैं, जिससे आपका मूड खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि- खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। अपनी कमाई बढ़ाने के लिए किसी भी अवसर को हाथ से जाने न दें। आपको क्लाइंट को अपने हिसाब से काम करने के लिए मनाना होगा। आप पर विष्णु जी की शुभ-दृष्टि रहेगी। आपकी सफलता के कारण ऑफिस में किसी को आपसे जलन हो सकती है। साथी के साथ नजदीकियां बढ़ाने के लिए घर के कामों में उनकी मदद करें।

वृश्चिक राशि- बचत करने से आपकी आर्थिक सिचुएशन पहले से बेहतर हो जाएगी। परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने से आप अपने संबंध मजबूत कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग आज लंबी यात्रा का आनंद भी उठा सकते हैं। अपने समय को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करें। किसी दोस्त से मुलाकात होना आज संभव है। जरूरी या बड़े फैसले लेने से पहले, अपने गुरु या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

धनु राशि- कुछ जातक आज आप पूरी तरह से फिट रहेंगे। आपको आज सावधानी के साथ खर्च करने की सलाह दी जाती है। आज आपको अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे कर लेने चाहिए। अपने मम्मी-पापा का हाल चाल भी लेते रहें। पॉजिटिव सोच बनाए रखने से मुश्किलों को पार करना आसान हो जाता है। अपने साथी के साथ कुछ टाइम स्पेंड करने का प्लान बनाएं।

मकर राशि- जो लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, उन्हें अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। जो लोग पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर के किसी सदस्य की प्रगति से आप अच्छा मेहसूस कर सकते हैं। जो लोग रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं, उनके लिए रोमांचक ट्रिप पर जाने का अच्छा समय है। कुछ जातकों की लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।

कुंभ राशि- अपनी सेहत के लिए हेल्दी प्लान बनाने के लिए आज अच्छा दिन है। पैसे से जुड़े हर मामले पर आपको बारीकी से नजर रखने की जरूरत हो सकती है। आज आप घर के कामों में अपनी मां या वाइफ की मदद कर सकते हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों की कंपनी का आनंद ले सकते हैं। आप में से कुछ लोगों का दिन जरूरी काम पूरा करने में जा सकता है। अपने साथी के साथ शाम बिताने की योजना बनाना अच्छा होगा।

मीन राशि- करियर के मामले में कुछ लोगों को अपनी गलतियों का एहसास हो सकता है और वे सुधार करने की पूरी कोशिश करेंगे। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। आज समय और पैसे की बर्बादी करने से बचें। कोई ऐसा काम, जो लंबे समय से शुरू करने की जरूरत थी, आज हो सकता है। वजन पर नजर रखने से मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। आप आर्थिक रूप से स्टेबल रहेंगे।