37 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 4159

कल भारत बंद रहेगा, जानें क्या रहेगा बंद, क्या खुला रहेगा

0
Bharat Bandh
Bharat Bandh

नई दिल्ली। एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त यानी कल भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया है। भारत का समर्थन कई दलित संगठनों ने भी किया। इसके अलावा बसपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। किसी भी तनाव से बचने के लिए पुलिस को सभी जिलों में तैनाती बढ़ाने के लिए कहा गया है।

भारत बंद (Bharat Bandh) क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार कों एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कहा कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले पर व्यापक बहस छिड़ गई है। भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान करने वाले संगठन इसे फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

हाई अलर्ट पर पुलिस

बंद (Bharat Bandh) के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी संभागीय आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए जरुरी दिशा-निर्देश जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को खास तौर पर संवेदनशील माना गया है, जिसके चलते वहां पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी व्यापक कदम उठा रहे हैं।

भारत बंद (Bharat Bandh) के दौरान क्या बंद रहेगा

भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा रहेगा और क्या बंद रहेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी आशंका है कि भारत बंद के दौरान सार्वजनक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है। हो सकता है कि कुछ जगहों पर प्राइवेट दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।

क्या खुला है?

आपातकालीन सेवाएं: बुधवार को भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, हॉस्पिटल और मेडिकल फैसिलिटीज सुचारू तौर पर काम करती रहेंगी।

पुलिस सर्विसेज: सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन (Law enforcement) एजेंसी सक्रिय रहेंगी।

कल के भारत बंद को मिला माले का समर्थन

फार्मेसी: देशभर में दवाइयों की दुकानें भी खुली रहेंगी।

इसके अलावा सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल-कॉलेज भी आम दिनों की तरह ही खुले रहेंगे और यहां कामकाज सामान्य तौर पर जारी रहेगा।

कल के भारत बंद को मिला माले का समर्थन

0
CPI(ML)
CPI(ML)

लखनऊ। भाकपा (माले) CPI(ML)  ने एससी—एसटी आरक्षण कोटा के उप-वर्गीकरण के खिलाफ बुधवार (21 अगस्त) को आहूत भारत बंद का समर्थन किया है।

राज्य सचिव सुधाकर यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जहां भी संभव होगा, पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर बंद का समर्थन करेंगे।

आरक्षण के संवैधानिक आधार से छेड़छाड़ या उसे कमजोर करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। पार्टी इन विचारों के भी खिलाफ है कि एससी—एसटी आरक्षण के भीतर क्रीमी लेयर का सिद्धांत लागू किया जाए अथवा आरक्षण केवल एक पीढ़ी तक सीमित हो।

माले CPI(ML)  नेता ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना है। ऐसे दौर में जब आरक्षण प्रणाली को चुनौती दी जा रही है, लैटरल एंट्री जैसे प्रावधान के जरिये आरक्षण को नकारा जा रहा है और यहां तक कि संविधान पर भी लगातार हमले हो रहे हैं, तब हमें समाज के सभी वंचित वर्गों के बीच और भी अधिक एकता और एकजुटता की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्पीड़ित और वंचितों के बीच और अधिक विभाजन और प्रतिद्वंद्विता न बढ़े। क्योंकि इससे ताकतवर और विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की अपने सामाजिक और आर्थिक प्रभुत्व को बनाए रखने की ‘फूट डालो और राज करो’ की रणनीति को बढ़ावा मिलेगा।

अर्जुन पासी के घर पहुंचे राहुल गांधी, बोले- न्याय मिलने तक नहीं हटेंगे पीछे

0
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मृतक अर्जुन पासी के घर पहुंचे। करीब 15 मिनट तक रहे और उसके माता-पिता से बातचीत कर उनको सांत्वना दी। राहुल ने अर्जुन के माता-पिता से हर संभव सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पीछे नहीं हटेंगे।

राहुल (Rahul Gandhi)  ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि अर्जुन की हत्या के मास्टरमाइंड को पुलिस अधीक्षक बचा रहे हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मृतक के परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक दलित युवा को मारा गया है और परिवार को धमकाया जा रहा है, जबकि पुलिस अधीक्षक कार्रवाई करने की बजाय मास्टरमाइंड को ही बचा रहे हैं। छोटे-छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है। हम यही चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का सम्मान हो और सभी को बिना भेदभाव के न्याय मिले।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि मृत युवक के भाई का सैलून है, जिसमें दबंग बाल कटवाते थे और पैसा नहीं देते थे। अर्जुन की सिर्फ अपना पैसा मांगने पर ही हत्या कर दी गई। यह सरासर अन्याय है। इसकी लड़ाई न्याय मिलने तक लड़ते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवारिया मजरे भुआलपुर गांव में गत 11 अगस्त की रात मामूली विवाद में दबंगों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ़्तार किया है जबकि मुख्य आरोपित विशाल सिंह अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए अभियान चल रहा है।

झोपड़ी में लगी आग गृहस्थी समेत नगदी जली

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिथनापुर के मजरा वजीरपुर मैं उसे समय हडक़ंप मच गया सुबह लगभग 4 बजे अचानक झोपड़ी धूम-धू कर जलने लगी आज की लपेट देख ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक पीडि़त का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि इंद्रभान पुत्र भारत सिंह निवासी वजीरपुर के यहां शाम को खाना चूल्हे पर बना था। उसी से आग लगने का कारण बताया जा रहा है अचानक लगी आग से घर में रखे 5 हजार रुपये नगद एक जोड़ी कुंडल मंगलसूत्र एक जोड़ी पायल एक जोड़ी झाले बक्से में रखें परिवार के कपड़े बर्तन चार पाई बिस्तर व एक साइकिल आदि सब कुछ जल गया। गांव और मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और आग पर काबू पाया।
जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल रवींद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया तथा पीडि़त को लाभ दिलाने की बात कही।

जयंती पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय नगला दीना, फतेहगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित किया गया और वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी और शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता और संचार क्रांति के प्रणेता बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की योजनाएं और दृष्टिकोण हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे।
इस अवसर पर महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जो कांग्रेस पार्टी की सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में शिवा जी पूर्व प्रधान, डालचंद्र कठेरिया (पीसीसी), संतोष गुप्ता, दीपक चतुर्वेदी, अशोक सिंह चौरा, हवलदार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सुनीता, कोमल दीक्षित, नसरीन, पप्पो, कायनात, रमन्ना, सितारा बेगम, प्रभात कटियार, महेश, सिक्की सारस्वत, वरुण त्रिपाठी (विधि विभाग जिला अध्यक्ष), हिलाल शफीकी (सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष) और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

पुलिस को मिली कामयाबी सोलर प्लेट चोरी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम थाना पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है थाना क्षेत्र में बीते दिवस हुई चोरी के आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि थाना राजेपुर के ग्राम जैनापुर के मजरा बकसपुर महेशपुर निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम चन्द्र ने सोलर प्लेट चोरी किये जानें का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी तथा विवेचना उपनिरीक्षक अजय सिंह कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें बीती रात तीन चोरी की सोलर प्लेट सहित आरोपी शशांक उर्फ अंकित शुक्ला पुत्र सूर्य प्रकाश को गिरफ्तार किया है। राजेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें बताया कि 9 सोलर प्लेट चोरी हुई थीं जिनमे से तीन को बरामद किया गया है।बाकी की 6 सोलर प्लेट की जानकारी जुटायी जा रही।