यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के हालिया बयान पर भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राठौर ने सोशल मीडिया पर खुर्शीद के बयान को लेकर अपने गुस्से का इज़हार करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों पर धिक्कार है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खुर्शीद के बयान के मद्देनजर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए।
राठौर के अनुसार, खुर्शीद का बयान राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ है, और इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पहले सोचे।
यह बयान राजनीतिक चर्चाओं का नया विषय बन गया है और कई लोगों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
विधायक नागेंद्र सिंह ने सलमान खुर्शीद के बयान पर जताई नराजगी, कहा देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए
राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लभ सोमवंशी ने बाढग़्रस्त इलाकों में बांटी राहत सामग्री
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लभ सोमवंशी ने अपने पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यपाल सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जरूरतमंद पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने पीडि़त परिवारों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी मदद के लिए तत्पर रहे।
इस अवसर पर पल्लभ सोमवंशी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है और हम हर संभव प्रयास करेंगे कि सभी जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने अपने पिता सत्यपाल सिंह के साथ मिलकर पीडि़तों को खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।
सत्यपाल सिंह ने भी इस मौके पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और इस विपत्ति के समय में भी हम सभी को मिलकर एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति को मदद पहुंचाई जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
राहत सामग्री वितरण के दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस कार्य में सहयोग किया। पीडि़त लोगों ने इस मदद के लिए पल्लभ सोमवंशी और सत्यपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी? जानें यहां
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती ( Constable Exam) के लिए लिखित परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी है। एग्जाम का आयोजन राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। आइए जानते हैं कि एमडिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कब तक जारी की जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ( Constable Exam) के लिए 48 लाख के करीब अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा और प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा में 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं एग्जाम सेंटर तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को परिवहन विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। कैंडिडेट एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
भर्ती बोर्ड ने जारी किए हैं निर्देश
वहीं परीक्षा ( Constable Exam) को लेकर भर्ती बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिए हैं। नकल विहिन परीक्षा के लिए सभी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। एग्जाम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। वहीं बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा कि कांस्टेबल परीक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी कोई भी व्हाट्सएप नंबर 9454457951 पर दे सकता है। जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
परीक्षा प्रवेश पत्र से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एग्जाम से 2 या 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। वहीं सिटी स्लिप 20 अगस्त से पहले जारी होने की संभावना है। हालांकि भर्ती बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक डेट अभी तक नहीं जारी की गई है।
कैसे करें डाउनलोड?
– भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
– यहां कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
– अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
– एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– अब चेक करें और डाउनलोड करें।
इस भर्ती परीक्षा के लिए जरिए कांस्टेबल के कुल 60244 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। एग्जाम ( Constable Exam) में सफल अभ्यर्थी को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जिला कार्यशाला आयोजित
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। भाजपा जिला मुख्यालय, आवास विकास कॉलोनी में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 15 अगस्त आजादी के महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार एवं संगठन ने विस्तृत योजना तैयार की है। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने का साप्ताहिक कार्यक्रम बनाया गया है। संगठन द्वारा 11 अगस्त से 13 अगस्त के मध्य पूरे जनपद में युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए बाइक से भ्रमण करेंगे।
12 अगस्त को पूरे जनपद में सभी मंडलों के अंतर्गत स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और 13 अगस्त को इन प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। 13 से 15 अगस्त के मध्य मंडल स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करेंगे। 14 अगस्त को जिला स्तर पर भारत विभाजन गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें विभाजन के समय हुए अन्याय और अत्याचार की जानकारी दी जाएगी। 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा एवं बाइक रैली कार्यक्रम प्रत्येक मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 9 अगस्त व 10 अगस्त को मंडलों में कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक सहभागी रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़, जिला महामंत्री ज.डी.एस राठौर, सुनील रावत, फतेहचंद वर्मा, पूर्व प्रधान व जिला मंत्री अतुल दीक्षित, वीरेंद्र कठेरिया, अमरदीप दीक्षित, अशनील दिवाकर, धर्मेंद्र राजपूत, ममता सक्सेना, गोपाल राठौर, कृष्ण मुरारी राजपूत, मीरा सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, शिवम दुबे, रजनीश मिश्रा, विक्रांत तिवारी, अनुराग सिंह, सत्यवर्धन सिंह राठौड़, लालाराम शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
सूरज अल्ट्रासाउंड के निदेशक डॉ. वैभव पाठक, जिले की शान
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिले में मेडिकल क्षेत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सूरज अल्ट्रासाउंड के निदेशक डॉ. वैभव पाठक ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से जिले को नई पहचान दिलाई है। डॉ. पाठक ने अपने पेशेवर कौशल और समर्पण के माध्यम से अल्ट्रासाउंड के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
डॉ. वैभव पाठक के नेतृत्व में सूरज अल्ट्रासाउंड ने पिछले वर्ष 15,000 से अधिक अल्ट्रासाउंड जांचें की हैं, जिनमें 5,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांचें शामिल हैं। उनकी सेवाओं से जिले के मरीजों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की जल्दी पहचान संभव हो पाई है।
डॉ. पाठक ने बताया, हमारा मुख्य उद्देश्य मरीजों को सबसे अच्छे स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान करना है। हम आधुनिक तकनीक का उपयोग करके मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करते हैं।
उनकी मेहनत और ईमानदारी के कारण आज सूरज अल्ट्रासाउंड जिले में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है। डॉ. पाठक की इस उपलब्धि पर स्थानीय समुदाय और मेडिकल फील्ड के लोगों ने उनकी सराहना की है।
इस तरह के समर्पित और विशेषज्ञ डॉक्टर जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर रहे हैं, जो भविष्य में भी निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे।
एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा राम बाबू तिवारी का सम्मान
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पेंशनर्स एसोसिएशन ने 1999 में मुख्य प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री राम बाबू तिवारी (दद्दा) को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में श्री तिवारी को माला, शाल और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। श्री तिवारी व्हीलचेयर पर हैं और घुटनों की समस्या के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री विजय अवस्थी ने कहा, श्री तिवारी ने 40 वर्षों तक भारतीय स्टेट बैंक की अनवरत सेवा की और पिछले 25 वर्षों से पेंशनर के रूप में भी सक्रिय हैं। उनके योगदान की हम सब सराहना करते हैं।
समारोह में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में राम प्रताप अवस्थी, राजू टंडन, रत्नेश शुक्ला, शरद चंद्र द्विवेदी, अशोक गुप्ता, उमाकांत पाठक, सुभाष वीर मिश्रा, आर एन शुक्ला और सुभाष मिश्रा शामिल थे। सभी ने श्री तिवारी की दीर्घायु की कामना की।








