28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026
Home Blog Page 4139

महिला ने पीया कीटनाशक, हालत गंभीर

0

कायमगंज। क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी मीनू ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पितौरा में बिजली पोल व बंच केबिल लगाने की उठाई मांग

0

कायमगंज। पितौरा में बिजली पोल व बंच केबिल लगाने की ग्रामीणों ने मांग की है। क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी नाजिर खां ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि उनके गांव के मोहल्ला हसनखेल में करीब तीस घरों में बिजली का कनेक्शन है। वहां से बिजली के पोल काफी दूर है। इससे आए दिन परेशानी होती है। उन्हे करीब डेढ-डेढ सौ मीटर की दूरी पर अपनी केबिल खुद डालनी पड़ती है। उनका कहना है इस मोहल्ले में और पोल लगाए जाए और बंच केबिल डलवाई जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके।

बाढ़ के पानी के कारण 3 दिन से बिजली ठप

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कंपिल। बाढ़ के पानी के कारण 7 गांव में बिजली आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं परेशान है। 3 दिन से इन गांव में आपूर्ति ठप है। ग्रामीण अँधेरे मे रात जाग कर काट रहे है। बिजली चलित उपकरण बंद है। ग्रामीणों ने रात मे बिजली आपूर्ति चालू करवाने की मांग की है।
विद्युत उपकेंद्र से रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप, धर्मपुर ग्रामीण, धर्मपुर नलकूप सहित चार फीडरो से कस्बा सहित 150 गावो को बिजली आपूर्ति की जाती है। बाढ़ के चलते धर्मपुर फीडर से जुड़े गांव इकलहरा, बिहारीपुर, शाहपुर,गंगपुर, शेखपुर, ठकुरी नगला,हुशंगा समेत 7 गावो की बिजली आपूर्ति काट दी गयी है। जिससे ग्रामीणों को रात भी अँधेरे मे काटनी पड़ रही है। अँधेरी रात मे जहरीले कीड़ो को काटने का खतरा बना हुआ है। उमस भरी गर्मी मे रात मे भी सुकून की नींद नहीं ले पा रहे है। रात अँधेरे मे जाग कर काटनी पड़ रही है।मोबाइल बंद होने से परिजनों व रिस्तेदारो से संपर्क टूट गया है। जिससे उन्हे परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया की अब खेतो मे भरा बाढ़ का पानी गंगा मे लौट गया है। लेकिन फिर भी बिजली विभाग ने आपूर्ति रात मे भी शुरू नहीं की है। उन्होंने आपूर्ति चालू कराने की मांग की है। जेई अजय कुमार ने बताया बाढ़ के चलते 7 गावो की आपूर्ति बंद कर दी गयी है। पानी कम होते ही आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।

नगला गोदाम व सुल्तानपुर को जोडने वाली पुलिया टूटी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। नगला गोदाम व सुल्तानपुर को जोडने वाली पुलिया टूट गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध दर्ज किया है और कहा कि दस दिन पहले ही निर्माण हुआ है। किसानों ने कई समस्याओं को लेकर तहसील में प्रशासन को ज्ञापन सौपा।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के आधा सैकड़ा से भी ज्यादा पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां उन्होने मुख्यमंत्री को संबोधित एक नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा, जिसमें उन्होने कहा कि ब्लाक शमसाबाद की पांच ग्राम पंचायतो को पड़ोसी जनपद में जोडऩे की प्रक्रिया चल रही है। इन ग्राम पंचायतों को जिले में ही रहने दिया जाए। उनका कहना कि सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का प्रावधान है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। जिसके कारण समय से सिंचाई न होने पर उनकी फसले बर्बाद हो रही है। सीएचसी शमसाबाद में दंत बिभाग में तैनात डॉक्टर कई महीनों से नही आ रहे लेकिन उनकी उपस्थिति लगातार दर्ज हो रही है। सीएचसी शमसाबाद के लैब टैक्नीशियन को सीएचसी नबाबगंज में ट्रांसफर हो गया लेकिन सीएचसी अधीक्षक ने अभी तक रिलीव नहीं किया है। ग्राम पंचायत कक्योली में ग्रामीण जानवरों को सडक़ो पर बांधते है जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है गलियों व नालियों की साफ सफाई कराई जाए। बाढग्रस्त इलाके में पशु विभाग की ओर से जानवरों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाए। नगला गोदाम व सुल्तानपुर को जोडने वाली पुलिया का निर्माण 10 दिन पहले हुआ था। पुलिया टूट गई है। आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कायमगंज नपा का पानी लालबाग मार्ग से होता हुआ कुंडा तक जाता है। जिसके कारण गंदे पानी के करण फसले प्रभावित हो रही है। ज्ञापन के दौरान दीपू राठौर, धर्मेंद्र, ज्ञानेश राजपूत, अंकित गंगवार, अजीत कुमार, कुवरपाल गौतम, असफर अहमद, उपेंद्र सिंह, राजकुमार, अरजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

केवीपी स्कूल में फर्श धंसने का मामला : कन्या विद्या पीठ की कक्षाएं रामनारायन डिग्री कालेज में शुरू हुई

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। दो दिन पहले कन्या विद्या पीठ में फर्श धसने पर प्रशासन ने स्कूल बंद करा दिया था। इसको लेकर केवीपी स्कूल की कक्षाएं रामनारायन डिग्री कालेज में शुरू हुई। तीसरी मंजिल पर तीन कक्षाओं में 181 छात्राए पहले दिन पहुंची। ऊपरी मंजिल पर होने के कारण पानी व लघुशंका के लिए छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी।
शनिवार को नगर के लोहाई बाजार स्थित कन्या विद्या पीठ में फर्श धंस गई थी जिसमें छात्राए बाल बाल बच गई थी। इसके बाद प्रशासन ने बिल्डिंग की हालत को देखते हुए स्कूल बंद करा दिया था। छात्राओं की कक्षाओं को लेकर एसडीएम, डीआईओएस, प्रबंधक समिति व प्रधानाचार्य के बीच वार्ता के बाद रामनारायण महिला डिग्री कालेज में कक्षाए संचालित करने के लिए सहमति बनी थी। मंगलवार को पटवनगली रोड स्थित टंकी के पास रामनारायन डिग्री कालेज की तीसरी मंजिल पर तीन कक्षों में कन्या विद्या पीठ की छात्राओं की कक्षाएं संचालित की गई। हालाकि स्कूल में एक हजार से अधिक छात्राए पंजीकृत है। पहले दिन वहां एक कक्ष में कक्षा 6,7,8 की छात्राओं को बैठाया गया। जिनकी कुल संख्या 40 रही। जबकि दूसरे कक्ष में 9 व 10 कक्षाएं लगाई गई जिसमें कक्षा 9 में 43 व 10 में 40 छात्राएं उपस्थित रही। जबकि तीसरे कक्ष में कक्षा 11 व 12 की छात्राओ को बैठाया गया जिसमे कला व विज्ञान वर्ग की कुल 58 छात्राए उपस्थित रही। कक्षाएं तो शुरू हो गई है लेकिन पहले दिन ही छात्राए पानी व लघुशंका को लेकर परेशान रही। उन्हें नीचे बिल्डिंग में आना पड़ा था। इससे उन्हे काफी दिक्कत हुई। इस संबंध में प्रधानाचार्य विश्वमोहिनी पांडेय ने बताया कि पहले दिन कक्षाएं लगाई गई है। चार कक्ष मिले। नीचे हिस्से में प्रबंधक समिति से दो कक्ष की और मांग की गई है। धीरे धीरे व्यवस्था की जा रही है।
पीडब्लूडी टीम ने की जांच
कायमगंज। कन्या विद्या पीठ में फर्श धसने की जानकारी पर जिला मुख्यालय से पीडब्लूडी की टीम पहुंची। जहां उसने जांच की। प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली थी कि पीडब्लूडी के जेई एई आए थे लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हुआ है।

पुत्र ने पिता का होठ चबाया, हालत गंभीर

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। कंपिल के हकीकतपुर गांव निवासी एक पुत्र ने पिता का होठ चबा डाला। इससे उसकी हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
कंपिल क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी राजेंद्र को परिजन घायलावस्था में सीएचसी लाए। जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान घायल के नाती प्रशांत ने बताया कि उसके चाचा विवाद कर रहे थे। जब उसके बाबा ने विरोध किया तो चाचा ने दातों से बाबा का होठ चबा डाला। इससे वह घायल हो गए। उसने बताया कि पुलिस को तहरीर दी है।