24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026
Home Blog Page 4136

सोने जा रहे युवक को जहरीले सांप ने काटा, मौत पर मचा कोहराम

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। लटूर नगला गांव में सोने जा रहे युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की दो माह पहले शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों की मदद से ग्रामीणों ने सांप को पकड़ कर मार डाला।
क्षेत्र के गांव झब्बूपुर के लटूरनगला निवासी प्रेमचंद्र का 20 वर्षीय पुत्र सुनील गुरुवार की रात घर में सोने के लिए मच्छरदानी लगा रहा था। तभी उसे जहरीले सांप ने काट परिजनों ने सांप को देखा और उसे ग्रामीणों की मदद से घेर कर मार दिया।
सुनील के शरीर में स्पाट देख परिजन घबरा गए और सीएचसी लेकर दौड़े। जहां डाक्टर ने गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। शव गांव पहुंचते ही मां नन्हीं देवी, पत्नी अनामिका, भाई राजू, सत्यवीर, श्यामवीर समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी दो माह पूर्व जनपद एटा के थाना धुबरी के गांव उदयपुरा गांव से हुई थी। अभी नवविवाहिता की हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीण को जहरीले सांप ने काटा, गंभीर
कायमगंज। नगर से सटे गांव कुबेरपुर निवासी अनिल को जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
महिला डाक कर्मी की मौत पर मचा कोहराम
कायमगंज। नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी राकेश चंद्र मिश्रा की 55 वर्षीय पत्नी पुष्पा नगर के डाकघर में कर्मचारी है। गुरुवार को अचानक उनकी हालत बिगड़़ गई। परिजनों ने 108 पर काल की। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एबुलेंस की मदद से परिजननें उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटी शीतल व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

ऊचाई से गिरकर तीन की हालत गंभीर

0

कायमगंज। अलग अलग स्थानों पर नगर से सटे गांव गढ़ी निवासी नफरीन, कुबेरपुर निवासी रजी की तीन साल पुत्री रुविया, ममापुर निवासी वृद्व श्यामसुंदर ऊचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रुविया को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

एक ने पिया जहर, हालत गंभीर

0

कायमगंज। जनपद कन्नौज के थाना छिवरामऊ के मोहल्ला काजी हर निवासी भोले ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। परिजन सीएचसी लाए। जहां गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वक्फ बिल पर जेपीसी में होंगे ये 31 सदस्य, ये मुस्लिम नेता भी होंगे शामिल

0
There will be 31 members in JPC on Waqf Bill
There will be 31 members in JPC on Waqf Bill

नई दिल्ली। संसदीय कार्य और अल्पसंख्य मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 (Waqf Bill)  पेश किया था। उसके बाद लोकसभा में इसको भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस और सपा ने कहा था कि यह बिल सरकार अपने समर्थकों को खुश करने के लिए लेकर आई है। यह मुस्लिम विरोधी है। विपक्ष की आपत्ति और भारी विरोध के बीच ये बिल (Waqf Bill) लोकसभा में बिना किसी चर्चा के संयुक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) को भेज दिया गया था।

स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि जल्द ही इसे लेकर जेपीसी बनाएंगे। अब इसे लेकर जेपीसी के 21 सदस्यों के नाम सामने आ गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में जेपीसी के 21 सदस्यों के नाम बताए। किरेन रिजिजू ने कहा कि 31 सदस्यों वाली इस जेपीसी में 21 सदस्य लोकसभा और 10 सदस्य राज्यसभा से होंगे।

वक्फ बिल (Waqf Bill)  पर लोकसभा से जेपीसी में होंगे ये सदस्य

1- जगदंबिका पाल
2- निशिकांत दुबे
3- तेजस्वी सूर्या
4- अपराजिता सारंगी
5- संजय जायसवाल
6- दिलीप सैकिया
7- अभिजीत गंगोपाध्याय
8- श्रीमती डीके अरोड़ा
9- गौरव गोगोई
10- इमरान मसूद
11- मोहम्मद जावेद
12- मौलाना मोहिबुल्ला
13- कल्याण बनर्जी
14- ए राजा
15- एलएस देवरायुलु
16- दिनेश्वर कामायत
17- अरविंत सावंत
18- सुरेश गोपीनाथ
19- नरेश गणपत मास्के
20- अरुण भारती
21- असदुद्दीन ओवैसी

घाटमपुर थाने में तैनात चार दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

0
suspended
suspended

कानपुर। घाटमपुर थाने में तैनात चार दरोगा समेत आठ पुलिस कर्मचारियों (Police) को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने गुरुवार देर रात सस्पेंड (Suspended) कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने शिकायत किया था कि 50 हजार रुपए घूस लेकर जमीन विवाद में एक पक्षीय कार्रवाई की थी। शिकायत के बाद जांच में सभी आरोप सही पाए गए। जिसके बाद यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार सिंह बताया कि घाटमपुर के पतारा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद मामले में पुलिस जिस पक्ष के पास जमीन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे, उनकी ही तहरीर पर रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आठ बेगुनाह जमीन के मालिक ओमप्रकाश, उनके बेटे अजीत, सतीश, राहुल, पवन कुमार, निखिल कुशवाहा, परशुराम और संजीव कुशवाहा को जेल भेज​ दिया था।

जेल जाने के बाद मामले की शिकायत की गई और बताया कि पीड़ित परिवार के खिलाफ पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। मामले की जांच के बाद इस मामले में उप निरीक्षक जयवीर सिंह, संकित तौगड, आशीष चौधरी, शिव शरण शर्मा के साथ सिपाही जितेन्द्र, कुबेर सिंह, पंकज सिंह और मुख्य आरक्षी प्रथम सिंह दोषी पाए गए। जिसे गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार रात सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिया है।

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

0
UP Police constable
UP Police constable

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 कांस्टेबल पदों (Constable Recruitment) पर भर्ती के लिए पुनः परीक्षा डेट जारी कर दी है। यह परीक्षा प्रदेश के 1174 केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित कराई जाएगी।

बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर इस संबंध में डेटशीट जारी कर दी गई है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 81 केंद्र लखनऊ और 80 केंद्र वाराणसी में बनाए गए हैं। दो पाली में होने वाली परीक्षा की प्रत्येक पाली में करीब 5 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

वेबसाइट के मुताबिक यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती (Constable Recruitment)  परीक्षा 23,24,25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे

परीक्षा के लिए लिए अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। विभाग की ओर से जल्द ही आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर आपको जानकारी जुटानी होगी। एडमिट कार्ड साइट पर ही अपलोड होगा। आप इसे वेबसाइट से अपलोड कर सकेंगे।