32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026
Home Blog Page 4127

कल शाम जारी होगी यूपी सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों को आवंटित होने वाले जिलों की सूची

0
UP Police constable
UP Police constable

लखनऊ। यूपी पुलिस सिपाही सीधी भर्ती (Constable Exam) की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर कल (शुक्रवार) शाम 5 बजे अभ्यर्थियों को आवंटित होने वाले जिलों की सूचना जारी होगी।

जल्द ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

सिपाही भर्ती (Constable Exam) की दोबारा परीक्षा आगामी 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की अपील की है।

पीएम मोदी से मिले ओलंपिक पदक विजेता, मनु भाकर और हॉकी टीम ने दिया ये खास तोहफा

0
pm modi
pm modi met the olympic players

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदक विजेताओं समेत भारतीय दल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास पहुंचा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सभी एथलीटों के साथ एक लंबे इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया और पेरिस खेलों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान भारतीय हॉकी टीम और शूटर मनु भाकर ने पीएम मोदी को एक खास तोहफा दिया।

ओलंपिक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ भारतीय एथलीटों की मुलाकात का फुटेज सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी को अपने आवास पर सभी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। उनके तस्वीरें भी खिंचवाते देखा जा सकता हैं। इस मुलाकात के दौरान भारतीय हॉकी टीम ने प्रधानमंत्री को हॉकी स्टिक के साथ सभी खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित जर्सी उपहार में दी। पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा ब्रांज मेडल जीता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास में पेरिस ओलंपिक में भाग लेकर लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की

भारतीय दल के साथ इस बार की डबल ब्रांज मेडल विजेता मनु भाकर ने भी प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। इस दौरान मनु भाकर को एयर पिस्टल की गतिशीलता समझाते हुए देखा गया, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना उपकरण उपहार में दिया था। इस दौरान शूटर स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह के साथ युवा पहलवान अमन सहरावत भी प्रधानमंत्री से मिले। इन तीनों खिलाड़ियों ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया था।

हालांकि, जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा और स्टार शटल पीवी सिंधु प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  के आवास पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये। नीरज ने पेरिस में जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर अपना लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीता था। दूसरी ओर, सिंधु राउंड 16 में हारकर पदक की ऐतिहासिक हैट्रिक से चूक गईं।

Kannauj Case: ‘सारा किया धरा उनका ही है, नोएडा में भी…, पीड़िता के मां-बाप ने ‘बुआ’ को लेकर किया बड़ा खुलासा

0
Kannauj case
Kannauj case

कन्नौज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (Nawab Yadav) के चंगुल में फंसने वाली किशोरी की उम्र को लेकर नया खुलासा हुआ है। किशोरी के मां-बाप ने बड़ा राज खोला है। बाप ने कहा कि बहन पर भरोसा करके गांव भेजा था, उसने तो हमें धोखा दिया है। वहीं, किशोरी की मां का कहना है कि ननद का यही काम है। मेरी मासूम बेटी को मुश्किल में डाल दिया।

दरअसल, तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी अपनी बुआ के साथ रविवार को किसी काम से लखनऊ गई थी। दोनों करीब रात 11 बजे वापस तिर्वा पहुंचे। जहां से दोनों शहर के करीब स्थित चंदन महाविद्यालय पहुंचीं। नवाब सिंह यादव ने किशोरी को अपने कॉलेज में नौकरी देने के लिए बुलाया था। इसी दौरान जब किशोरी की बुआ बाथरूम गई तो मौका देखकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी।

बुआ के वापस आने के बाद उसने किसी तरह यूपी 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। रात करीब डेढ़ बजे यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्रा के बताए मुताबिक आरोपी नवाब सिंह यादव (Nawab Yadav) को मौके से पकड़ कर कोतवाली ले गई। जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

माता-पिता बोले सिर्फ 14 साल है उम्र

एक दिन पहले यह बात सामने आई थी कि किशोरी अपनी बुआ के साथ पहुंची थी तो बताया गया था कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था। जबकि अब सामने आए उसके माता-पिता ने इससे साफ इन्कार किया है। उसके माता-पिता के मुताबिक किशोरी की उम्र 14 साल है। वह इससे साल दसवीं में गई है।

गांव में बाबा-दादी के साथ रहकर यहां ही पढ़ती है। वह हाईस्कूल की छात्रा है। ऐसे में उससे नौकरी करवाने का सवाल ही नहीं है। किशोरी के माता-पिता ने उसकी बुआ की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि किशोरी की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही थी।

उसकी अपनी बुआ ही सबसे बड़ी जिम्मेदार

किशोरी को इस हालत में पहुंचाने वाली उसकी अपनी बुआ ही सबसे बड़ी जिम्मेदार है। वह उसे नोएडा से उसके मां-बाप के पास यह कहकर लेकर निकली थी कि उसे गांव में दादा-दादी के पास पहुंचा देगी। चार दिन तक वह घर नहीं पहुंची। इधर-उधर ही टहलाती रही।

इसी बीच रविवार की रात उसे लेकर यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज में पहुंच गई। जहां उसकी इज्जत पर हाथ डालने की वारदात सामने आई। यह सनसनीखेज खुलासा खुद नोएडा से यहां पहुंचे किशोरी के माता-पिता ने ही किया है। किशोरी के पिता ने तो अपनी बहन पर उसे धोख देने तक का आरोप लगा डाला। किशोरी की मां के मुताबिक उसकी ननद दिल्ली में रहकर इसी तरह का काम करती है।

नोएडा से यहां पहुंचे किशोरी के माता-पिता के खुलासे ने सनसनी फैला रखी है। किशोरी के पिता के मुताबिक वह मूलरूप से यहां तिर्वा तहसील क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पिछले 13 साल से नोएडा में रहकर सिलाई का काम करता है। पत्नी और बच्चे भी वहीं रहते हैं। बेटी हाईस्कूल में पढ़ती है।

उसे पढ़ने के लिए यहां गांव में ही दादा-दादी के पास रख रखा है। गर्मी की छुट्टी के दौरान वह गांव से नोएडा चली गई थी। तब से वहीं रह रही थी। इसी बीच दिल्ली में रहने वाली उसकी बहन चार दिन पहले नोएडा स्थित उसके घर आई थी। उसने बताया कि वह गांव जा रही है। ऐसे में अपनी बेटी को उसके साथ रवाना कर दिया।

पिता के मुताबिक उसे क्या पता था कि घर जाने की बात कहकर निकली उसकी बहन उसके साथ धोखा करेगी। वह घर न जाकर इधर-उधर टहलती रही। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था। इससे कोई बात नहीं हो पा रही थी। इस बीच सोमवार को यह जानकारी मिली कि उनकी बेटी के साथ यह घटना हुई है और वह पुलिस की निगरानी में है।

सारा किया धरा उनका ही है, नोएडा में भी यही करती हैं

जानकारी मिलते ही वह लोग वहां से निकल पड़े। मंगलवार की सुबह यहां पहुंचे हैं। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी ननद दिल्ली में रहती है। आरोप लगाया कि वह इसी तरह का काम करती है। कहा कि यहां आने पर वह कह रही है कि पुलिस की बात में न आओ, मेडिकल जांच न करवाना। थाना में मत जाना। सारा किया धरा उनका ही है। नोएडा में भी यही करती हैं। बेटी 14 साल की है। सबके सामने वह कुछ नहीं बता सकी थी। अब अपने साथ हुई वारदात की जानकारी उसने दी है।

‘भ्रष्टाचारियों के लिए भय का वातावरण’, लाल किले से बोले पीएम मोदी

0
PM Modi
PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार का जिक्र किया और इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। पीएम मोदी ने कहा, “समाज की मनोरचना में भी बदलाव कभी-कभी चुनौती का कारण बन जाता है। हमारा हर दिन देशवासी भ्रष्टाचार के दीमक से परेशान रहा है। हर स्तर के भ्रष्टाचार ने सामान्य व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास तोड़ दिया है। उसको अपनी योग्यता और क्षमता के प्रति जो नुकसान होता है, वो राष्ट्र का नुकसान है।”

उन्होंने आगे कहा कि हमने व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जंग छेड़ा है। मैं जानता हूं कि इसकी कीमत मुझे और मेरी प्रतिष्ठा को चुकानी पड़ती है। लेकिन राष्ट्र से बड़ी मेरी प्रतिष्ठा नहीं हो सकती है।”

भ्रष्टाचारियों के लिए भय का वातावरण

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि राष्ट्र के सपनों से बड़ा मेरा सपना नहीं हो सकता है और इसलिए ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ तीव्र गति से लड़ाई जारी रहेगी। और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जरूर होगी। मैं भ्रष्टाचारियों के लिए भय का वातावरण पैदा करना चाहता हूं। देश के सामान्य नागरिकों को जो लूटने की परंपरा बनी है, उसे हमको रोकना है।

उन्होंने (PM Modi) आगे कहा कि समाज जीवन में उच्च स्तर पर एक परिवर्तन आया है, वो सबसे बड़ी चुनौती और चिंता है। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि मेरे ही देश में इतना महान संविधान होने के बावजूद कुछ ऐसे लोग निकल रहे हैं, जो भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे हैं, खुलेआम भ्रष्टाचार का जय-जयकार कर रहे हैं।

अगर भ्रष्टाचार का महिमामंड

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, “समाज में इस प्रकार के बीजे बोने का जो प्रयास चल रहा है, भ्रष्टाचारियों की स्वीकार्यता बढ़ाने का जो निरंतर प्रयास चल रहा है, वो समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती और चिंता का विषय बन गया है। अगर भ्रष्टाचार का महिमामंडन होता है, तो जो भ्रष्टाचार नहीं करता है उसको भी लगता है कि ये तो समाज में प्रतिष्ठा का रंग बन जाता है।”

पापियों में डर पैदा करना जरूरी

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जब भी महिलाओं के साथ बलात्कार या अत्याचार की घटनाएं होती हैं तो उसकी व्यापक चर्चा होती है। लेकिन जब ऐसे राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सजा मिलती है तो यह बात खबरों में नहीं बल्कि एक कोने तक ही सीमित रह जाती है। समय की मांग है कि सजा पाने वालों पर व्यापक चर्चा की जाए ताकि यह पाप करने वाले समझें कि इससे फांसी होती है। मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत ज़रूरी है।”

78वां स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- राष्ट्रध्वज के प्रति अपना अलग भाव दिखाए

बता दें कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद देश को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कई मुद्दों पर बात की। इसमें देश की चिंताओं से लेकर रिफॉर्म तक के मुद्दे शामिल रहे। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम 40 करोड़ थे, तब हमने महासत्ता को हरा दिया था। आज तो हम 140 करोड़ हैं, देश को समृद्ध बनाना है।

78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हुआ Google, बनाया खास Doodle

0
Independence Day
Google created a doodle on 78th Independence Day

देश में आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। आजादी के इस जश्न में हर भारतीय हिस्सा ले रहा है। वहीं, सर्च इंजन गूगल (Google) गुरुवार को पारंपरिक दरवाजों पर आधारित एक विशेष डूडल (Doodle) के साथ दिवस को मना रहा है। डिलिटल कलाकृति में कंपनी के नाम के अक्षर ‘जी’, ‘ओ’, ‘ओ’, ‘जी’, ‘एल’ और ‘ई’ को प्रत्येक दरवाजे पर एक अलग डिजाइन के साथ दर्शाया गया है।

इंटरनेट दिग्गज ने एक नोट में कहा, “भारत की आजादी (Independence Day) का जश्म मनाने के लिए आज के Doodle को वृंदा झवेरी ने डिजाइन किया है। इस दिन 1947 में भारत ने औपनिवेशिक शासन से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की।”

इसमें आगे कहा गया, “भारत के लोग करीब दो शताब्दियों की असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों की कमी के बाद स्वशासन और संप्रभुता की इच्छा रखते थे। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन सविनय अवज्ञा के जरिए संभव हुआ था।” इसमें कहा गया है कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों की लगन और बलिदान रंग लाई।

“स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर लोग ध्वजारोहण समारोहों, परेड, संगीत प्रदर्शन, सामुदायिक रैलियों आदि में शामिल होते हैं। घरों, इमारतों, सड़कों और वाहनों को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया जाता है। लोग राष्ट्रगान जन गण मन भी गाते हैं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

78वां स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- राष्ट्रध्वज के प्रति अपना अलग भाव दिखाए

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार (15 अगस्त) को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित विधानभवन में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ध्वजारोहण करने के बाद संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हम प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने राष्ट्रध्वज के प्रति अपना अलग भाव दिखाए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में विकास योजनाओं को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। यूपी को जीरो पॉवर्टी स्टेट के रूप में तैयार करने में जुटे हैं। उन्होंने युवाओं के लिए नई योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियानकी घोषणा की।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को अगले कुछ वर्षों में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक्स पोस्ट के माध्यम से प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘प्रदेश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! माँ भारती की स्वाधीनता के महायज्ञ में स्वयं की आहुति देने वाली सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन! अपने अमर बलिदानियों के सपनों के भारत का निर्माण हम सभी की शीर्ष प्राथमिकता है। आइए, आज के पावन दिन हम सभी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए संकल्पित हों। वंदे मातरम्, जय हिंद!’