29 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 4121

JDU के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने दिया पार्टी प्रवक्ता पद इस्तीफा, अब ये संभालेंगे जिम्मेदारी

0
KC Tyagi
KC Tyagi

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी और जेडीयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद राजीव रंजन (Rajeev Ranjan) को जेडीयू का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस बारे में जेडीयू के महासचिव आफाक अहमद खान (Aafaq Ahmed Khan) ने एक पत्र जारी कर जानकारी दी।

केसी त्यागी (KC Tyagi) के जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता (JDU National Spokesperson) पद से इस्तीफे की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पायी है। आफाक अहमद खान की ओर से जारी पत्र के अनुसार, त्यागी ने ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

हालांकि, केसी त्यागी के इस्तीफे के पीछे के बयानों के कारण पार्टी के भीतर और बाहर उत्पन्न हुए मतभेद माना जा रहा है। उन्होंने पिछले कुछ समय में कई ऐसे बयान दिए जो पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग थे।

केसी त्यागी ने कई मौकों पर पार्टी नेतृत्व या अन्य वरिष्ठ नेताओं से परामर्श किए बिना बयान जारी किए। बताया जा रहा है कि त्यागी के पार्टी लाइन से हटकर बयान जारी करने से जेडीयू के भीतर असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई और यह स्थिति धीरे-धीरे गंभीर हो गई।

सुबह-सुबह आम आदमी को लगा झटका, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा

0
LPG commercial gas cylinder
LPG commercial gas cylinder

आज सितंबर महीने की पहली तारीख को सुबह-सुबह लोगों को झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने अगस्त के बाद एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1 सितंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के बाद दिल्ली में यह सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) की कीमत 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो गयी है। कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price In Kolkata) 1764.50 रुपये की जगह अब 1802.50 रुपये में बिक रहा है। यानी यहां सिलेंडर 38 रुपये महंगा हुआ है।

मुंबई में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Mumbai LPG Price) पहली सितंबर से बढ़कर 1644 रुपये हो गई है, जो कि अगस्त में 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये हो गई थी। इसके अलावा, चेन्नई में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Chennai LPG Price) की कीमत के दाम बढ़े हैं, पहली तारीख से यहां पर 1817 रुपये में मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1855 रुपये का हो गया है।

वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लंबे समय से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) को बरकरार रखा है।

Manipur: बीजेपी नेता के घर पर तीसरी बार हमला, लगाई गई आग

0
BJP leader Michael Lamzathnang's house attacked
BJP leader Michael Lamzathnang's house attacked

मणिपुर में दंगो की आग अभी तक शांत नही हुई है। बीजेपी नेता माइकल लामजाथनांग ( Michael Lamjathanang) घर को एक बार फिर से अज्ञात हमालवरों ने हमला किया। बीजेपी नेता के माता पिता के घर के साथ ही बदमाशों ने एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि 20 से ज्यादा बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले पर सीएम एन बीरेन सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया।

उन्होंने कहा, ‘माइकल लामजाथांग ( Michael Lamjathanang) के माता-पिता के घर पर आज तीसरी बार आगजनी हुई है। मैं इस की घटना की कड़ी निंदा करता हूँ। शांति रैलियों की आड़ में हमारे लोगों को बार-बार निशाना बनाना, ये एक बेहद परेशान करने वाली प्रवृत्ति है। उकसावे की ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए। इसके अलावा, संभावित खतरों की पहले से चेतावनी के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।’ माना जा रहा मुख्यमंत्री के इस एक्स पर पोस्ट से पुलिस ज्यादा हरकत में आएगी। इससे पहले भी भाजपा प्रवक्ता पर के घर पर हमले हो चुके हैं, हालांकि उन जांच में अभी तक पुलिस को बड़ा सुराग नहीं मिला है।

क्यों हुआ हमला?

चुराचांदपुर जिले के पेनियल गांव में लामजाथांग ( Michael Lamjathanang) के घर पर पिछले हफ्ते भी एक बड़ा हमला किया गया था। उस समय 30 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने इनके इस गांव वाले पर कई राउंड फायरिंग की थी। इसके साथ ही घर से जुड़ी संपत्तियों के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। ये हमला इसलिए किया गया था क्यों कि लामजाथांग ( Michael Lamjathanang) ने कुकी वर्चस्व और उसके एजेंडे पर एक टीवी डिबेट में कुछ बोला था। इस चर्चा के बाद के कुछ घंटों बाद ही उनके घर पर हमला हुआ था।

नगर महिला व्यापार मंडल का नया प्रयास

0

फर्रखाबाद नगर महिला व्यापार मंडल ने महिला व्यापारियों को संगठन से जोडऩे के लिए एक नया पहल किया है। इसके तहत सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं को एक विशेष परिचय पत्र प्रदान किया जा रहा है, जो कि खासा चर्चा का विषय बन गया है। महिला व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे संस्था अभियान के तहत, नगर महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को व्यापार मंडल से जोड़ा जाए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। सोनी शुक्ला ने बताया कि परिचय पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू करने के पीछे का मकसद है कि व्यापार मंडल से जुड़ी महिलाएं संगठन की गतिविधियों में भाग लें और अपने अधिकारों को समझें। इस नए कदम से व्यापार मंडल से जुडऩे वाली महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, जो उन्हें संगठन के प्रति और अधिक प्रेरित कर रहा है।

जर्जर विद्युत तारों से बढ़पुर में जनजीवन को खतरा, प्रशासन से खंभे लगाने की मांग

0

फर्रुखाबाद(यू.इं.)। बढ़पुर में जर्जर विद्युत तारों की समस्या जनजीवन के लिए गंभीर खतरा बन गई है। बिजली के तार बल्लियों के सहारे लटक रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खुराना रास्ते पर अगर बल्ली टूट गई, तो दुर्घटना की संभावना और भी बढ़ जाएगी, खासकर जब मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे उसी क्षेत्र में खेलते हैं। मोहल्ले के निवासियों ने इस समस्या को लेकर बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस स्थिति से चिंतित होकर, मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में खंभे लगवाए जाएं, ताकि बिजली की केबल सुरक्षित तरीके से बांधी जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मोहल्ले के निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा की है ताकि किसी अनहोनी से पहले ही इस समस्या का समाधान हो सके।

हाईकोर्ट से प्रभारी प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, समान वेतन और एरियर का आदेश

0

फर्रुखाबाद(यू.इं.)। जिले के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक के समान वेतन और अब तक के कार्य के एरियर का भुगतान करने का आदेश पारित किया है। इस याचिका के मुख्य याची विजय प्रताप सिंह और 155 अन्य प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 29 अगस्त को पारित इस आदेश को प्रभारी प्रधानाध्यापकों की कोर्ट में एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य याची विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विभाग को आदेश का अनुपालन करते हुए शीघ्र ही भुगतान करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वे जल्द ही बीएसए से मिलकर इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे ताकि आदेश का पालन सुनिश्चित हो सके। इस निर्णय से जिले के प्रभारी प्रधानाध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से मिले इस समर्थन की सराहना हो रही है।