19 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 4054

PPS अफसरों को योगी सरकार का तोहफा, 37 डिप्‍टी एसपी को मिला प्रमोशन

0
Additional SPs
37 Deputy SPs were promoted as Additional SPs

लखनऊ। राज्य सरकार ने 37 डिप्टी एसपी (Deputy SPs) को एडिशनल एसपी (Additional SPs) के प्रोन्नत करने का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया। बीते दिनों वर्ष 2008 बैच के डिप्टी एसपी (DSP) को प्रोन्नत करने की विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में सहमति बनी थी।

जिसके बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलने पर डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक ने प्रोन्नति का आदेश जारी कर दिया।

‘लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन…’, अखिलेश ने केशव मौर्य पर फिर कसा तंज

प्रोन्नत हुए अधिकारियों में नितिन कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, लाल प्रताप सिंह, श्वेताभ पांडेय, आलोक मिश्रा, अकमल खां, अतुल कुमार चौबे, राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, सुमित शुक्ला, राजेश तिवारी, अंशुमान मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह यादव, अब्दुल कादिर, अनूप सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, वंदना सिंह, राजेश कुमार यादव, डॉ. अर्चना सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार, अर्चना सिंह, पूनम सिरोही, अतुल कुमार यादव, सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, विजय आनंद, एसकेजी प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, महेश कुमार, रुक्मणी वर्मा और ममता कुरील शामिल हैं।

‘लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन…’, अखिलेश ने केशव मौर्य पर फिर कसा तंज

0
akhilesh yadav
akhilesh yadav, Keshav Prasad Maurya

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) दिल्ली की वाई-फाई के पासवर्ड हैं। उन्होंने केशव को मोहरा बताते हुए कहा कि आप (मीडिया) बस दिल्ली के वाईफाई पासवर्ड का खेल देखिए। प्रदेश सपा मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भाजपा के अंदरूनी मतभेदों को लेकर चल रहीं चर्चाओं पर निशाना साधा।

इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स के माध्यम से कहा कि लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटरसिटी आवागमन सेवा चल रही है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में केशव के न आने के संबंधित सवाल पूछा गया था। अखिलेश ने जवाब में कहा कि ऐसा इसलिए है कि कुछ लोग मोहरा बन गए है। उन्होंने कहा कि केशव आरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन को इसलिए पत्र लिख रहे हैं क्योंकि वे दोनों पालों में रहने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि, इधर भी बदनाम न हों और उधर भी काम चलता रहे।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि अपने मानसून ऑफर ”100 लाओ-सरकार बनाओ” को विंटर सीजन (शीतकाल) तक विस्तारित करेंगे। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन राज्यपाल सरकार पर चिट्ठी लिख जातिवादी होने का आरोप लगाते थे। आज भी देखा जाए कि राजनीतिक और नौकरशाही के शीर्ष नेतृत्व पर कौन लोग बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सपा पर भाजपा मुस्लिम-यादव (माय) पार्टी होने का आरोप लगाती थी। लोकसभा चुनाव में उसके माय (मोदी-योगी) फेल हो गए। उन्होंने चुनाव में फर्रुखाबाद समेत कई जिलों के अधिकारियों पर भेदभाव खेल करने का आरोप लगाया।

तिहाड़ में हत्या के आरोपियों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

0
Tihar Jail
Tihar Jail

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में फिर से गैंगवार (Gangwar) का मामला सामने आया है। भाई की मौत का बदला लेने के लिए एक कैदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तिहाड़ में बंद दो अन्य कैदियों पर चाकू से हमला किया है। चाकू लगने से दोनों कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेल प्रशासन के मुताबिक, चाकू से हमला तिहाड़ (Tihar Jail) में बंद लवली और लवीश नाम के कैदियों पर किया गया है। हमला कैदी लोकेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया है। हमले में घायल लवली और लवीश को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला है कि लोकेश ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए यह हमला किया था।

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के एक अधिकारी ने बताया कि कैदी लवली और लवीश ने साल 2020 में विनय नाम के शख्स की हत्या की थी। ये लोग इस मामले में तिहाड़ में बंद थे।

पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट, सैन्य क्षेत्र से समीप घर में दिखे तीन संदिग्ध

बाद में एक मामले में विनय का भाई लोकेश भी तिहाड़ में बंद हुआ। इस बीच लोकेश ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों अभिषेक और हिमांशु के साथ मिलकर प्लान बनाया। उन तीनों ने लोकेश और लवीश पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनो गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

0
Mamta Banerjee
Mamta Banerjee met Sunita Kejriwal

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने शुक्रवार दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची, जहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से मुलाकात की। ये पहली बार है जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी उनके घर पहुंची हैं। बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।

वहीं, ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  जब केजरीवाल के आवस पहुंचीं तो मुख्यमंत्री की पत्नी स्वागत के लिए पहले से बाहर थी। उन्होंने गुलदस्ता देकर ममता का स्वागत किया। दोनों गले मिले और फिर काफी देर तक उनके बीच बातचीत हुई। ममता बनर्जी ने केजरीवाल के माता-पिता से भी बातचीत की। इस दौरान सीएम के आवास में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा भी मौजूद रहे।

बता दें कि, सीएम केजरीवाल और ममता बनर्जी के बीच अच्छा तालमेल रहा है। दोनों ही दल केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक साथ मिलकर मोर्चा खोलते रहे हैं। यही नहीं दोनों नेता एक दूसरे का खुलकर समर्थन भी करते रहते थे।

तीन मंजिला इमारत अचानक गिरी, दो लोगों के दबे होने की आशंका

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। ऐसे में समय निकालकर वह केजरीवाल के घर भी पहुंची।

तीन मंजिला इमारत अचानक गिरी, दो लोगों के दबे होने की आशंका

0
three storey building collapsed
three storey building collapsed

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह भीषण बारिश के बीच हादसा हो गया। यहां पर शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस तीन मंजिला ‘इंदिरा निवास’ की बिल्डिंग अचानक से ढह (Building Collapsed) गई। इस बिल्डिंग में कुल 24 परिवार रहते थे। इसी बीच पुलिस, फायर बिग्रेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

मलबे से अब तक दो लोगों को जिंदा निकाला गया है जबकि एक और के फंसे होने की आशंका है।

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के पालिका आयुक्त कैलाश शिंदे के अनुसार, ‘करीब आज (शनिवार) सुबह 5 बजे के पहले ये इमारत ढह (Building Collapsed) गई। ये ग्राउंड+3 फ्लोर की इमारत है जो सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है। ये तीन मंजिला इमारत थी। 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है और भी 2 लोगों के फंसे होने की संभावना है।’

बताया जा रहा है कि इमारत के गिरने (Building Collapsed) की आशंका को देखते हुए बिल्डिंग में मौजूद ज्यादातर दुर्घटना से पहले ही बाहर आ गए थे, जबकि दो लोगों को बाहर आने में देरी हुई, जिस वजह से उनके इस मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

सावन में करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

0
Shiva
Shiva

हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, त्योहार, नक्षत्र और महीना किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसे में सावन (Sawan) का महीना भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव (Shiva) को समर्पित होता है।

इस बार सावन (Sawan)  का महीना 22 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। इस बार श्रावण की शुरुआत सोमवार के दिन से ही हुई है। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ने वाले हैं। भोलेनाथ (Shiva) को प्रसन्न करने के लिए यदि सावन में कुछ उपाय कर लिए जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

भगवान शिव (Shiva) से जुड़े मंत्र

यदि आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और आप पर बहुत सारा कर्ज हो चुका है, तो इससे मुक्ति के लिए सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़ी कुछ मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। यह बहुत ही लाभकारी साबित होते हैं।

‘ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः।

‘सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’

सावन के महीने में सोमवार के दिन बेलपत्र पर राम लिखकर विषम संख्या में भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

धन संबंधी समस्या से मुक्ति के लिए

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद आचमन करें और गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव (Shiva) का अभिषेक करें। इसके साथ ही नीचे दिए गए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात्

बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सावन सोमवार के दिन देवों के देव महादेव को पूजा के दौरान बेलपत्र अर्पित चढ़ाना चाहिए। इस दौरान आप भगवान शिव (Shiva) को विषम संख्या यानी 3, 5, 7, 11 या 21 बेलपत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी

कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।।