23.6 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026
Home Blog Page 3937

फराह खान पर टूटा गमों का पहाड़, इस करीबी का हुआ निधन

0
Farah Khan
Farah Khan

बॉलीवुड में लोकप्रिय कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान (Farah Khan) की मां मेनका का शुक्रवार को निधन हो गया है। मेनका ईरानी काफी समय से बीमार चल रही। अस्पताल में उनका इलाज भी हुआ लेकिन वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाईं। मेनका बाल कलाकार हनी ईरानी और देसी ईरानी की बहन थीं।

फराह (Farah Khan) हमेशा अलग-अलग पोस्ट के जरिए अपने फैंस को अपनी मां के बारे में बताती रहती थीं। कुछ दिन पहले फराह की मां का जन्मदिन था। इस दुखद घटना से पहले फराह (Farah Khan) ने अपनी मां को लेकर एक खास पोस्ट लिखा था।

फराह ने लिखा, हमने हमेशा अपनी मां को हल्के में लिया है। खासतौर पर मैंने बहुत ज्यादा हल्के में लिया है। पिछले महीने मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं। वह बहुत मजबूत हैं। इसके अलावा मैंने कभी उनके जैसा स्मार्ट कोई नहीं देखा। सर्जरी के बावजूद उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बना रहा, जन्मदिन मुबारक हो माँ।

दरिया बनी दिल्ली, जलभराव ने ट्रैफिक पर लगाई ब्रेक; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

फराह (Farah Khan) की मां का 12 जुलाई को जन्मदिन था। फराह-साजिद दोनों भाई-बहनों ने अपनी मां के साथ मिलकर संघर्ष का दौर देखा है। फराह-साजिद को अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड की प्रतिस्पर्धी दुनिया में पहचान मिली। फराह (Farah Khan) के फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फराह की मां को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा उन्होंने फराह-साजिद को सांत्वना दी और हिम्मत दी।

अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी भर्ती में देगी आरक्षण: सीएम योगी

0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का अग्निवीर योजना (Agniveer Yojna) को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दल के नेताओं पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, इस मुद्दे को लेकर भी विपक्ष ने लगातार गुमराह करने का प्रयास किया। हमें प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के इस सेना रिफॉर्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि, अग्निवीर योजना के लेकर युवाओं के मन में उत्साह है। 10 लाख अग्नि वीर भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। दुर्भाग्य है कि कुछ राजनीतिक दलों के लिए स्वयं की राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वे देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं।

इसके साथ ही कहा, उनका काम ही है कि हर प्रगति वाले कार्य में टांग अड़ाना, अनावश्यक व्यवधान पैदा करना, लोगों को भड़काना, गुमराह करना…लगातार उनके द्वारा ऐसा कृत्य किए जाते रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर भी विपक्ष ने लगातार गुमराह करने का प्रयास किया। हमें प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के इस सेना रिफॉर्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

सीएम योगी से पल्लवी पटेल ने की मुलाकात, अटकलों का दौर शुरू

उन्होंने (CM Yogi)  आगे कहा कि, अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे।

UPSC ने जारी किया CAPF परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

0
UPSC CAPF
UPSC CAPF Exam Admit Card Released

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। अगर आप ने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आप अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। UPSC इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में 506 असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ए) पदों पर नियुक्ति करेगा। इसमें असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी शामिल है।

UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड पर क्लिक करना होगा।
3. अब आप को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. आप अब अपनी स्क्रीन पर परीक्षा का एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
5. इसके बाद आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लीजिए।

अगर किसी उम्मीदवार को ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो रही है, तो वे आयोग द्वारा जारी किए गए ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

1. एप्लीकेशन डेटा समस्या के लिए- soe23-upsc@gov.in
2. टेक्निकल समस्या के लिए- system-upsc@gov.in

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई की तारीखें घोषित, यहां देखें शेड्यूल

UPSC CAPF परीक्षा 2024 का आयोजन 4 अगस्त, 2024 को होगा। इस परीक्षा में उम्मीदवार को does पेपर देने होंगे। पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। पेपर- 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पेपर- 1 में जनरल एबिलीटी और जनरल इंटेलीजेंस से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2 में जनरल स्टडीज, निबंध और काॅम्प्रीहेन्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस-

1. उम्मीदवार परीक्षा सेंटर पर जाने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी वाले पेज को एडमिट कार्ड के साथ जरूर डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
2. उम्मीदवार को उनके एडमिट कार्ड में लिखे गए फोटो आईडी की ओरिजिनल कॉपी को जरूर ले जाना होगा।
3. उम्मीदवारों की परीक्षा सेंटर पर परीक्षा से आधे घंटे पहले एंट्री बंद हो जाएगी। पेपर-1 की एंट्री सुबह 9:30 बजे और पेपर-2 की एंट्री दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएगी।
4. परीक्षा में ओएमआर शीट में मार्क करने के लिए सिर्फ काला बॉल पॉइंट पैन की ही इजाजत होगी।
5. पेपर- 2 में निबंध लिखने की भाषा वही होगी, जो उम्मीदवार ने चुनी होगी और जो आयोग द्वारा मान्य है।

केशव मौर्य ने अखिलेश को दिया करारा जवाब, बोले- सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें

0
akhilesh yadav
akhilesh yadav, Keshav Prasad Maurya

लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है।

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भाजपा को लेकर ग़लतफ़हमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने,अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा, खिलता रहेगा।

 बता दें कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा लगातार निशाना साधे जाने के बाद शुक्रवार को करारा पलटवार किया है। अपने ताजा बयान में अखिलेश ने कहा था, ‘कहा जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य मोहरा हैं। यूपी में वाई-फाई के दो पासवर्ड हैं। आप खेल देखिए दिल्ली के वाई-फाई के पासवर्ड का।

पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट, सैन्य क्षेत्र से समीप घर में दिखे तीन संदिग्ध

0
Movement of suspects seen again in Pathankot
Movement of suspects seen again in Pathankot

पठानकोट। पठानकोट में संदिग्धों (Suspects) के दिखने का सिलसिला नहीं थम रहा। गुरुवार देर रात गांव फंगतोली में तीन संदिग्ध देखे गए है। इससे पहले इसी गांव में एक महिला ने सात संदिग्ध (Suspects) देखे थे जिनका अभी तक सुरक्षा एजेंसियां कोई पता नहीं लगा पाई है।

फंगतोली के पास ही मामून सैन्य क्षेत्र है। 26 जून से अब तक पठानकोट में 17 संदिग्धों को देखा जा चुका है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक इस बारे में कोई सफलता नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गांव फंगतोली में तीन संदिग्ध (Suspects) एक घर में दीवार फांद कर घुसे और रोटी मांगने लगे। डरे परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। बलराम सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और घातक कमांडो फोर्स ने चप्पे-चप्पे को खंगाला।

पठानकोट में दिखे सात संदिग्ध, स्केच जारी

इस गांव में जब सात संदिग्ध (Suspects) दिखे थे तभी से पुलिस और सेना सर्च चला रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा है। बलराम सिंह ने बताया कि तीन लोग उनके घर दीवार फांद कर आए और कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे। उन्होंने डर के कारण दरवाजा नहीं खोला। तीनों रोटी की मांग कर रहे थे। जब उनको कोई जवाब नहीं दिया गया तो वे वापस लौट गए। इन संदिग्धों की मूवमेंट के चलते जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सेना सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Nameplate Controversy: नेमप्लेट लगाने पर रोक जारी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

0
Nameplate Controversy
Nameplate Controversy

नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों, ढाबों और ठेलों पर नेम प्लेट (Nameplate) लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के हलफनामे के बाद भी आदेश पर रोक जारी रखी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर नामपट्टिका (Nameplate)  लगाने के अपने आदेश का बचाव किया है। यूपी सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि उसके दिशा-निर्देश कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण समापन और पारदर्शिता कायम करने के लिए उद्देश्य से दिए गए थे।

कोर्ट में योगी सरकार का जवाब

इससे पहले यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में अपनी दलीलों के समर्थन में कावंड़ मार्ग रूट के कुछ खाने पीने की दुकानों की तस्वीरें पेश की थी। मसलन राजा राम भोज फैमिली टूरिस्ट ढाबा के नाम से ढाबा चलाने वाले दुकानदार का नाम वसीम है। राजस्थानी खालसा ढाबे के मालिक का नाम फुरकान है। पंडित जी वैष्णो ढाबे के मालिक सनव्वर राठौड़ हैं।

सरकार का कहना है कि कावंड़ रूट पर खाने पीने को लेकर गलतफहमी पहले भी झगड़े और तनाव की वजह बनती रही है। ऐसी कोई अप्रिय स्थिति न बने, नंगे पैर पवित्र जल ले जा रहे करोड़ो कावंड़ियों की धार्मिक भावना गलती से भी आहत न हो इसलिए दुकान के बाहर नाम (Nameplate) लिखने के निर्देश जारी किए गए थे। कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में योगी सरकार ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए एहतियाती कदम उठाया। अनुच्छेद 71 के तहत सौहार्द कायम रखने के लिए यह फैसला लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी राज्य सरकार के आदेश पर रोक

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानदारों को दुकान पर नामपट्टिका (Nameplate) लगाने और मोबाइल नंबर लिखने के दिशा निर्देश जारी किए थे। सरकार के इन दिशा-निर्देशों की खूब आलोचना हुई और इसे सांप्रदायिकता से प्रेरित दिशा निर्देश बताया गया।

‘गलती से भी कांवड़ियों की धार्मिक भावनाएं आहत न हो’, ‘नेमप्लेट’ वाले फैसले पर योगी सरकार का SC में जवाब

सरकार के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुईं, जिन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी थी। अब राज्य सरकार ने इस मामले में हलफनामा देकर अपना पक्ष रखा है।