22.8 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026
Home Blog Page 3839

ममता कुलकर्णी को बड़ी राहत, इस बड़े मामले में कोर्ट ने रद्द की FIR

0
Mamta Kulkarni
Mamta Kulkarni

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह सबूतों के अभाव में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) के खिलाफ़ दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) को रद्द कर रहा है। कोर्ट ने अभी विस्तृत फ़ैसला नहीं लिया है, लेकिन कहा कि मामले को रद्द करने की ममता कुलकर्णी ( Mamta Kulkarni) की याचिका स्वीकार की जाएगी। कुलकर्णी ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि उन्हें “ड्रग घोटाले में बलि का बकरा” बनाया गया है।

उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस भारती डांगरे और मंजूषा देशपांडे की पीठ ने पाया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के अलावा उनके खिलाफ़ कोई सबूत नहीं है। अप्रैल 2016 में, ठाणे पुलिस (Thane Police) ने सोलापुर स्थित एक दवा कंपनी एवन लाइफ़साइंसेज लिमिटेड पर छापा मारा और कम से कम 14 लोगों को गिरफ़्तार किया। पुलिस को संदेह था कि आरोपियों ने एवन लाइफ़साइंसेज लिमिटेड से इफ़ेड्रिन खरीदने  की योजना बनाई थी, जो एक नियंत्रित पदार्थ है, जिसका दुरुपयोग करके पार्टी ड्रग मेथ बनाया जा सकता है।

जाने पूरा मामला 

इफेड्रिन को केन्या भेजा जाना था, जहां कथित तौर पर इसका इस्तेमाल मेथ बनाने के लिए किया जाना था, जिसे अमेरिकी बाजार में बेचा जाना था। पुलिस के आरोपपत्र में पांच अन्य लोगों को वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया है, जिसमें कथित ड्रग माफिया विकी गोस्वामी भी शामिल है, जो कुलकर्णी ( Mamta Kulkarni)  का साथी है और जिसे ड्रग व्यापार का मास्टरमाइंड माना जाता है। पुलिस के अनुसार, कुलकर्णी गोस्वामी के साथ केन्या में रहता था।

ठाणे के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि केन्या में गोस्वामी के साथ रहने वाला कुलकर्णी ( Mamta Kulkarni) भी ड्रग व्यापार में शामिल था। पुलिस ने कहा कि कुलकर्णी 8 जनवरी, 2016 को केन्या के होटल ब्लिस में गोस्वामी और उनके सहयोगियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ था, जहां सोलापुर से इफेड्रिन के इस्तेमाल के विवरण पर चर्चा की गई थी।

फराह खान पर टूटा गमों का पहाड़, इस करीबी का हुआ निधन

ठाणे पुलिस द्वारा 27 अप्रैल, 2016 को आयोजित पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उल्लेख किया गया था कि कुलकर्णी होटल ब्लिस में एक बैठक में मौजूद था। 18 जून 2016 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने कहा कि कुलकर्णी को सस्ते दामों पर उनके नाम पर शेयर ट्रांसफर करके एवन लाइफसाइंसेज के निदेशकों में से एक बनाने की कोशिश की गई थी। गोस्वामी और कुलकर्णी के खिलाफ मामले में चौथी और अंतिम चार्जशीट में मीटिंग या शेयर ट्रांसफर का कोई सबूत नहीं था।

पुलिस ने मुख्य रूप से मामले में उसकी संलिप्तता साबित करने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने सह-आरोपी के बयान पर ही भरोसा किया। जुलाई 2016 में मजिस्ट्रेट के सामने सह-आरोपी जय मुखी का बयान दर्ज होने और कुलकर्णी के मुश्किल में पड़ने के बाद, उन्होंने बयान वापस लेने के लिए आवेदन किया, जिसमें दावा किया गया कि यह बयान दबाव में दिया गया था। मामला सामने आने के तुरंत बाद, गोस्वामी को 2017 में अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन एजेंसी (डीईए) ने गिरफ्तार कर लिया और वह अमेरिकी अधिकारियों की हिरासत में है। अन्य गिरफ्तार आरोपी ठाणे जेल में मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

फराह खान पर टूटा गमों का पहाड़, इस करीबी का हुआ निधन

0
Farah Khan
Farah Khan

बॉलीवुड में लोकप्रिय कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान (Farah Khan) की मां मेनका का शुक्रवार को निधन हो गया है। मेनका ईरानी काफी समय से बीमार चल रही। अस्पताल में उनका इलाज भी हुआ लेकिन वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाईं। मेनका बाल कलाकार हनी ईरानी और देसी ईरानी की बहन थीं।

फराह (Farah Khan) हमेशा अलग-अलग पोस्ट के जरिए अपने फैंस को अपनी मां के बारे में बताती रहती थीं। कुछ दिन पहले फराह की मां का जन्मदिन था। इस दुखद घटना से पहले फराह (Farah Khan) ने अपनी मां को लेकर एक खास पोस्ट लिखा था।

फराह ने लिखा, हमने हमेशा अपनी मां को हल्के में लिया है। खासतौर पर मैंने बहुत ज्यादा हल्के में लिया है। पिछले महीने मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं। वह बहुत मजबूत हैं। इसके अलावा मैंने कभी उनके जैसा स्मार्ट कोई नहीं देखा। सर्जरी के बावजूद उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बना रहा, जन्मदिन मुबारक हो माँ।

दरिया बनी दिल्ली, जलभराव ने ट्रैफिक पर लगाई ब्रेक; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

फराह (Farah Khan) की मां का 12 जुलाई को जन्मदिन था। फराह-साजिद दोनों भाई-बहनों ने अपनी मां के साथ मिलकर संघर्ष का दौर देखा है। फराह-साजिद को अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड की प्रतिस्पर्धी दुनिया में पहचान मिली। फराह (Farah Khan) के फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फराह की मां को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा उन्होंने फराह-साजिद को सांत्वना दी और हिम्मत दी।

अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी भर्ती में देगी आरक्षण: सीएम योगी

0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का अग्निवीर योजना (Agniveer Yojna) को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दल के नेताओं पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, इस मुद्दे को लेकर भी विपक्ष ने लगातार गुमराह करने का प्रयास किया। हमें प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के इस सेना रिफॉर्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि, अग्निवीर योजना के लेकर युवाओं के मन में उत्साह है। 10 लाख अग्नि वीर भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। दुर्भाग्य है कि कुछ राजनीतिक दलों के लिए स्वयं की राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वे देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं।

इसके साथ ही कहा, उनका काम ही है कि हर प्रगति वाले कार्य में टांग अड़ाना, अनावश्यक व्यवधान पैदा करना, लोगों को भड़काना, गुमराह करना…लगातार उनके द्वारा ऐसा कृत्य किए जाते रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर भी विपक्ष ने लगातार गुमराह करने का प्रयास किया। हमें प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के इस सेना रिफॉर्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

सीएम योगी से पल्लवी पटेल ने की मुलाकात, अटकलों का दौर शुरू

उन्होंने (CM Yogi)  आगे कहा कि, अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे।

UPSC ने जारी किया CAPF परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

0
UPSC CAPF
UPSC CAPF Exam Admit Card Released

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। अगर आप ने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आप अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। UPSC इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में 506 असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ए) पदों पर नियुक्ति करेगा। इसमें असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी शामिल है।

UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड पर क्लिक करना होगा।
3. अब आप को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. आप अब अपनी स्क्रीन पर परीक्षा का एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
5. इसके बाद आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लीजिए।

अगर किसी उम्मीदवार को ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो रही है, तो वे आयोग द्वारा जारी किए गए ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

1. एप्लीकेशन डेटा समस्या के लिए- soe23-upsc@gov.in
2. टेक्निकल समस्या के लिए- system-upsc@gov.in

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई की तारीखें घोषित, यहां देखें शेड्यूल

UPSC CAPF परीक्षा 2024 का आयोजन 4 अगस्त, 2024 को होगा। इस परीक्षा में उम्मीदवार को does पेपर देने होंगे। पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। पेपर- 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पेपर- 1 में जनरल एबिलीटी और जनरल इंटेलीजेंस से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2 में जनरल स्टडीज, निबंध और काॅम्प्रीहेन्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस-

1. उम्मीदवार परीक्षा सेंटर पर जाने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी वाले पेज को एडमिट कार्ड के साथ जरूर डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
2. उम्मीदवार को उनके एडमिट कार्ड में लिखे गए फोटो आईडी की ओरिजिनल कॉपी को जरूर ले जाना होगा।
3. उम्मीदवारों की परीक्षा सेंटर पर परीक्षा से आधे घंटे पहले एंट्री बंद हो जाएगी। पेपर-1 की एंट्री सुबह 9:30 बजे और पेपर-2 की एंट्री दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएगी।
4. परीक्षा में ओएमआर शीट में मार्क करने के लिए सिर्फ काला बॉल पॉइंट पैन की ही इजाजत होगी।
5. पेपर- 2 में निबंध लिखने की भाषा वही होगी, जो उम्मीदवार ने चुनी होगी और जो आयोग द्वारा मान्य है।

केशव मौर्य ने अखिलेश को दिया करारा जवाब, बोले- सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें

0
akhilesh yadav
akhilesh yadav, Keshav Prasad Maurya

लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है।

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भाजपा को लेकर ग़लतफ़हमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने,अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा, खिलता रहेगा।

 बता दें कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा लगातार निशाना साधे जाने के बाद शुक्रवार को करारा पलटवार किया है। अपने ताजा बयान में अखिलेश ने कहा था, ‘कहा जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य मोहरा हैं। यूपी में वाई-फाई के दो पासवर्ड हैं। आप खेल देखिए दिल्ली के वाई-फाई के पासवर्ड का।

पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट, सैन्य क्षेत्र से समीप घर में दिखे तीन संदिग्ध

0
Movement of suspects seen again in Pathankot
Movement of suspects seen again in Pathankot

पठानकोट। पठानकोट में संदिग्धों (Suspects) के दिखने का सिलसिला नहीं थम रहा। गुरुवार देर रात गांव फंगतोली में तीन संदिग्ध देखे गए है। इससे पहले इसी गांव में एक महिला ने सात संदिग्ध (Suspects) देखे थे जिनका अभी तक सुरक्षा एजेंसियां कोई पता नहीं लगा पाई है।

फंगतोली के पास ही मामून सैन्य क्षेत्र है। 26 जून से अब तक पठानकोट में 17 संदिग्धों को देखा जा चुका है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक इस बारे में कोई सफलता नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गांव फंगतोली में तीन संदिग्ध (Suspects) एक घर में दीवार फांद कर घुसे और रोटी मांगने लगे। डरे परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। बलराम सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और घातक कमांडो फोर्स ने चप्पे-चप्पे को खंगाला।

पठानकोट में दिखे सात संदिग्ध, स्केच जारी

इस गांव में जब सात संदिग्ध (Suspects) दिखे थे तभी से पुलिस और सेना सर्च चला रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा है। बलराम सिंह ने बताया कि तीन लोग उनके घर दीवार फांद कर आए और कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे। उन्होंने डर के कारण दरवाजा नहीं खोला। तीनों रोटी की मांग कर रहे थे। जब उनको कोई जवाब नहीं दिया गया तो वे वापस लौट गए। इन संदिग्धों की मूवमेंट के चलते जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सेना सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चला रही है।