32 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026
Home Blog Page 3838

वायनाड में लैंडस्लाइड में 43 मौतें, 100 लोग दबे; रेस्क्यू जारी

0

तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले में बारिश से भारी तबाही हुई है। आज तड़के हुए भूस्खलन (Landslide)  में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे है। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड (Landslide)  मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई। इसके बाद सुबह करीब 4।10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई। लैंडस्लाइड के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति के साथ मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

केरल के मुख्य सचिव वी वेणु ने बताया कि लैंडस्लाइड (Landslide)  करीब 2-3 बार हुई। लैंडस्लाइड से घायल होने वाले 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि वायनाड में भूस्खलन (Landslide)  के बाद सभी संभावित बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा।घटना के बारे में पता चलते ही सरकारी तंत्र बचाव अभियान में जुट गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां लगी हुई हैं। आज राज्य के मंत्री घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।

सेना की टुकड़ी तैनात

हादसे की भयावहता को देखते हुए सेना से रेस्क्यू ऑपरेशन का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद सेना ने 4 टुकड़ियां जुटाई गई हैं। इनमें 122 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) की दो टुकड़ियां और कन्नूर के DSC सेंटर की 2 टुकड़ियां शामिल हैं। बचाव अभियान के लिए अब तक तैनात सेना की कुल संख्या लगभग 225 है, जिसमें चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

वायनाड के सीएमओ के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत 20 घायल

राज्य के एक अधिकारी के अनुसार, वायनाड जिले में मेप्पडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आज तड़के भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ है। इलाके में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की दो टीमों को भी बचाव प्रयासों में सहायता के लिए वायनाड जाने का निर्देश दिया गया है। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत 20 घायल

0
Mumbai-Howrah Mail
Mumbai-Howrah Mail derailed

देश में रेल हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। अभी गोंडा में हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे का मामला पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ कि एक और रेल दुर्घटना झारखंड से सामने आयी है। यहां पर चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस ( Mumbai-Howrah Mail) (गाड़ी संख्या 12810) के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। वहीं, इस हादसे में अब तक दो यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस ( Mumbai-Howrah Mail) सोमवार रात 11 बजकर दो मिनट पर मुंबई के लिए चली थी। दो बजकर 37 मिनट पर ट्रेन टाटानगर पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद यह अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई।

मुंबई मेल एक्सप्रेस ( Mumbai-Howrah Mail) डाउन लाइन से आ रही मालगाड़ी के साथ मेल एक्सप्रेस सट (साइड क्लोजन) गई। बताया जा रहा है कि पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी। मुंबई-हावड़ा मेल पटरी पर गिरे मालगाड़ी के कोच से टकराई और डिरेल हो गई। ट्रेन के 18 डब्बे पटरी से उतर गए।

इस हादसे के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए तत्काल घायलों के इलाज की व्यवस्था करने निर्देश दिये हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल यात्रियों को बाराबम्बो में प्राथमिक उपचार दिया गया है। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है।

Paris Olympics 2024: चिराग-सात्विक पहुंचे क्वार्टरफाइनल

0
Chirag-Satwik entered the quarterfinals
Chirag-Satwik entered the quarterfinals

Paris Olympics 2024 में भारतीय खिलाड़ी तीसरे दिन भी धमाल मचाने जा रहे हैं। निशानेबाजी में रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता से मेडल जीतने से चूक गए। वहीं तीरंदाजी में पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में तुर्की से हार गई। हॉकी में भारत ने अर्जेंटीना से ड्रॉ खेला। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने शानदार जीत हासिल की।

सात्विक-चिराग (Chirag-Satwik) की क्वार्टरफाइनल में एंट्री

बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी (Chirag-Satwik) की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर ली है। दरअसल, चिराग-सात्विक का सोमवार को होने वाला ग्रुप-स्टेज मैच रद्द हो गया।

वर्ल्ड नंबर-3 सात्विक-चिराग (Chirag-Satwik) को अपने दूसरे ग्रुप गेम में जर्मनी के मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल से भिड़ना था। मगर लैम्सफस के घुटने में चोट लगने के बाद सीडेल ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में चिराग-सात्विक को फायदा मिला और क्वार्टरफाइनल में एंट्री हुई।

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) का दूसरा दिन (28 जुलाई) कुल मिलाकर शानदार रहा था। शूटिंग के वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

वो निशानेबाजी में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब तीसरे दिन भी मेडल मिलने की उम्मीद है।

विधानसभा में राजा भैया ने छुए योगी के पैर, मुख्यमंत्री ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

0
Raja Bhaiya
Raja Bhaiya

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान आज सदन में अलग-अलग रंग देखने को मिले। सत्र की शुरुआत में जहां सपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और पोस्टर-बैनर लेकर वेल तक पहुंच गए, तो वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के शायराना अंदाज से सदन ठहाकों से गूंज उठा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) खिलखिलाकर हंस पड़े। इससे पहले सत्तापक्ष के विधायक/मंत्री सीएम योगी से मिलते नजर आए। इस बीच कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास तक पहुंच गए।

गौरतलब है कि राजा भैया (Raja Bhaiya) अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी अपने बयान से तो कभी अपने अंदाज से। अब एक बार फिर से राजा भैया चर्चा के केंद्र में आ गए हैं और इसकी वजह है विधानसभा में उनकी सीएम योगी से मुलाकात। दरअसल, जब सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे, तब एक-एक कर कई विधायकों ने सीएम योगी के पैर छुए। मगर खबर तब बनी जब ‘बाहुबली’ राजा भैया ने भी सीएम योगी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर राजा भैया (Raja Bhaiya) द्वारा सीएम योगी के पैर छूने का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब राजा भैया ने सीएम के पैर छुए तो मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर कई विधायकों ने सीएम योगी को घेर रखा था और वे भी उनके के पैर छू रहे थे।

मालूम हो कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के वक्त भी सीएम योगी से राजा भैया (Raja Bhaiya) टकरा गए थे। उस वक्त राजा भैया ने झुककर सीएम योगी के पैर छुए थे। तब भी सीएम योगी ने राजा भैया को आशीर्वाद दिया था और नमस्कार करते हुए आगे बढ़ गए थे।

यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए सपा विधायक

वहीं, इन सबके बीच सीएम योगी के बदले रुख की भी चर्चा खूब हो रही है। क्योंकि, यूपी विधानसभा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की होड़ विधायकों में दिखाई दी। हमेशा ठीक 11 बजे नियत वक्त पर सदन पहुंचने वाले सीएम योगी आज 5 मिनट पहले ही सदन पहुंच गए। सीधे अपनी सीट पर बैठने के बजाए सीएम योगी विधायकों की ओर खुद पहुंचने लगे। इनमें विपक्ष के नेता भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री के पास पहुंचकर उनके पैर छूने की होड़ भी दिखाई दी। सत्तापक्ष के कई विधायक वेल में उतरकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने भी सबका अभिवादन किया और जो पैर छूना चाहते थे उन्हें पैर भी छूने दिए। कई विधायकों ने सीएम से कान में भी बात की और सीएम ने उसे भी सुना।

लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मिडिल क्लास की छाती और पीठ में छुरा घोंपा

0
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसान, पेपर लीक, ‘देश में फैले डर’, बजट और टैक्स से जुड़े मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने बोलते हुए कहा कि देश में डर का माहौल है, यह डर पूरे देश में फैला हुआ है। बीजेपी के अंदर लोग डरे हुए हैं, मंत्री डरे हुए हैं और देश के किसान डरे हुए हैं। राहुल गांधी ने इसके बाद अभिमन्यु से जड़ी प्राचीन घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले हरियाणा में अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में मारा था। चक्रव्यूह के अंदर डर और हिंसा होती है और अभिमन्यु को उसमें फंसाकर 6 लोगों ने मारा।

उन्होंने (Rahul Gandhi)  कहा कि मैंने चक्रव्यूह के बारे में रिसर्च की और पता लगा कि इसका एक दूसरा नाम होता है- पद्मव्यू , जो कमल के फूल के आकार का होता है।

महाभारत वाले चक्रव्यूह को 6 लोग

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने आगे कहा कि इक्कीसवीं सदी में एक नया चक्रव्यूह आया है, वो भी कमल के आकार का है। जिस चक्रव्यूह में अभिमन्यु को फंसाया गया था, वहीं हिंदुस्तान की जनता के साथ हो रहा है। वही हिन्दुस्तान के युवाओं, किसानों, माताओं-बहनों, स्माल और मीडियम बिजनेस के साथ किया जा रहा है। इस चक्रव्यूह का चिन्ह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छाती पर लेकर चलते हैं।

महाभारत वाले चक्रव्यूह को 6 लोग द्रोणाचार्य, कर्ण, कृर्पाचार्य, कृ्तवर्मा, अश्वधामा और शकुनी कंट्रोल कर रहे थे और आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत जी, अजित डोवाल जी, अंबानी और अडानी जी हैं।

मिडिल क्लास की छाती और पीठ में छुरा घोंपा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि बजट में आपने इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की और कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम हिंदुस्तान की पांच सबसे बड़ी कंपनियों में होगा। तो हमारे देश के 99 फीसदी युवा उनको इस प्रोग्राम से कोई फायदा होने वाला नहीं है।

‘हेलो क्या हालचाल है, कोई दिक्कत तो नहीं?’, चेतराम के पास आया राहुल गांधी का फोन

बजट स्पीच का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेपर लीक के बारे में बजट स्पीच के दौरान कुछ नहीं कहा और एजुकेशन सेक्टर के लिए इस बार कम पैसा दिया गया है। युवाओं के लिए पेपर लीक सबसे जरूरी मुद्दा है, उन्होंने इसके बारे में एक शब्द नहीं कहा। आपने एक तरफ पेपरलीक चक्रव्यूह और दूसरी तरफ बेरोजगारी चक्रव्यू बना दिया। बीस साल में शिक्षा पर सबसे कम बजट (2.5 फीसदी) है। टैक्स टेररिज्म को रोकने के लिए बजट में सरकार ने कुछ नहीं दिया। मिडिल क्लास की छाती और पीठ में छुरा घोंपा गया।

किसानों को चक्रव्यू में फंसाया

राहुल गांधी ने कहा कि सेना के जवानों को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया गया। इस बजट में अग्निवीरों के पेंशन के लिए एक रुपया नहीं है। आप खुद को देशभक्त कहते हो, लेकिन जवानों की पेंशन के लिए आपने एक रुपया नहीं दिया।

उन्होंने आगे कहा कि आपने किसानों को चक्रव्यू में फंसाया, वो सिर्फ लीगल एमएसपी मांग रहे हैं। उनको बॉर्डर पर रोक दिया गया, आज तक रोड बंद है, आप उनसे बात करने को तैयार नही हैं।

बीमा भारती ने की नीतीश से मुलाकात, JDU में फिर शामिल होने की चर्चा

0
Bima Bharti
Bima Bharti met Nitish Kumar

पटना। पूर्णिया से लगातार दो चुनाव (लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव) हारने के बाद पूर्व विधायक और मंत्री बीमा भारती (Bima Bharti) ने एक बार फिर नीतीश कुमार से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीमा भारती जनता दल यूनाइटेड छोड़कर लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गईं थीं।

बीमा भारती (Bima Bharti) ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके चेंबर में मुलाकात की जिसे उनकी जेडीयू में वापसी की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि जब एक इंटरव्यू में उनसे जेडीयू में वापसी को लेकर सवाल भी पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि राजनीति में संभावनाएं बनी रहती हैं। कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है।

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव हार चुकी हैं बीमा भारती (Bima Bharti) 

बता दें कि बीमा भारती (Bima Bharti) रुपौली से जनता दल यूनाइटेड की विधायक थीं, उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी और अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और फिर आरजेडी में शामिल हो गईं थीं। बीमा भारती ने आरजेडी के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। वो तीसरे नंबर पर रही थीं। पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पप्पू यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी।

‘सपा में PDA के लिए कोई जगह नहीं, सावधान…, मायावती का अखिलेश पर हमला

इसके बाद बीमा भारती ने रुपौली में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को जीत मिली थी।

बीमा (Bima Bharti) ने नीतीश को बताया अपना अभिभावक

आरजेडी के टिकट पर लोकसभा और फिर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद अब ऐसा लगता है कि बीमा भारती को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता सताने लगी है और इसलिए उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि वो जल्द एक बार फिर जेडीयू में शामिल हो सकती हैं। नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद बीमा भारती ने उन्हें अपना अभिभावक बताया है।