31.1 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026
Home Blog Page 3789

‘गलती से भी कांवड़ियों की धार्मिक भावनाएं आहत न हो’, ‘नेमप्लेट’ वाले फैसले पर योगी सरकार का SC में जवाब

0
Yogi government's reply in SC on nameplate controversy
Yogi government's reply in SC on nameplate controversy

नई दिल्ली। कांवड़ रूट (Kanwar Route) पर दुकानदारों के नेमप्लेट (Nameplate) लगाने वाले आदेश पर यूपी की योगी सरकार (Yogi Government)  ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जवाब दाखिल किया है। योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने जवाब में कहा कि कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान खाने-पीने के सामान में भ्रम के चलते पहले कई झगड़े हो चुके हैं। कांवड़ियों ने कई बार इसकी शिकायतें की हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ऐसे निर्देश दिए गए। हालांकि, कोर्ट इस आदेश पर रोक लगा चुकी है।

योगी सरकार (Yogi Government) की तरफ से शुक्रवार को कोर्ट में बताया गया कि यह आदेश इसलिए दिया गया ताकि कांवड़ियों की भावनाएं न भड़कें। इसके साथ ही इस आदेश का मकसद क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखना भी था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, उत्तराखंड समेत कुछ अन्य राज्य सरकारों के ऑर्डर पर स्टे जारी कर दिया था। राज्य सरकारों ने कांवड़ रूट को लेकर आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि रूट पर पड़ने वाली दुकानों और स्ट्रीट वेंडर्स को नाम के साथ स्टाफ मेंबर्स की डिटेल भी देनी होगी। साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि वह किस तरह का खाना देते हैं।

यूपी सरकार ने कोर्ट में बताया कि कांवड़ियों को परोसे गए खाने को लेकर छोटा सा कंफ्यूजन भी बड़े विवाद का विषय बन जाता है। यूपी सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि यह निर्देश अलगाव करने वाले नहीं हैं। यह सभी जाति-धर्म के दुकानदारों पर समान रूप से लागू होते हैं। लाइव लॉ के मुताबिक यूपी सरकार ने बताया है कि खासतौर पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों जैसे मुजफ्फरनगर में ऐसी समस्याएं देखने को मिली हैं। आगे कहा गया कि पूर्व में देखा गया है कि बेचे जा रहे खाने के प्रकार को लेकर विवाद हुए हैं। यह निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे, ताकि स्थिति तनावपूर्ण न होने पाए।

यूपी सरकार ने अपनी दलील में कहा है कि लाखों-करोड़ों लोग नंगे पांव गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी तरह का कंफ्यूजन बड़े पैमाने पर हालात खराब कर सकता है। सरकार ने कहा कि अगर कांवड़ियों को मन-मुताबिक खाना नहीं मिला तो पूरी यात्रा पर इसका खराब असर दिख सकता है। इसके अलावा क्षेत्र का शांति और सौहार्द भी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा यूपी सरकार की दलील में उस घटना का भी जिक्र किया गया है, जिसमें खाने में प्याज और लहसुन पड़े होने के चलते कांवड़िए भड़क गए थे और तोड़-फोड़ कर डाली थी।

सीएम योगी से पल्लवी पटेल ने की मुलाकात, अटकलों का दौर शुरू

बता दें कि कोर्ट ने स्टे लगाते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली प्रदेश सरकार से 26 जुलाई को जवाब मांगा था। कोर्ट ने तब कहा था कि ढाबा-रेस्टोरेंट मालिकों और फल-सब्जी विक्रेताओं से यह तो कहा जा सकता है कि वह कांवड़ियों को बेच रहे खाद्य पदार्थों का नाम लिखकर लगाएं। लेकिन उन्हें इस बात के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता कि वह मालिकों या कर्मचारियों की नाम और पहचान जाहिर करें।

नरही थाना अवैध वसूली कांड: SP-ASP हटे, CO सस्पेंड; एसओ समेत 23 पर एफआईआर

0
Narhi Police Station
Narhi Police Station

बलिया। चर्चित नरही थाना (Narhi Police Station)  अवैध वसूली कांड की गाज जिले के एसपी से लेकर चौकी प्रभारी तक पर गिरी है। इस मामले में सख्त शासन ने जहां एसपी व एएसपी को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। वहीं, सम्बंधित सीओ को निलंबित कर दिया गया है। जबकि निलंबित एसओ, चौकी प्रभारी व पांच अन्य पुलिसकर्मियों समेत 23 पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जिले का चर्चित थाना नरही (Narhi Police Station)  के भरौली में यूपी-बिहार बार्डर पर चल रही अवैध वसूली पर एक्शन लेते हुए एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ रेंज वैभव कृष्ण ने गुरुवार से दोपहर तक संयुक्त छापेमारी की थी। जिसमें यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित भरौली चेक पोस्ट पर ट्रकों से अवैध रूप से वसूली करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कर्मियों के साथ अवैध रूप से वसूली में लिप्त 16 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में नरही थाना प्रभारी और पूरी कोरण्टाडीह पुलिस चौकी निलम्बित कर दी गई थी।

एक ही थाने के इंस्पेक्टर सहित 25 जवान को SP ने किया लाइन हाजिर, जानें इस बड़ी कार्रवाई की वजह

अब इस मामले में नरही थाने (Narhi Police Station) के निलंबित इंस्पेक्टर पन्नेलाल, कोरण्टाडीह पुलिस चौकी के निलंबित प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर व पांच आरक्षियों समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि एसपी से लेकर चौकी तक के जिम्मेदार नप गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसपी देवरंजन वर्मा और एएसपी डीपी तिवारी को हटा कर प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

वहीं, सीओ सदर को निलम्बित कर दिया गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि पूरे मामले की जांच एसपी आजमगढ़ द्वारा की जा रही है। वहीं, निलंबित सीओ व एसओ समेत उन सभी की संपत्ति की जांच विजिलेंस करेगा, जिन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई से प्रदेश भर के पुलिस महकमे में हड़कंप है।

गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

0
Share Market
Share Market

पिछले पांच करोबारी दिनों से शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के बाद आज शानदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्‍स और निफ्टी सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुले। Sensex शुक्रवार को 80,158.50 पर खुला, जबकि न‍िफ्टी 24,423.35 पर खुला। हालांकि थोड़े समय बाद Nifty 244.30 अंक चढ़कर 24,650.40 पर पहुंच गया और वहीं सेंसेक्‍स 672 उछलकर 80,712 पर पहुंच गया।

BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 25 स्‍टॉक में तेजी देखी जा रही है, ज‍बकि 5 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। सबसे ज्‍यादा तेजी Infosys, भारती एयरटेल, TCS, जेएसडब्‍लू स्‍टील और सन फार्मा के शेयरों में देखी गई। वहीं टेक महिंद्रा और HDFC बैंक के शेयर सबसे ज्‍यादा गिरावट पर थे। जिस कारण बैंक निफ्टी करीब 150 अंक के गिरावट पर था।

शेयर बाजार (Share Market) में आई तेजी

एक दिन पहले ग्‍लोबल मार्केट में भारी गिरावट आई थी, जिससे भारतीय शेयर बाजार (Share Market) भी प्रभावित हुआ था। हालांकि आज ग्‍लोबल से अच्‍छे संकेत मिले हैं, जिस कारण भारतीय शेयर बाजार (Share Market)  भी ग्रीन जोन में है। इसके अलावा, बजट के बाद से शेयर बाजार में हर दिन गिरावट आई है। इस बीच, रिटेल से लेकर बड़े निवेशक खरीदारी कर रहे हैं, जिससे निफ्टी और सेंसेक्‍स उछाल पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तूफानी तेजी

मिडकैप स्‍टॉक की बात करें तो SJVN के शेयर 8 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर 152 रुपये पर हैं। अशोक लीलैंड के शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़कर 246 रुपये पर आ गए। Mpaisa करीब 6 फीसदी चढ़ा। स्‍मॉल कैप में जेंसर टेक्‍नोलॉजी के शेयर 5.5 प्रतिशत उछलकर 816 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। इंडियन ओवरसीज बैंक करीब 4 फीसदी चढ़कर 68 रुपये पर थे। फाइव स्‍टार बिजनेस 3.4 प्रतिशत चढ़कर 749 रुपये पर आ गया।

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

यूको बैंक में भी 3 फीसदी से ज्‍यादा तेजी आई। Bharti Airtel करीब 4 प्रशित चढ़कर 1504 रुपये पर थे। Tata Power 3.5 प्रतिशत चढ़कर 438 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं Divi’s Labs के शेयर 3 फीसदी से ज्‍यादा उछले।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, पार्टी में शोक की लहर

0
Prabhat Jha
Prabhat Jha

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा (Prabhat Jha )  का गुरुवार को सुबह निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और लम्‍बे समय तक पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रहे थे, उन्‍हें संगठन ने राज्यसभा सांसद भी चुना था। दरअसल, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद पार्टी में शोक की लहर है।

मप्र भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झा लंबे समय से बीमार थे। उन्हें जून के आखिर में ही भोपाल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा उनका हाल जानने के लिए भोपाल के अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुग्राम लाया गया था।

प्रभात झा (Prabhat Jha ) को भाजपा के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। अनेक पुस्‍तकों का संपादन, लेखन समेत पार्टी को कैसे आगे ले जाने के लिए ज्ञान धारा का उपयाेग किया जाए, इस कार्य में वे सिद्धहस्त रहे, ग्वालियर के स्वदेश से उनकी पत्रकारिता की शुरूआत हुई थी ।

पीएम मोदी ने द्रास में कारगिल युद्ध के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के आकाओं को दी चुनौती

वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली।

उनकी शादी रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम तुष्मुल और छोटे का नाम अयत्न झा है। प्रभात झा शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। वे भाजपा के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार ग्वालियर या पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।

पीएम मोदी ने द्रास में कारगिल युद्ध के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के आकाओं को दी चुनौती

0
PM Modi pays tribute to the heroes of Kargil war
PM Modi pays tribute to the heroes of Kargil war

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 25वें कारगिल विजय दिसव (Kargil Vijay Diwas) के अवसर पर द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। इस दिन को हर वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने कहा कि आज लद्दाख की ये महान भूमि कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 25वीं वर्षगांठ की गवाह बन रही है। कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि किस तरह हमारी सेनाओं ने इतनी ऊंचाई पर, इतने कठिन युद्ध ऑपरेशन को अंजाम दिया था। मैं देश को विजय दिलाने वाले ऐसे सभी शूरवीरों को आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। मैं उन शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने कारगिल में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas)  बताता है कि देश की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वालों के नाम अमिट रहते हैं। ये देश उनके लिए कृतज्ञ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था। लेकिन सत्य की भी जीत हुई है। उस समय भारत शांति के लिए कार्य कर रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने विश्ववासघात किया। पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान ने अपने इतिहस से कुछ नहीं सीखा। पाकिस्तान आतंकवाद और छद्म युद्ध के सहारे खुद को प्रांसंगिक प्रयास कर रह है।

‘दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा’

पीएम (PM Modi) ने कहा कि ‘आज मैं उस मंच से बोल रहा हूं। यहां से आतंकवाद के आकाओं को मेरी आवाज सीधे सुनाई दे रही है। मैं उन्हें कह देना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। साथियों लद्दाख हो या फिर जम्मू कश्मीर विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त करके ही रहेगा।’

कुछ ही दिन बाद 370 को निरस्त हुए पांच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। आज जम्मू कश्मीर नए सपनों की बात कर रहा है। आज जम्मू कश्मीर में जी20 जैसे सम्मैलन आयोजन कर रहा है। दशकों के बाद कश्मीर में सीनेमा घर खुले हैं। तीन दशकों के बाद श्रीनगर में ताजिया निकला है। जम्मू कश्मीर तेजी से शांति और सौहार्द के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी से पल्लवी पटेल ने की मुलाकात, अटकलों का दौर शुरू

0
Pallavi Patel met CM Yogi
Pallavi Patel met CM Yogi

लखनऊ। अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने भी सीएम योगी (CM Yogi) से मुलाकात कर प्रदेश के सियासी माहौल को गरमा दिया है। सूत्रों के मुताबिक पल्लवी Pallavi Patel) मुख्यमंत्री आवास पर करीब 25-30 मिनट रही।

पल्लवी की सीएम से क्या बात हुई इस पर पल्लवी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। जबकि उनके करीबी सूत्रो का कहना है कि वह अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने गई थीं।

सहारा निवेशकों के लिए खुशखबरी, अब पांच लाख रुपये तक करें क्लेम

बता दें कि भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री को ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर पत्र लिखा था, जिसे लेकर सियासी तूफान उठा था। ऐसे में अब पल्लवी की मुख्यमंत्री से मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।