17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026
Home Blog Page 3474

केजरीवाल को नहीं मिल रही राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

0
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। अब आठ अगस्त को सुनवाई होगी। तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल की पेशी हुई। सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से ही गिरफ्तार किया था।

इससे पहले 12 जुलाई को अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 25 जुलाई तक बढ़ा दी थी, जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  को विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था। वह अपनी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामलों के सिलसिले में पेश हुए थे।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  द्वारा दायर उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें आबकारी नीति मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। वहीं सीबीआई ने कहा कि पूरे साक्ष्य आने पर ही कानून के तहत गिरफ्तारी की। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर भी आदेश सुरक्षित रखा है।

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

0
Share Market
Share Market

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर खुले। बाजार में यह कमजोरी वैश्विक बाजारों में कमजोरी और सरकार की ओर से निवेश पर लाभ और एफएंडओ करोबार पर जुड़े कर में बढ़ोतरी के बाद आई है। इस दौरान बाजार (Share Market) में सभी क्षेत्रों के शेयरों पर दबाव दिखा। गुरुवार को सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 650 अंकों या 0.80% की गिरावट के साथ 79,518 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 195 अंक या 0.80% फिसलकर 24,218 के स्तर पर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड हाई से निफ्टी में अब तक 2.3% तक की गिरावट आ चुकी है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान निफ्टी में गिरावट दिखी। जबकि बजट पेश होने के बाद भी लगातार तीन सत्रों में निफ्टी लाल निशान पर ही कारोबार करता दिखा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स की दरों में बदलाव का एलान किया था। इसके साथ ही वायदा कारोबार में लेनदेन पर भी कर लगाने की घोषणा की गई थी।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 की मौत

0
road accident on agra lucknow expressway
road accident on agra lucknow expressway

फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस (Agra Lucknow Expressway)  पर एक बार फिर बड़ा हादसा (Road Accident) हुआ है। एक तेज रफ्तार बस एक्सप्रेस वे पर किनारे की ओर खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। बस में 40 से अधिक लोग सवार हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों को काफी चोटें आई हैं। यह हादसा (Road Accident)बुधवार-गुरुवार की रात करीब एक बजे का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे (Road Accident) में सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां से लोगों की हालत नाजुक थी, उन्हें शिकोहाबाद, सैफई और आगरा के अस्पतालों के लिए रैफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को की संख्या 13 है। पुलिस को आशंका है कि इस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सिरसागंज ने बताया कि यह हादसा माइल स्टोन 59 के पास हुआ है।

दर्जन भर यात्रियों की हालत नाजुक

एसडीएम सिरसागंज के मुताबिक इस हादसे में चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें करीब दर्जन भर यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि यह हादसा (Road Accident) डबल डेकर बस चालक की लापरवाही से हुआ है। यह बस बहराइच से सवारियां भर कर दिल्ली के लिए चली थी। यहां 59 माइल स्टोन के पास एक ट्रक में कुछ तकनीकी दिक्कत आने की वजह से इसके ड्राइवर ने साइड में खड़ा कर दिया था। इधर तेज रफ्तार में आई डबल डेकर बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी है।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य लोग हादसा (Road Accident) देख रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्री बचाव के लिए चीख रहे थे।

सूचना पर एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद विकल्प, एसडीएम सिरसागंज, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह, इंस्पेक्टर नगला खंगर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर यूपीडा की टीम भी पहुंच गई।

टीम ने राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। एंबुलेंस की मदद से हादसे में घायल 31 यात्रियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं शेष यात्रियों को सैफई पीजीआई, जनपद इटावा में भर्ती कराया। यूपीडा की टीम ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त हुई बस को एक्सप्रेसवे से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

हादसे में ये लोग हुए घायल, शिकोहाबाद में भर्ती

फिरोज (25), शहनाज (25) निवासीगण वीरपुर, बहराइच, सफिया (35), साहिल (06) पुत्र मोहम्मद शरीफ, आबिदा (07) पुत्री शरीफ, शहनाज अली (25) निवासीगण पयागपुर साहनी थाना कुटिहार बहराइच, रामदेव (40) निवासी गोबा थाना रामनगर जिला बाराबंकी, हंसराज (18) पुत्र रक्षाराम निवासी पयागपुर बहराइच, सपना देवी (27) निवासी पयागपुर जिला बहराइच, उमेश गोस्वामी (27) निवासी राजापुर गिरेंट थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, रियाज (19) निवासी कुठेना थाना रानीपुर जनपद बहराइच, राजा बाबू (19) निवासी खुटेना घोसलीपुुरवा थाना रानीपुर बहराइच, पप्पू (36), अरशद (09) पुत्र पप्पू निवासी पयागपुर साहनी, अंजू देवी (45), रामू सिंह (45) निवासीगण बेशनपुरवा थाना पयागपुर बहराइच, जवाहरलाल मौर्य (32), रामू (18) पुत्र जवाहरलाल निवासीगण सिसाना थाना पंडितपुर थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, साईजहां (40) एवं आयना (18) पुत्री सलीम निवासीगण पयागपुर जिला बहराइच, किशन कुमार (31) निवासी जमुनाकला थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, मायाराम (40) निवासी पयागपुर, सुरेश (38) निवासी हरियाहर थाना पयागपुर, अनिल (21) निवासी बहराइच, अभिषेक (30) निवासी मोतवा गोपालपुर बहराइच, संतोष कुमार (36) निवासी कला भोर नगरिया थाना गोला, सत्यनारायण (24) निवासी मरदा नगर बहराइच, कृष्ण कुमार (30) निवासी लखारामपुर बहराइच, अयोध्या प्रसाद (40) निवासी लखारामपुर बहराइच एवं आकाश कुमार (22) निवासी लखारामपुर बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से फिरोज की हालत गंभीर है। वहीं आइना के अलावा सभी के फ्रैक्चर हुए हैं।

अंजनी महादेव में बादल फटने से पलचान में भारी तबाही, येलो अलर्ट जारी

0
Cloud burst in Anjani Mahadev
Cloud burst in Anjani Mahadev

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव (Anjani Mahadev) मे मध्यरात्रि बादल फटने (Cloud Burst) से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बादल फटने (Cloud Burst) से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया।

इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा रात में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी तट पर बसे लोगों को अलर्ट कराया गया है। उन्होंने बताया की बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

Latest News: हिमाचल के अंजनी महादेव में फटा बादल,मची तबाही - DAINIK JANWANI

सात दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आज से 31 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, बीती रात को कई भागों में भारी बारिश हुई है। पालमपुर में 68.0, धौलाकुआं 44.0, नयनादेवी 42.6, धर्मशाला 35.4, बीबीएमबी 27.0, डलहौजी 25.0, शिमला 24.8 और चंबा में 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उधर चंबा के बनीखेत परिक्षेत्र के तहत आती नगाली पंचायत मजधार गांव में मंगलवार मध्यरात्रि अंधड़ से एक मकान और एक गोशाला की छत उड़ गई। बुधवार सुबह सात बजे चंबा-तलेरू मार्ग पर छौ के समीप नाले का जल स्तर बढ़ने से वाहनों की रफ्तार डेढ़ घंटा थमी रही।

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई की तारीखें घोषित, यहां देखें शेड्यूल

0
UP Police constable
UP Police constable

यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Recruitment Exam) की नई डेट घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी करेगा। इस परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था।

कई लेयर्स में चेक हुए हैं सुरक्षा इंतजाम

पुलिस भर्ती बोर्ड ने री-एग्जाम (Constable Recruitment Re- Exam) कराने से पहले यह पता लगाया है कि कोषागार के दरवाजे और पूरे कॉरिडोर को कवर करने वाले सीसीटीवी कमरे हैं या नहीं? कैमरे के डीवीआर, हार्ड डिस्क किस किस्म के हैं? इसके अलावा कोषागार में तैनात पुलिसकर्मी, सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी रोस्टर, लॉग बुक और अग्नि सुरक्षा के बारे में भी सवाल पूछे गए थे। बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए कई तरह के सिक्योरिटी चेक की गई है। भर्ती बोर्ड ने जिला कप्तानों से कोषागार में कितने एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और कितनी खिड़कियां हैं इसे लेकर भी रिपोर्ट मांगी थी। जिलों के पुलिस कप्तानों से रिपोर्ट मिलने के बाद भर्ती बोर्ड अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगभग 48 लाख से अधिक युवा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (Constable Recruitment Re-Exam) की री-एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे हैं, जो फरवरी में पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई थी। सीएम योगी ने परीक्षा रद्द (UP Police Constable Exam Cancel) करते हुए छ महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आश्वासन दिया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और अधिक जानकारी के लिए uppbpb की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर नजर बनाए रखें।

एक ही थाने के इंस्पेक्टर सहित 25 जवान को SP ने किया लाइन हाजिर, जानें इस बड़ी कार्रवाई की वजह

0
30 policemen line hajir
30 policemen line hajir

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एसपी चक्रेश मिश्रा (SP Chakresh Mishra) ने एक बड़ा एक्शन लिया। यहां एसपी ने कमलापुर थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर तीन दरोगा और 22 सिपाहियों को एक साथ लाइन हाजिर (Line Hajir) कर दिया। पुलिस की दो टीमें आपस में टकरा गई थीं जिसके बाद मौके पर खुद एसपी को पहुंचना पड़ा। जब फिर भी मामला सुलझा नहीं तो एसपी चक्रेश मिश्रा को यह बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस की एक टीम ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ा था। जानकारी के मुताबिक, यह मादक पदार्थ किसी गैर प्रदेश या गैर जिले का था और सीतापुर पुलिस इसका गुडवर्क करना चाहती थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कमलापुर पुलिस (Kamlapur Police) पर इस गुड वर्क का मुकदमा लिखने को कहा, लेकिन कमलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया।

पुलिस की एक टीम लगातार दबाव बना रही थी। कमलापुर पुलिस ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस की दोनों टीमों में काफी टकराव हो गया। इस टकराव के बाद सीतापुर पुलिस के मुखिया एसपी चक्रेश मिश्रा (SP Chakresh Mishra) खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन उनके खुद बीच में आने के बाद भी जब कोई बात नहीं बनी तो एसपी चक्रेश मिश्रा ने सबसे पहले इंस्पेक्टर कमलापुर चौकी इंचार्ज, मास्टर बाग कस्बा इंचार्ज और हेड मोहर्रिर को लाइन हाजिर (Line Hajir) कर दिया। इसके बाद देर शाम एसपी ने एक दरोगा सहित 21 अन्य पुलिसकर्मियो को भी लाइन हाजिर (Line Hajir) कर दिया।

सीतापुर पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस की दो टीमें आपस में टकरा गईं। देर रात एसपी मिश्रा खुद कमलापुर थाने पहुंचे और उन्होंने मामले को हल करना चाहा लेकिन जब बात ना बन पाई तो एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई कर दी। एक ही थाने में इतनी बड़ी कार्रवाई होने से सीतापुर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी जानकारी देने को तैयार नहीं है लेकिन एक बड़े पदाधिकारी के इतना बड़ा एक्शन लेने से हर तरफ पुलिस के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाती है।