10 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026
Home Blog Page 3469

खड़े ट्रक से टकराई स्कूली छात्रों से भरी पिकअप, एक छात्र की मौत, 14 घायल

0
A student died in a road accident in Ballia
A student died in a road accident in Ballia

बलिया। जिले में शनिवार की सुबह भीषण हादसा (Road Accident) हुआ। जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नारायनपुर गांव के पास एनएच 31 पर स्कूली छात्रों से भरी पिकअप शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर से 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि एक छात्र की मौत हो गई।

नरही से शनिवार की सुबह शहर की तरफ माल्देपुर स्थित नागा जी स्कूल के बच्चे स्कूली पिकअप में सवार हाेकर जा रहे थे। फेफना तिराहे व एक पेट्रोल पंप के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से स्कूली पिकअप टकरा गई। वाहनाें की टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर माैके पर पहुंचे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में फंसे चालक व बच्चाें को बाहर निकाला। सभी घायल बच्चाें काे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। एक साथ दस से अधिक घायल बच्चों के जिला अस्पताल पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना की खबर बच्चाें के परिजनाें काे लगते ही उनके परिवार वाले व स्कूल के शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार अस्पताल में एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं घायल 13-14 बच्चों का इलाज चल रहा है।

‘मुझे बोलने नहीं दिया गया…’, नाराज होकर नीति आयोग की बैठक से बाहर आयीं ममता बनर्जी

0
Mamta Banerjee
Mamta Banerjee

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में आज यानी 27 जुलाई को नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) पहुंची थी, लेकिन वह बैठक के बीच में बाहर आ गयी। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में बोलते समय उन्हें रोका गया।

राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में हो रही बैठक से निकलने के बाद ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा, “मैंने बैठक का बहिष्कार किया है। चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट दिए गए, असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के सीएम ने 10-12 मिनट तक बात की। मुझे सिर्फ़ पांच मिनट बाद बोलने पर ही रोक दिया गया। यह गलत है। विपक्ष की ओर से, सिर्फ़ मैं यहां प्रतिनिधित्व कर रही हूं, और इस बैठक में इसलिए भाग ले रही हूं क्योंकि सहकारी संघवाद को मज़बूत करने में मेरी अधिक रुचि है… नीति आयोग के पास कोई वित्तीय शक्तियां नहीं हैं, यह कैसे काम करेगा? इसे वित्तीय ताकत दें या योजना आयोग को वापस लाएं।, मैंने अपना विरोध दर्ज कराया और मैं बाहर आ गई।’

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा, ‘मैंने कहा योजना आयोग को वापस ले आइए, मैंने कहा बंगाल को फंड दीजिए और आप भेदभाव मत कीजिए। मैंने बोला जब केंद्र सरकार चलाते हैं तो सारे राज्यों का सोचना चाहिए। मैं सेंट्रल फंड के बारे में बता रहा थी कि इसे पश्चिम बंगाल को नहीं दिया जा रहा है, तभी उन्होंने मेरा माइक म्यूट कर दिया।

केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

मैंने (Mamta Banerjee)  कहा कि विपक्ष से मैं ही बैठक में भाग ले रही हूं, आपको खुश होना चाहिए, इसके बजाय आप अपनी पार्टी और सरकार को अधिक वरीयता दे रहे। यह न केवल बंगाल का अपमान है, बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है। ये तो मेरा भी अपमान है।’

नीति आयोग की बैठक का मुख्य एजेंडा

नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित है। केंद्र और राज्य सरकारों की साझेदारी और सहयोग के जरिए गांवों और शहरों में रहने वाली जनता की क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार लाने के लिए डिलिवरी मैकेनिज्म तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। नीति आयोग ने एक बयान में कहा, भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और देश 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करेगा।

PPS अफसरों को योगी सरकार का तोहफा, 37 डिप्‍टी एसपी को मिला प्रमोशन

0
Additional SPs
37 Deputy SPs were promoted as Additional SPs

लखनऊ। राज्य सरकार ने 37 डिप्टी एसपी (Deputy SPs) को एडिशनल एसपी (Additional SPs) के प्रोन्नत करने का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया। बीते दिनों वर्ष 2008 बैच के डिप्टी एसपी (DSP) को प्रोन्नत करने की विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में सहमति बनी थी।

जिसके बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलने पर डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक ने प्रोन्नति का आदेश जारी कर दिया।

‘लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन…’, अखिलेश ने केशव मौर्य पर फिर कसा तंज

प्रोन्नत हुए अधिकारियों में नितिन कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, लाल प्रताप सिंह, श्वेताभ पांडेय, आलोक मिश्रा, अकमल खां, अतुल कुमार चौबे, राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, सुमित शुक्ला, राजेश तिवारी, अंशुमान मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह यादव, अब्दुल कादिर, अनूप सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, वंदना सिंह, राजेश कुमार यादव, डॉ. अर्चना सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार, अर्चना सिंह, पूनम सिरोही, अतुल कुमार यादव, सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, विजय आनंद, एसकेजी प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, महेश कुमार, रुक्मणी वर्मा और ममता कुरील शामिल हैं।

‘लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन…’, अखिलेश ने केशव मौर्य पर फिर कसा तंज

0
akhilesh yadav
akhilesh yadav, Keshav Prasad Maurya

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) दिल्ली की वाई-फाई के पासवर्ड हैं। उन्होंने केशव को मोहरा बताते हुए कहा कि आप (मीडिया) बस दिल्ली के वाईफाई पासवर्ड का खेल देखिए। प्रदेश सपा मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भाजपा के अंदरूनी मतभेदों को लेकर चल रहीं चर्चाओं पर निशाना साधा।

इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स के माध्यम से कहा कि लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटरसिटी आवागमन सेवा चल रही है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में केशव के न आने के संबंधित सवाल पूछा गया था। अखिलेश ने जवाब में कहा कि ऐसा इसलिए है कि कुछ लोग मोहरा बन गए है। उन्होंने कहा कि केशव आरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन को इसलिए पत्र लिख रहे हैं क्योंकि वे दोनों पालों में रहने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि, इधर भी बदनाम न हों और उधर भी काम चलता रहे।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि अपने मानसून ऑफर ”100 लाओ-सरकार बनाओ” को विंटर सीजन (शीतकाल) तक विस्तारित करेंगे। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन राज्यपाल सरकार पर चिट्ठी लिख जातिवादी होने का आरोप लगाते थे। आज भी देखा जाए कि राजनीतिक और नौकरशाही के शीर्ष नेतृत्व पर कौन लोग बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सपा पर भाजपा मुस्लिम-यादव (माय) पार्टी होने का आरोप लगाती थी। लोकसभा चुनाव में उसके माय (मोदी-योगी) फेल हो गए। उन्होंने चुनाव में फर्रुखाबाद समेत कई जिलों के अधिकारियों पर भेदभाव खेल करने का आरोप लगाया।

तिहाड़ में हत्या के आरोपियों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

0
Tihar Jail
Tihar Jail

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में फिर से गैंगवार (Gangwar) का मामला सामने आया है। भाई की मौत का बदला लेने के लिए एक कैदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तिहाड़ में बंद दो अन्य कैदियों पर चाकू से हमला किया है। चाकू लगने से दोनों कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेल प्रशासन के मुताबिक, चाकू से हमला तिहाड़ (Tihar Jail) में बंद लवली और लवीश नाम के कैदियों पर किया गया है। हमला कैदी लोकेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया है। हमले में घायल लवली और लवीश को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला है कि लोकेश ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए यह हमला किया था।

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के एक अधिकारी ने बताया कि कैदी लवली और लवीश ने साल 2020 में विनय नाम के शख्स की हत्या की थी। ये लोग इस मामले में तिहाड़ में बंद थे।

पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट, सैन्य क्षेत्र से समीप घर में दिखे तीन संदिग्ध

बाद में एक मामले में विनय का भाई लोकेश भी तिहाड़ में बंद हुआ। इस बीच लोकेश ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों अभिषेक और हिमांशु के साथ मिलकर प्लान बनाया। उन तीनों ने लोकेश और लवीश पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनो गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

0
Mamta Banerjee
Mamta Banerjee met Sunita Kejriwal

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने शुक्रवार दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची, जहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से मुलाकात की। ये पहली बार है जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी उनके घर पहुंची हैं। बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।

वहीं, ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  जब केजरीवाल के आवस पहुंचीं तो मुख्यमंत्री की पत्नी स्वागत के लिए पहले से बाहर थी। उन्होंने गुलदस्ता देकर ममता का स्वागत किया। दोनों गले मिले और फिर काफी देर तक उनके बीच बातचीत हुई। ममता बनर्जी ने केजरीवाल के माता-पिता से भी बातचीत की। इस दौरान सीएम के आवास में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा भी मौजूद रहे।

बता दें कि, सीएम केजरीवाल और ममता बनर्जी के बीच अच्छा तालमेल रहा है। दोनों ही दल केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक साथ मिलकर मोर्चा खोलते रहे हैं। यही नहीं दोनों नेता एक दूसरे का खुलकर समर्थन भी करते रहते थे।

तीन मंजिला इमारत अचानक गिरी, दो लोगों के दबे होने की आशंका

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। ऐसे में समय निकालकर वह केजरीवाल के घर भी पहुंची।