19 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 3424

लगातार दूसरे साल दुनिया के टॉप बैंकर चुने गए शक्तिकांत दास

0
Shaktikanta Das
Shaktikanta Das

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) के काम का लोहा अब दुनिया मानने लगी है। शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए हैं। उन्‍हे ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में A+ रेटिंग मिली है।

आरबीआई ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में उन्हें A+ ग्रेड देकर दुनिया का टॉप बैंकर करार दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ग्रेड कैटेगरी में सिर्फ 3 सेंट्रल बैंकर ही शामिल हैं। शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) के अलावा डेनमार्क के क्रिश्चियन थॉमसन और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को भी A+ रेटिंग मिली है।

शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को महंगाई पर कंट्रोल, इकोनॉमिक ग्रोथ, करेंसी में स्टेबिलिटी और ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए यह सम्मान दिया गया है। वे पिछले साल भी टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए थे, उन्हें A+ रेटिंग मिली थी। आरबीआई गवर्नर दास को पिछले वर्ष जून में लंदन के सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स 2023 में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ITBP में 819 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

0
ITBP
ITBP

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी (ITBP) में विभिन्न श्रेणियों में कांस्टेबल पदों के लिए कई भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां किचन सर्विस के लिए हैं। कुल भर्तियां 819 पदों पर हैं। हालांकि ये भर्ती अस्थायी होगी, लेकिन सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक 10वीं पास युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास होने के साथ-साथ उनके पास फूड प्रोडक्शन या किचन से जुड़े किसी कोर्स की डिग्री भी होनी चाहिए।

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन 2 सितंबर 2024 को जारी किया जाएगा। आवेदन के लिए लास्ट डेट 1 अक्तूबर है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी भर्ती वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जा सकते हैं।

उम्र सीमा-आवेदन शुल्क

ITBP कांस्टेबल (किचन सर्विस) भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 25 साल है। इसके साथ ही आरक्षण नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी दी जाएगी।

आईटीबीपी कांस्टेबल (रसोई सेवा) भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

वेतन

ITBP कांस्टेबल (किचन सर्विस) के पद पर भर्ती के बाद 21,70069,100 रुपये के पे-स्केल के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसमें बेसिक सैलरी 21,700 रुपये है। इसके साथ ही कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

इससे पहले हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती अभियान में दर्जी और मोची के 51 पदों को भरा जाना है। इसमें ITBP ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10 फीसदी पद आरक्षित किए हैं।

ITBP में दर्जी और मोची के इन पदों पर भर्ती की घोषणा 10 जुलाई को की गई थी और आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अगस्त थी। इस भर्ती अभियान के जरिए दर्जी के कुल 18 पद और मोची के 33 पदों पर भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

दर्जी और मोची के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्णता और मोची या दर्जी के पेशे के लिए आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) सर्टिफिकेट मांगा गया था। वैसे विकल्प के तौर पर इन ट्रेड्स में दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया था। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से दो साल का डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों से भी आवेदन मांगा गया था।

बुलंदशहर डाकघर के सुपरिटेंडेंट ने गोली मारकर की आत्महत्या, SSP के नाम लिखा सुसाइड नोट

0
suicide
Bulandshahr post office superintendent committed suicide

बुलंदशहर । यूपी के बुलंदशहर जिले में प्रधान डाकघर अधीक्षक (Chief Post Office Superintendent) ने बुधवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर उन्होंने खौफनाक कदम उठाया है। खुदकुशी से पहले उन्होंने अलीगढ़ के एसएसपी (SSP) के नाम सुसाइड नोट (Suicide Note)  भी लिखा है। इसमें उन्होंने कई लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में तैनात डाक विभाग (Postal Department) के अधिकारी टीपी सिंह ने अलीगढ़ के बन्नादेवी के सुरक्षा विहार स्थित अपने आवास पर बुधवार सुबह खुदकुशी (Suicide)  कर ली। उन्होंने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। डाक अधिकारी मूल रूप से लोधा के गांव अकराबत के रहने वाले थे। इस दौरान का सुसाइड नोट (Suicide Note) भी एसएसपी (SSP) के नाम लिखकर छोड़ा है। जिसमे कई लोगो के नाम खोले हैं। उनको ही इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

प्रधान डाकघर पर सीबीआई की टीम ने खंगाली फाइलें

बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में मंगलवार को सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने जांच की। टीम ने वर्ष 2016 से अब तक के कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मी ने कई अन्य कर्मियों के भ्रमण भत्ते का बिल पास न करने के मामले में शिकायत के बाद जांच टीम आने की बात कही। विभागीय अधिकारी इसे सीबीआई की जगह विजिलेंस टीम बता नियमित ऑडिट करने की बात कह रहे हैं।

नगर के प्रधान डाकघर में मंगलवार दोपहर सीबीआई की टीम पहुंची और डाक अधीक्षक कार्यालय में मौजूद कर्मियों से पूछताछ शुरु की। इस दौरान टीम के साथ आए सुरक्षाबलों ने कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया। रात करीब नौ बजे तक भी टीम शाखा डाकपाल पदों पर हुई नियुक्तियों, लीप टूर कन्वेंस (एलटीसी-डाकघर में छुट्टियों के दौरान प्रत्येक वर्ष कर्मचारियों को मिलने वाले भ्रमण भत्ते), गबन, चार्जशीट संबंधी फाइल खंगालती रही।

विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी बनवारीलाल ने बताया कि भ्रमण भत्ते का बिल पास नहीं हुआ। कई बार मांग करने पर रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत मांगे जाने पर इसकी शिकायत सीबीआई  कार्यालय में की। बता दें कि शिकायतकर्ता 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हुए। वहीं, करीब पांच लाख रुपये के बिल पास न करने पर शिकायत की बात कही। सिकंदराबाद डाककर्मी सतीश का आरोप है कि डाक अधीक्षक ने निर्धारित से अधिक गांव में डाक वितरण करवाने के बाद अतिरिक्त भुगतान की धनराशि का आधा हिस्सा रिश्वत के तौर पर मांगा।

इस संबंध में उच्च अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि डाक अधीक्षक बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं करते हैं। विभागीय कर्मियों का भी कहना है कि टीम एक घोटाले की जांच करने आई है। लेकिन विभागीय अफसर इसे नियमित ऑडिट करना बता रहे हैं। फाइलों की जांच टीम पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी।

अब जय शाह बनेंगे ICC के नए चेयरमैन, बड़ी वजह आयी सामने

0
Jay Shah
Jay Shah

बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी नए चेयरमैन बन सकते हैं। आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) ने अपने तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया, जिसके बाद शाह के क्रिकेट की वैश्विक संस्था में भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

दरअसल, आईसीसी चेयरमैन (ICC Chairman) दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है और न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) ने अब तक चार साल पूरे कर लिए हैं। बतौर आईसीसी चेयरमैन उनका दूसरा कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन उन्होंने मंगलवार को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया। जिसके बाद जय शाह (Jay Shah) के चेयरमैन बनने की अटकलें तेज हो गयी हैं।

अब इस देश में होगा T20 वर्ल्ड कप का आयोजन, ICC ने लगाई मुहर

बता दें कि आईसीसी चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 27 अगस्त है। अगर शाह इस पद के लिए नामांकन करते हैं और वह चेयरमैन चुने जाते हैं तो शाह 35 साल की उम्र में आईसीसी के अब तक के सबसे युवा चेयरमैन बन होंगे। इससे पहले भारत की ओर से जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर भारतीय चेहरे आईसीसी कर चुके हैं।

लखनऊ समेत 50 से ज्यादा जिलों में अगले चार दिनों तक खूब बरसेंगे बदरा

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून (Monsoon) सक्रिय होने तथा बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों इलाकों में बारिश (Rain) जारी है। इसी कड़ी में लखनऊ में बुधवार सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे। सुबह 7 बजे से ही कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश तो कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में अनुमानित बारिश 4 के सापेक्ष 9.6 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 141% अधिक है। वहीं 1 जून से लेकर अब तक लखनऊ में 460.5 के सापेक्ष 424 मिली मीटर बारिश (Rain) हुई जो समान्य से 8% कम है।

यूपी के 50 जिलों में बारिश (Rain) का अलर्ट:

मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी।

अवैध तरीके से जल संस्थान के वाहनों का उपयोग: जिलाधिकारी से जांच की मांग

सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर तथा उनके आसपास के जिलों में बारिश (Rain) की चेतावनी जारी की गई है।

चंपई सोरेन के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, कार चला रहे जवान की मौत

0
Champai Soren
Champai Soren's escort vehicle met with an accident

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) का एस्कॉर्ट वाहन देर रात दुर्घटना का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन के साथ हुई टक्कर में एस्कॉर्ट गाड़ी चला रहे जवान विनय बानसिंह की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में एस्कॉर्ट गाड़ी पर सवार पांच अन्य जवान घायल हो गए।

हादसा देर रात उस वक्त हुआ जब एस्कॉर्ट गाड़ी में शामिल जवान राज्य के मंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) को उनके आवास जिलिंग्गोडा से छोड़ कर पुलिस लाइन लौट रहे थे। इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर मुड़िया गांव के पास एक दूसरी अज्ञात गाड़ी के साथ एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पश्चिमी सिंहभूम जिला के खुटपानी प्रखंड में भोया गांव के रहने वाले विनय बानसिंह कि मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए एस्कॉर्ट गाड़ी पर सवार अन्य पांच जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल जवानों में मनोज भगत, हरीश लागुरी, सावन चंद्र हेम्ब्रम और दयाल महतो शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ।

अनियंत्रित बेकाबू पिकअप ने तीन वाहनों में मारी टक्कर

भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। इस भीषण हादसे में एक जवान की मौत हुई है, जो एस्कॉर्ट गाड़ी का चालक था, जबकि पांच अन्य जवान घायल हुए हैं।