15 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 3422

जानें श्री कृष्ण को कौन से फूल हैं पसंद, किस पुष्प की माला करें अर्पण

0
Janmashtami
Janmashtami

26 अगस्त को श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी ( Janmashtami) का पर्व पूरे विश्‍व में मनाया जाएगा। कृष्‍ण जन्माष्टमी ( Janmashtami) के दिन मंदिरों में श्रीकृष्‍ण का श्रृंगार किया जाता है जिसमें उनकी पसंद के फूलों से झूला और मंदिर को सजाया जाता है। आओ जानते हैं कि श्रीकृष्‍ण कौनसे फूल पसंद हैं और कौनसे फूलों की वे माला पहनते हैं।

1. कृष्णकमल : इसे राखी का फूल भी कहते हैं। इस फूल को घर में लगाने से जीवन में शांति, सुख, समृद्धि, उन्नति और सभी तरह के योग बनते हैं। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

2. हरसिंगार : पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। यह फूल जिसके भी घर-आंगन में खिलते हैं, वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है।

3. कुमुदिनी : कुमुदिनी के पत्र-पुष्प जल की सतह पर ही तैरते रहते हैं। श्रीकृष्‍ण को यह प्रिय है।

4. वैजयंती : श्रीकृष्ण वैजयंती के फूलों की माला धारण करते हैं। वैजयंती फूलों का बहुत ही सौभाग्यशाली वृक्ष होता है।

5. मालती : मधुमालती की बेल होती है। इसके फूल बहुत ही सुगंधित होते हैं। इसकी भीनी-भीनी महक से तन और मन को ठंडक का अहसास होता है।

6. पलाश : इसे टेसू के फूल भी कहते हैं। यह होली के आसपास खिलते हैं।

7. वनमाला : श्रीकृष्ण को वनमाला के फूल भी पसंद हैं।

8. चणक : इस फूल का भी उल्लेख मिलता है जो श्रीकृष्‍ण को प्रिय है।

9. चंपा : चंपा के खूबसूरत, मंद, सुगंधित हल्के सफेद, पीले फूल अक्सर पूजा में उपयोग किए जाते हैं।

10. रजनीगंधा : रजनीगंधा का पौधा पूरे भारत में पाया जाता है।

इसके अलावा गुलाब, सदाफूली, अमलतास, बेला, गेंदा, मोगरा आदि।

जन्माष्टमी पर कपड़ों को लेकर बिल्कुल न हों कन्फ्यूज, सिर्फ इन्हीं रंगों को करें धारण

0
Janmashtami
Janmashtami

जन्माष्टमी (Janmashtami) भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है।

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन सोमवार, 26 अगस्त 2024 को सुबह 02:19 बजे होगा। ऐसे में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।

जन्माष्टमी (Janmashtami) 2024 शुभ मुहूर्त

इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami) पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। योग का समय 26 अगस्त को दोपहर 03:55 बजे से 27 अगस्त को सुबह 05:57 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस योग में लड्डू गोपाल की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

जन्माष्टमी (Janmashtami) के दौरान पूजा का शुभ समय देर रात 12 बजे से 12.45 बजे (27 अगस्त) तक है। आप इस मुहूर्त में बाल गोपाल की पूजा कर सकते हैं।

जन्माष्टमी (Janmashtami) पर पहनें इस रंग के कपड़े

श्रीकृष्ण का रंग-रूप अत्यंत आकर्षक था। गोपियां श्यामवर्ण के कृष्ण की एक झलक पाने के लिए बहुत प्रयास करती थीं। श्रीकृष्ण को कुछ रंग बहुत प्रिय थे। कहा जाता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान इन रंगों के कपड़े पहनने से बाल गोपाल का आशीर्वाद मिलता है।

श्रीकृष्ण को गुलाबी, लाल, पीला और मोरपंखी रंग बहुत प्रिय है। 26 अगस्त को जन्माष्टमी (Janmashtami) के मौके पर इन रंगों के कपड़े पहनना शुभ होता है। माना जाता है कि मां यशोदा भी कान्हा को ज्यादातर इन्हीं रंगों के कपड़े पहनाती थीं।

श्रृंगार में शामिल करें ये चीजें

– बाल गोपाल को गोपी चंदन बहुत प्रिय है। इसे जन्माष्टमी पूजा में प्रयोग करें और खुद भी गोपिका चंदन का तिलक लगाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।
– जन्माष्टमी के दिन रातरानी के फूलों का इत्र लगाना अच्छा होता है। श्रीकृष्ण के शरीर से भी मादक गंध आती थी। शास्त्रों के अनुसार, कान्हा के शरीर से अष्टगंध की सुगंध आती थी।
– अष्टगंध की सुगंध से भगवान कृष्ण शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। कान्हा जी को बांसुरी बहुत प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से सुख-समृद्धि आती है।

‘… कम से कम हंसिए मत’, सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल पर भड़के एसजी मेहता

0
SG Tushar Mehta gets angry at Kapil Sibal
SG Tushar Mehta gets angry at Kapil Sibal

नई दिल्ली। कोलकाता मामले पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल कथित तौर पर हंसने लगे। जिसके कारण सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने वरिष्ठ वकील (Kapil Sibal) को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘कोई मर गया है, कम से कम हसिए तो मत।’

सर्वोच्च न्यायालय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अप्रैल को महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार एवं हत्या की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। सिब्बल (Kapil Sibal) पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि तुषार मेहता केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से पेश हुए हैं, जो कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर मामले की जांच कर रही है।

सिब्बल (Kapil Sibal) और मेहता के बीच हो रही थी बहस

हंसी की यह घटना उस समय हुई जब सुप्रीम कोर्ट में बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष सिब्बल (Kapil Sibal) और सॉलिसिटर जनरल (एसजी) मेहता के बीच बहस चल रही थी। एसजी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में ‘खामियों’ की ओर इशारा कर रहे थे।

हंसने पर एसजी ने लगाई फटकार

सॉलिसिटर जनरल ने कथित रूप से हंसते हुए प्रतिद्वंद्वी को जवाब दिया, ‘एक लड़की ने सबसे अमानवीय और असम्मानजनक तरीके से अपनी जान गंवा दी है। कोई मर गया है। कम से कम हंसो मत।’ इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीजेपी नेता ने वीडियो किया शेयर

32 सेकंड की इस क्लिप को शेयर करते हुए भाजपा के अमित मालवीय ने सिब्बल की आलोचना की। मालवीय ने लिखा, ‘ये पूरी तरह से असंवेदनशीलता है। ममता बनर्जी की तरह, पूर्व कांग्रेसी कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम ने युवा डॉक्टर की हत्या करने के लिए किसी भी तरह का पश्चाताप नहीं दिखाया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को कपिल सिब्बल को याद दिलाना पड़ा कि हंसना नहीं चाहिए।’

पहले कैराना से पलायन होता था, आज निवेश हो रहा है : योगी आदित्यनाथ

0
CM Yogi
CM Yogi

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रदेश सरकार अगले दो साल में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियां निकलती थीं तो पश्चिमी यूपी के युवाओं को उससे वंचित रखा जाता था, मगर आज यहां के युवा और बेटियां नौकरियां प्राप्त कर रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि शुक्रवार से प्रदेश में पुलिसकर्मियों की 60 हजार से अधिक नौकरियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निकलने वाली सरकारी नौकरियों में यहां के युवाओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा। कोई माई का लाल युवाओं की योग्यता पर प्रश्न नहीं खड़ा कर पाएगा। उन्होंने आगाह किया कि किसी ने भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे जेल भेजने के साथ ही उसकी संपत्तियों को जब्त करके गरीबों में बांट दिया जाएगा।

सीएम योगी (CM Yogi) गुरुवार को यहां बीआईटी कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला में शामिल हुए। इस दौरान 5 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में चयनित पात्रों एवं एमएसएमई उद्यमियों में ₹30 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जनपदों में हर तीन माह में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

दंगामुक्त हो चुका है मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर को सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। खासकर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र को इससे सबसे ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर वही स्थान है, जो 10 साल पहले दंगों की आग में झुलसता था। आज ये दंगामुक्त हो चुका है और यहां धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। सीएम ने कहा कि यहां की नई पहचान विकास, सुरक्षा, नौजवानों को काम, सरकारी नौकरी के रूप में बन रही है।

चीनी मिल का होगा विस्तारीकरण

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार मवाना चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने जा रही है। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर सरकार आगे बढ़ रही। उन्होंने कहा कि बहुत कम क्षेत्र को पौराणिक स्थलों से जुड़ने का सौभाग्य मिलता है। यहां शुकतीर्थ को मां गंगा की धारा से जोड़ने का कार्य हुआ है। आज यहां के गुड़ की मिठास पूरी दुनिया में फैल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की ताकत बन चुका है।

विपक्ष पर निशाना- क्या हुआ एक लाख के बॉन्ड का

सीएम योगी (CM Yogi) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों से पूछा जाना चाहिए कि उनके उस बॉन्ड का क्या हुआ, जिसमें एक लाख रूपए देने के लिए भरवाया गया था। मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया को लेकर कहा कि उनके लोग प्रदेश की बेटियों के साथ दुष्कर्म करते हैं और वह दुष्कर्मियों के साथ खड़े रहते हैं। सीएम योगी ने इसे सपा का मॉडल बताया। सीएम ने आश्वस्त किया कि बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो अगले चौराहे पर उसका इंतजार यमराज करते मिलेंगे।

देश के लिए मेडल जीतो, देंगे सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि मुजफ्फरनगर के 38 मार्गों के लिए यहां के विधायकगणों ने प्रस्ताव दिया है। यहां मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है। हमारी सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड लाने वाली यूपी की बेटी पारुल चौधरी को डिप्टी एसपी की सीधी नौकरी दी है। प्रदेश के युवाओं की खेल प्रतिभा को आकार देने के लिए मेरठ में प्रदेश का पहले स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा हैं। जब ये बनकर तैयार होगा तो यहां का नौजवान ओलम्पिक में गोल्ड और सिल्वर लेकर आएगा। सीएम ने कहा कि हमने प्रदेश के 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है और जो भी नौजवान देश के लिए मेडल जीतेगा, यूपी में सरकारी नौकरी उसका इंतजार कर रही होगी।

कुछ लोग देश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पहले यूपी में कोई आना नहीं चाहता था। यहां से लोग भागते थे, कैराना से पलायन हो रहा था। आज यहां से उद्योग भागते नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। सहारनपुर और जेवर में एयरपोर्ट बन रहा है। हाईवे का नेटवर्क सुदृढ़ हो रहा है। ये वर्तमान को बेहतर भविष्य देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बांटने का काम कर रहे हैं। देश को दंगों की आग में फिर से झोंकने का काम कर रहे हैं। मगर हमें किसी भी दंगाई को सिर उठाने का अवसर नहीं देना है। जो जाति के नामपर बांटकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। जो बेटी की सुरक्षा पर खतरा आने पर दुष्कर्मियों के साथ खड़े होते हों। ऐसे लोगों को हमें आगे नहीं बढ़ने देना है। देश में युवा, गरीब, महिला और अन्नदाता यही चार जातियां हैं। इनकी आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को नई उड़ान देना ही हमारी सरकार का संकल्प है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर, केपी मलिक, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, एमएलसी मोहित बेनीवाल, सांसद चंदन चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, रालोद नेता राजपाल बालियान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य मौजूद रहे।

Honda Activa की टेंशन बढ़ाने आया TVS Jupiter 110, जानें इसकी खूबियाँ

0
TVS Jupiter
TVS Jupiter

Honda Activa की टेंशन अब बढ़ने वाली है। जुपिटर का नया मॉडल ऑल न्यू 2024 TVS Jupiter 110 लॉन्च हो गया है। इसमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स हैं। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 73,700 रुपए (एक्स-शोरूम) है। 2024 TVS Jupiter 110 को 6 रंगों में लॉन्च किया गया है। 2024 TVS Jupiter 110 में स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्कूटर के माइलेज को बढ़ाएगी।

2024 TVS Jupiter 110 में नया 113 सीसी का इंजन दिया है जो 8hp की पावर और 9.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर आउटपुट में तकरीबन 0.1hp की वृद्धि देखने को मिल रही है। स्कूटर सेगमेंट में पहली बार ‘iGO असिस्ट’ माइक्रो-हाइब्रिड तकनीक से लैस है।

सिस्टम में सामान्य से ज़्यादा पावरफुल बैटरी शामिल है (जो स्कूटर के स्लो करने के दौरान इंजन द्वारा चार्ज होता है) जो ISG मोटर को पावर देता है। सीट के नीचे 33 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें दो हाफ-फेस हेलमेट आसानी से रखे जा सकते हैं।

टॉप वेरिएंट में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट के साथ-साथ वॉयस असिस्ट के साथ एक नया ब्लूटूथ-कम्पैटिबल डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 2024 TVS Jupiter 110 को TVS SmartXconnect ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें फ्रंट एप्रन ओपनिंग फीचर भी मिलता है जो इसे और भी सुविधाजनक बनाता है। ये सेग्मेंट की इकलौती स्कूटर है जिसमें दोनों तरह 12 इंच के व्हील दिए गए हैं।

26 अगस्त को 5251 साल के हो जाएंगे भगवान श्री कृष्‍ण

0
Janmashtami
Janmashtami

भाद्रपद के कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी के दिन श्रीकृष्‍ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार कृष्‍ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व 26 अगस्त 2024 सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का यह 5251वां जन्मोत्सव रहेगा। भगवान श्री कृष्ण जी जयंती (Janmashtami)  रात्रि में शन्यू काल को मनाई जाती है। इसी समय उनकी पूजा भी होती है।

निशीथ पूजा का समय:- 12:01 एएम से 12:45 एएम (27 अगस्त)

अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 26 अगस्त 2024 को 03:39 एएम बजे।

अष्टमी तिथि समाप्त- 27 अगस्त 2024 को 02:19 एएम बजे।

रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ- 26 अगस्त 2024 को दोपहर 03:55 बजे से।

रोहिणी नक्षत्र समाप्त- 27 अगस्त 2024 को दोपहर 03:38 बजे तक।

कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami)  को कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्रीकृष्ण जयन्ती और श्री जयन्ती के नाम से भी जाना जाता है। श्रीकृष्‍ण 8वें मनु वैवस्वत के मन्वंतर के 28वें द्वापर में श्री कृष्ण विष्णु के 8वें अवतार थे। जब उनका जन्म हुआ तब भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की रात्रि के 7 मुहूर्त निकल गए और 8वां उपस्थित हुआ तभी आधी रात के समय सबसे शुभ लग्न में उन्होंने जन्म लिया।

उस लग्न पर केवल शुभ ग्रहों की दृष्टि थी। तब रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि के संयोग से जयंती नामक योग में उनका जन्म हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार रात 12 बजे उस वक्त शून्य काल था।

26 अगस्त 2024 को पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त:-

ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:27 से 05:12 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:50 से 05:56 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:23 तक।
अमृत काल: दोपहर 01:36 से 03:09 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:49 से 07:11 तक।
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:49 पीएम से 07:56 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 03:55 से अगले दिन सुबह 05:57 तक।