11 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 3418

प्राथमिक विद्यालय में धूम धाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। नेशनल स्पेस डे प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कला प्रतियोगिता का आयोजन मंदार पुर स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल के निर्देशन मे कराया गया। प्रतियोगिता मे अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि गत वर्ष 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान भेजकर विश्व में तहलका मचा दिया था ।मिशन की सफलता को लेकर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने के आदेश शासन ने भी दिए थे। इसी के तहत विधालय में आयोजित प्रतियोगिता मे स्कूली बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथभाग लिया।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त चांदनी, रीतिका, रितिक सहित राधिका, तान्या, जानवी, अंश, अनामिका, चांदनी प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रोजगार मेले में ५२ को मिला रोजगार, ३४ एफटीआई के लिये चयनित

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सडक़, फर्रूखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया।
मेले में हीरो मोटर कॉप लिमिटेड द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेला मे 126 अभ्यर्थी उपस्थित हुये जिनका कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया और52 अभ्यार्थियों को शिशिक्षु प्रशिक्षण (अप्रेन्टिसशिप) हेतु चयन किया गया एवं 34 अभ्यर्थी एफ0टी0ई0 हेतु चयन किया गया।
मेला की व्यवस्था में प्रमुख रूप से बृजेश कुमार कार्यदेशक, सुनील कुमार प्लेसमेन्ट प्रभारी, रंजीत कुमार सुमन अप्रेन्टिस प्रभारी, विजेन्द्र सिंह, राजकिशोर महतो अनुदेशक, एंव समस्त स्टॉफ रा0औ0प्र0संस्थान फर्रूखाबाद उपस्थिति रहे।
बताते चलें कि आईटीआई में समय समय पर इस प्रकार के मेलों का आयोजन होता रहता है। जिले भर में जितने भी आईटीआई हैं। उन सभी में इन दिनें रोजगार मेलों के आयोजन हो रहे है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अगला मेंला २८ अगस्त को आईटीआई ठंडी सडक के प्रांगण में लगेगा उन्होने योग्यता वाले सम्बंन्धित अभ्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने कागजातो सहित उपस्थित हों।

मार्ग दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र मोहम्मदाबाद के हमीर खेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक घायल हो गया जिसे लोहिया अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी में इलाज शुरू हुआ देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह यादव निवासी धंधा थाना नयागंज एटा अपने पारिवारिक पारिवारिक जनों के बाहर रहने के कारण घर पर अकेला रहता था वह मोहम्मदाबाद बाइक से गया हुआ था हमें खेद के पास किसी अज्ञात बहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी पीआरबी ने घायल अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया पुलिस को उसके पास मिले मोबाइल नंबर पर उसके भाई को सूचना दी। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई बताते हैं कि नरेंद्र का विवाह नहीं हुआ था और उसके पर परिजनोबाहर रहते हैं।

चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

0

यूथ इंडिया संवाददाता
शमशाबाद, फर्रुखाबाद। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियो की उपस्थित में चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया गया। और ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। चौपाल कार्यक्रम पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही निस्तारण कर महिलाओं की गोद भराई बच्चो को खिलाई गई खीर
जानकारी के अनुसार शासन की मंशा तथा प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशानुसार गांव गांव में चौपाल कार्यक्रम के जरिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंच जाने का सिलसिला जारी है चौपाल कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में अवगत कराने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं को भी ग्राम स्तर पर निसतारित कराया जा रहा इस चौपाल कार्यक्रम में आने वाले अधिकारी कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याओं को ग्राम स्तर पर निस्तारित करा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी आवश्यक जानकारियां देते है।
शुक्रवार को विकासखंड शमसाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय जहां ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस चौपाल कार्यक्रम में आए अधिकारियों कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा ग्राम स्तर पर ही निस्तारण कराने की बात कही के अलावा कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार की महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत करा ग्रामीणों को अन्य तमाम जानकारियो से अवगत कराया।

प्रधान की देख रेख में शुरू हुआ सफाई कार्य

0

यूथ इंडिया संवाददाता
शमशाबाद, फर्रुखाबाद। ग्राम पपड़ी खुर्द बुजुर्ग में सफाई कर्मियों द्वारा ग्राम प्रधान की उपस्थित में साफ सफाई का कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम पापड़ी खुर्द बुजुर्ग जहां जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते गंदगी का साम्राज्य देखा जा रहा था गांधी के चलते ग्रामीणों का गांव की गलियों में पैदल आना-जाना भी दुश्वार हो गया था पतली गलियां जिस पर बहता हुआ नालियों का गंदा पानी साथ ही इसी गंदगी के बीच संक्रामक बीमारियो को जन्म लेने वाले जहरीले कीड़े जिन्हे देख ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई थी ग्रामीणों के अनुसार बरसात का मौसम ऊपर से जान लेबा संक्रामक बीमारियां जो तेजी से पांव पसार रही थी मालूम रहे मौसम बदल रहा इस बदलते हुए मौसम में गरीब मजदूर और किसान खांसी जुकाम बुखार यहां तक की डायरियां तथा दाद खाज खुजली यदि बीमारियो का शिकार हो रहा तमाम कोशिशों के बाबजूद लोग बीमारियों से निजात नहीं पा पा रहे बताते है गांव में साफ सफाई की व्यवस्था ग्रामीणों की गले की हड्डी बनी हुई थी ग्रामीणों को आशंकाएं थी कही संक्रामक बीमारिया उन्हे मौत के मुहाने तक न पहुंचा दे ग्रामीणों को इसी बात की चिंता सताए जा रही थी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से गांव में किसी दूसरे सफाई कर्मी को तैनात कर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की थी।

कार्य में अनुशासनहीनता करने पर लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद।
तहसील परिसर में उसे समय हडक़ंप मच गया जब अनुशासनहीनता कर लेखपाल ने एसडीएम को धमका दिया।बताया जा रहा है। कि मंगलवार के दिन तहसील सभागार में लेखपालों के साथ एसडीएम तहसीलदार कार्यों की समीक्षा की बैठक कर रहे थे इस दौरान आय जाति मूल निवास प्रमाण पत्र विरासत आदि को लेकर बातचीत चल रही थी जब एसडीएम अतुल कुमार सिंह के द्वारा लेखपाल धर्मेंद्र त्रिपाठी से सवाल जवाब किया। तो गुस्साए लेखपाल के द्वारा एसडीएम से अभद्रता कर दी गई। इसके संबंध में उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार कर्मवीर की आख्या पर विभिन्न गंभीर आरोप में उप जिला अधिकारी के द्वारा पांच दिवस का वेतन रोकते हुए कार्यालय उप जिला अधिकारी पत्र संख्या 18 दिनांक 19 जून 2024 को जवाब मांगा गया था।जो प्रस्तुत नहीं किया गया लेखपाल पर अंकित आरोपी के क्रम में धर्मेंद्र त्रिपाठी को उप जिला अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।