26 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 3225

अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानी आतंकियों के नेटवर्क का भंडाफोड़, भारत का ‘वांटेड’ चला रहा था गैंग

0

अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानी आतंकवाद और स्थानीय गैंगस्टरों के गठजोड़ से जुड़ा एक बड़े आकंकी नेटवर्क का खुलासा सामने आया है। करीब एक सप्ताह पहले स्थानीय पुलिस ने 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले पर आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारी पैट्रिक विथरो ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपी पवित्तर सिंह है, जो पीएमजी (PMG) नाम के एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का संचालन कर रहा था।

PMG यानी कि पवित्तर मांझा ग्रुप जिसको भारत के अंदर इसी नाम से पहचाना जाता है। एफबीआई (FBI) एजेंट सिद्धार्थ पटेल के मुताबिक, पवित्तर सिंह उर्फ पवित्तर प्रीत सिंह भारत में हत्या और अवैध हथियारों से जुड़े कई गंभीर मामलों में वांटेड है। इसपर विदेश में हत्याएं करने का भी आरोप है, इनकी भारत में भी कुख्यात हिस्ट्री है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पवित्तर सिंह और कनाडा में आतंकी लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ बब्बर खालसा इंटरनेशनल की साजिश के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। यह मामला देश की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर साजिश से जुड़ा बताया गया है।

जून 2025 में NIA की चार्जशीट

कैलिफोर्निया में खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर नेटवर्क को लेकर खुलासे को लेकर एक हफ्ते पहले सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस और FBI सैक्रामेंटो ने खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। जून 2025 में NIA की चार्जशीट में NIA ने पवित्तर सिंह बटाला और कनाडा स्थित घोषित आतंकी लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ बब्बर खालसा इंटरनेशनल साजिश मामले में चार्जशीट दायर की थी।

एक अन्य मामले में गुरदेव सिंह की गिरफ्तारी

एक अन्य मामले में मार्च 2025 में पंजाब में पुलिस स्टेशन पर RPG (रॉकेट लॉन्चर) हमले के आरोपी गुरदेव सिंह को चोरी की गाड़ी के मामले में पकड़ा गया था। जमानत पर छूटने के बाद अब इमिग्रेशन एंड कस्टम इनफोर्समेंट (ICE) ने उसे हिरासत में ले लिया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत

0

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ईको में सवार लोग दिल्ली से कानपुर जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 140 किमी पर बलदेव थाना इलाके में हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ईको सवारों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों का इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी दोनों जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही डॉक्टरों को सही उपचार करने के दिशा-निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने बताया कि थाना बलदेव इलाके में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों का उपचार अभी जारी है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो जगहों पर सड़क हादसा हुआ। मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों ही हादसे ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुए।

मुख्यमंत्री ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

0

क्षेत्रीय अधिकारियों को फील्ड में जाकर सर्वेक्षण और राहत वितरण की निगरानी के आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आपदाकालीन हालात में प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि वे स्वयं क्षेत्र का भ्रमण करें, नुकसान का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें और राहत कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा के कारण यदि जनहानि अथवा पशुहानि हुई हो तो प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने जल भराव की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्राकृतिक आपदा की हर स्थिति में नागरिकों को शीघ्र राहत मिले और प्रशासनिक अमला सतत् रूप से जनता के साथ खड़ा नजर आए।

भाजपा विधायकों का फूटा गुस्सा, अपनी ही सरकार के अधिकारियों को बताया भ्रष्टाचार का संरक्षक

0

शाहजहांपुर की समीक्षा बैठक में भंडाफोड़ — ठेकेदार यूनिवर्सल कंपनी पर दर्जनों आरोप, एफआईआर की मांग

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में बिजली विभाग पूरी तरह से भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनविरोधी कार्यशैली का प्रतीक बन चुका है। अब तक विपक्ष ही इन आरोपों को उठाता था, लेकिन इस बार खुद सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक अपनी सरकार के ही विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बिजली विभाग की समीक्षा बैठक में वह सब कुछ हुआ, जो किसी सुशासित तंत्र में नहीं होना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने सीधे-सीधे कहा कि,यूनिवर्सल कंपनी ने भ्रष्टाचार का खजाना खोल रखा है। इन्हें जेल भेजना होगा।”

कंपनी को ठेका, जनता को ठगना!

यूनिवर्सल कंपनी को बिजली विभाग ने ज़िले में कार्य कराने के लिए ठेका तो दे दिया, लेकिन इस कंपनी ने लापरवाही, घटिया निर्माण और फर्जी बिलिंग का ऐसा तंत्र खड़ा कर दिया कि अब गाँव से लेकर शहर तक हाहाकार मचा है।

पुवायां विधायक चेतराम पासी ने कहा-किसानों के ट्यूबवेल नहीं चल रहे, धान की रोपाई ठप है। बिजली विभाग बहाने बनाता है, समाधान नहीं करता। ये खुला सरकारी मज़ाक है।”

ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने विभाग पर ओवरबिलिंग और धन उगाही का आरोप लगाते हुए कहा कि,बिल 4 हजार का होता है, भेजते हैं 12 हजार का। फिर सुधार के नाम पर रिश्वत मांगते हैं। ये सरासर जनता के साथ लूट है।”

फर्जी बिल, जादुई सुधार और रिश्वत की खुली दुकान

तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने एक ऐसा उदाहरण दिया जो पूरे विभाग की पोल खोलने के लिए काफी है। उन्होंने कहा-एक उपभोक्ता को 8 हजार की जगह 16 हजार का बिल भेजा गया। फिर ऑफिस में जाकर ‘पैसे’ देकर वही बिल 8 हजार का हो गया। क्या बिजली विभाग में कोई जादूगर बैठा है?”
उन्होंने आगे कहा कि विभाग के लाइनमैन बिजली देने तक के लिए पैसे मांगते हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति बदतर है, जहां 5 घंटे की बिजली भी अब सौदेबाज़ी पर निर्भर हो गई है।

सुनवाई नहीं होती तो हम विधायक किसके लिए हैं?’

बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों का एक ही स्वर था — “जब जनता द्वारा चुने गए विधायकों की सुनवाई नहीं हो रही, तो आम नागरिक की कोई सुनवाई कैसे होगी?”
कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने कहा-गढ़िया रंगीन में लो वोल्टेज से किसान बेहाल हैं। मात्र 1-1.5 घंटे बिजली मिल रही है। अधिकारियों से बात करो तो वे टालमटोल करते हैं।”

अधिकारियों की बेशर्मी: कोई जवाब नहीं, कोई कार्य नहीं

बैठक में जब अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो सुपरिटेंडिंग इंजीनियर जागेश कुमार ने हर सवाल को टालते हुए सिर्फ इतना कहा-जांच कराएंगे, दोषियों पर कार्रवाई होगी।”लेकिन सवाल है -कब? कितनी जांचें और कितनी बार?

जेपी वर्मा का कार्यकाल: भ्रष्टाचार का कालखंड

सूत्रों का दावा है कि पूर्व अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ। फर्जी बिल, घटिया लाइनें, चोरी के मीटर, और ठेकेदारों की मनमानी — सब कुछ एक संगठित गिरोह की तरह चलता रहा। यूनिवर्सल कंपनी को इसी दौरान संरक्षण मिला और अब ये पूरे जिले में काली कमाई का सिंडिकेट चला रही है।

जनप्रतिनिधियों की मांग: ठेकेदारों की तुरंत गिरफ्तारी और सत्यापन अभियान

सभी विधायकों ने एकमत होकर कहा यूनिवर्सल कंपनी पर एफआईआर दर्ज हो सभी कार्यों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में सत्यापन कराया जाए लाइनमैनों और जूनियर इंजिनियर स्तर के भ्रष्ट कर्मचारियों पर तत्काल निलंबन हो
बिलिंग प्रणाली की जांच हो जनता के साथ धोखा करने वालों पर फास्ट ट्रैक कार्रवाई हो

जनता की नजरें अब सरकार पर — सवाल एक ही है: कब होगी कार्रवाई?

जब भाजपा विधायक ही बोल रहे हैं कि “अब जनता सरकार को दोषी मानेगी,” तो सरकार के लिए यह चेतावनी है, संकेत नहीं। बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार के जाले को अगर अब भी साफ नहीं किया गया, तो अगले चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बनकर सामने होगा।

राजस्थान: गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

0

राजस्थान के ब्यावर जिले के सेंदड़ा रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस (12216) के इंजन में अचानक आग लग गई। हादसा शनिवार सुबह 3 बजे सेंदड़ा (ब्यावर) रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोको पायलट की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों का अनुमान है कि प्रभावित रूट पर यातायात पूरी तरह से बहाल होने में कुछ घंटे लग सकते हैं क्योंकि किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए आस-पास की सभी ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया था। इंजन से धुआं उठते देख यात्रियों ने लोको पायलट को सूचित किया, जिसने तुरंत ट्रेन रोक दी।

उसकी त्वरित प्रतिक्रिया से यह सुनिश्चित हुआ कि घटना में कोई हताहत न हो। अधिकारियों ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन ने आगे की घटनाओं को रोकने के लिए आस-पास की ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया।

ब्यावर से दमकल की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। रेलवे अधिकारी और इंजीनियरिंग विभाग की टीमें भी सेंदड़ा स्टेशन पहुँच गईं। आग से इंजन को काफी नुकसान हुआ था, पर अंततः काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग इंजन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आग लगने के कारणों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच चल रही है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान, महापौर ने सीएम को दी शुभकामनाएं

0
Lucknow
Lucknow

लखनऊ: स्वच्छ सर्वेक्षण (cleanliness survey) 2024-25 में लखनऊ (Lucknow) को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त होना मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ (CM yogi) के सुशासन, कुशल नेतृत्व और विकासोन्मुख सोच का प्रतिफल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर लखनऊ नगर की ओर से हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रकट किया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग से लखनऊ एक स्वच्छ, सुंदर, स्मार्ट और समृद्ध शहर के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम अपने शहर को साफ़ और व्यवस्थित बनाए रखने में निरंतर योगदान दें।

इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के वरिष्ठ पार्षद रंजीत सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को स्वच्छता में मिली इस उपलब्धि की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।