21 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 3223

मुख्यमंत्री योगी से SBI चेयरमैन ने की भेंट, CSR के तहत प्राथमिक विद्यालयों के लिए ₹2 करोड़ की सहायता

0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित 40 प्राथमिक विद्यालयों के समग्र विकास हेतु ₹2 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की ऐसी सहभागिता सराहनीय है और इससे प्रदेश के बच्चों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी एसबीआई सामाजिक उत्थान और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देता रहेगा।

लखनऊ मेट्रो में यात्री ने किया जमकर हंगामा, फिर कर्मचारियों ने उठाया ये कदम

0

उत्तर प्रेदेश की राजधानी लखनऊ में एक यात्री नशे कि धुत में मेट्रो में खूब हँगामा  मचाया।  यात्री नशे की हालत में मेट्रो में ज़ोर ज़ोर से चीखने लगा फिर गालियां देने लगा। इससे  कोच में मौजूद छात्राओं और महिलाओं को दिक्कत हुई। इस हंगामें के देखते हुए  यात्रियों ने मेट्रो प्रशासन  से शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों  ने फौरन पहुँचकर उसे उतार दिया।

जानिए क्या है  पूरा मामला 

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार  को एक यात्री करीब 2 बजे मेट्रो पर चढ़ा। ट्रेन जब के डी सिंह बाबू स्टेडियम पर पहुंची तो आदमी चिल्लाकर ज़ोर ज़ोर से गालियां देने लगा। इसके बाद  वो  आदमी राज नेताओं पर अभद्र भाषा प्रयोग करने लगा। इस चीज़ से परेशान होकर महिलाए दूसरे कोच में चली गयी। इसके बाद एक यात्री ने जानकारी दिया। फिर उस आदमी को बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन पर उतारा गया।

चश्मदीदों ने बताया की नशेड़ी आदमी पहले एक कोच में किनारे बैठा था फिर कोच बदल कर दूसरी कोच जहां महिलाएं और पूरा परिवार बैठा था वहाँ जा पहुंचा।मेट्रो आधिकारियों के मुताबिक वो इंसान मानसिक रूप से बीमार था। नशे में था या नही इसकी  पुष्टि हम बिना जांच के नही कर सकते हैं। दरअसल किसी यात्री ने लिखित शिकायत नही दर्ज कराया था।

चार साल की बच्ची से स्कूल वैन में रेप, आरिफ गिरफ्तार

0

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक चार साल की बच्ची से स्कूल वैन में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने इशारों में अपनी मां को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी वैन ड्राइवर की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ के इंदिरानगर की है, जहां पर हरदोई के कोतवाली देहात निवासी एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला इंदिरानगर के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में कराया था। आरोपी का नाम आरिफ बताया जा रहा है, जो बच्ची के स्कूल के वैन चलाता है। उसने बच्ची को स्कूल ले जाते समय रास्ते में घिनौनी हरकत की। बच्ची ने जब घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया तो वे सन्न रह गए।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने जब स्कूल पहुंचकर घटना की शिकायत की तो आरोपी ड्राइवर ने बच्ची की मां को धमकी दी। स्कूल प्रबंधक ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। फिर मां ने हिम्मत दिखाते हुए गुरुवार को वैन चालक मो. आरिफ और प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, रेप के दौरान बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ड्राइवर ने उसे मारा-पीटा और धमकाया, जिससे वह सहम गई थी। आरोपी ने बच्ची की मां को भी धमकी दी थी कि अगर शिकायत की तो वह बच्ची को गायब कर देगा। पुलिस ने वह वैन भी बरामद कर ली है, जिसमें आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी ईस्ट ज़ोन शशांक सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

नाबालिग पर बीच सड़क पेट्रोल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर

0

ओडिशा के पुरी जिले के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 वर्षीय नाबालिग पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के घर जा रही थी। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।

डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने एक्स पोस्ट में कहा, बलंगा इलाके में कुछ बदमाशों द्वारा सड़क पर पेट्रोल डालकर एक 15 वर्षीय लड़की को आग लगाने की खबर सुनकर मैं दुखी और स्तब्ध हूं। लड़की को तुरंत भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी मेडिकल का खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, पश्चिम बंगाल से शेरू सिंह गैंग के शूटर्स समेत छह आरोपी गिरफ्तार

0

पटना के पारस अस्पताल में बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि पश्चिम बंगाल से शेरू सिंह गैंग के शूटर समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन, पुलिस की ओर से इन गिरफ्तारियां की पुष्टि नहीं की गयी है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह के नेटवर्क को खंगालते हुए पश्चिम बंगाल पहुंची थी। सूत्रों का कहना है कि शेरू सिंह गिरोह से जुड़े शूटर्स को अरेस्ट किया गया है। इस हत्याकांड में और भी अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। फिलहाल, देर रात तक बिहार पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

गौरतलब है कि पैरोल पर जेल से बाहर आए बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा का पटना के पारस अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में पटना निवासी 26 वर्षीय तौसीफ बादशाह समेत हथियारबंद पांच शूटर अस्पताल के भीतर दाखिल होते दिखाई पड़े थे।

एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को इस मामले में कहा था कि चंदन मिश्रा की हत्या शेरू सिंह के गुर्गों ने की है। शेरू सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है। चंदन और शेरु एक साथ मिलकर आपाधिक घटनाओं को अंजाम देते थे, लेकिन बीते कुछ साल पहले इन दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए थे।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानी आतंकियों के नेटवर्क का भंडाफोड़, भारत का ‘वांटेड’ चला रहा था गैंग

0

अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानी आतंकवाद और स्थानीय गैंगस्टरों के गठजोड़ से जुड़ा एक बड़े आकंकी नेटवर्क का खुलासा सामने आया है। करीब एक सप्ताह पहले स्थानीय पुलिस ने 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले पर आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारी पैट्रिक विथरो ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपी पवित्तर सिंह है, जो पीएमजी (PMG) नाम के एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का संचालन कर रहा था।

PMG यानी कि पवित्तर मांझा ग्रुप जिसको भारत के अंदर इसी नाम से पहचाना जाता है। एफबीआई (FBI) एजेंट सिद्धार्थ पटेल के मुताबिक, पवित्तर सिंह उर्फ पवित्तर प्रीत सिंह भारत में हत्या और अवैध हथियारों से जुड़े कई गंभीर मामलों में वांटेड है। इसपर विदेश में हत्याएं करने का भी आरोप है, इनकी भारत में भी कुख्यात हिस्ट्री है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पवित्तर सिंह और कनाडा में आतंकी लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ बब्बर खालसा इंटरनेशनल की साजिश के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। यह मामला देश की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर साजिश से जुड़ा बताया गया है।

जून 2025 में NIA की चार्जशीट

कैलिफोर्निया में खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर नेटवर्क को लेकर खुलासे को लेकर एक हफ्ते पहले सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस और FBI सैक्रामेंटो ने खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। जून 2025 में NIA की चार्जशीट में NIA ने पवित्तर सिंह बटाला और कनाडा स्थित घोषित आतंकी लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ बब्बर खालसा इंटरनेशनल साजिश मामले में चार्जशीट दायर की थी।

एक अन्य मामले में गुरदेव सिंह की गिरफ्तारी

एक अन्य मामले में मार्च 2025 में पंजाब में पुलिस स्टेशन पर RPG (रॉकेट लॉन्चर) हमले के आरोपी गुरदेव सिंह को चोरी की गाड़ी के मामले में पकड़ा गया था। जमानत पर छूटने के बाद अब इमिग्रेशन एंड कस्टम इनफोर्समेंट (ICE) ने उसे हिरासत में ले लिया है।