22 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 3222

समाधान दिवस में फतेहगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत

0

नाबालिग भाई और पति को पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कोतवाली पुलिस पर भी गाली-गलौज का आरोप

फर्रुखाबाद: तहसील सदर परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फतेहगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए। मो. हाथीखाना, फतेहगढ़ निवासी तबस्सुम पत्नी शानू खान ने एसपी को संबोधित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके नाबालिग भाई और पति को बेवजह पीटा, गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 18 जुलाई को सुबह, उसका नाबालिग भाई फिरोज खान, जो कि कक्षा 8 का छात्र है, अपने मित्र अयान के साथ जी.आई.सी. स्कूल से टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) लेने गया था।

स्कूल गेट के बाहर खड़े फिरोज को सिपाही रामशरन यादव ने पकड़ लिया और उसके हाथ मोड़कर 8-10 थप्पड़ मारे। वहां मौजूद कई लोगों ने यह घटना देखी। इसके बाद सिपाही फिरोज और अयान को पकड़कर कोतवाली फतेहगढ़ ले गया, जहां 112 नंबर की पुलिस को बुलाकर डंडों से बुरी तरह पिटवाया गया।

तबस्सुम ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अश्लील गालियाँ दीं और ध्यान से मारने, यानी जान से मारने की धमकी भी दी। इस पिटाई में फिरोज और अयान को गंभीर चोटें आई हैं।

जब तबस्सुम को घटना की जानकारी हुई तो वह कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां भी उसके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए 112 नंबर के सिपाहियों को भगा दिया और पीड़िता के पति शानू खान को बुलाकर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

पीड़िता ने एसपी से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि बिना किसी अपराध के एक नाबालिग छात्र व उसके परिवार के साथ की गई बर्बरता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने न्याय न मिलने की स्थिति में उच्च अधिकारियों से लेकर माननीय न्यायालय तक जाने की चेतावनी दी है।

यथास्थिति के आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा रास्ता बंद करने का प्रयास, सेवानिवृत्त शिक्षक ने लगाई एसपी से गुहार

0

मना करने पर दी जान-माल की धमकी, पीड़ित ने कहा—अगर कुछ हुआ तो होगी जिम्मेदार दबंगई

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खण्डोली में दबंगों द्वारा यथास्थिति के आदेश की अवहेलना करते हुए रास्ता बंद करने का मामला सामने आया है। गांव के निवासी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक ओम प्रकाश दीक्षित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

पीड़ित ओम प्रकाश दीक्षित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के सत्यप्रकाश पुत्र शमीवार जबरन उनके घर के निकास मार्ग को अवैध रूप से बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। इस विवाद को लेकर पीड़ित द्वारा पहले भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया गया था।

शिकायत की जांच के दौरान थाना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर दोनों पक्षों को न्यायालय में जाने की सलाह दी थी, और तब तक के लिए यथास्थिति बनाए रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था।

इसके बावजूद, सत्यप्रकाश एवं उनके सहयोगी दबंगई दिखाते हुए पुनः रास्ता बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

ओम प्रकाश दीक्षित ने कहा, “यदि मुझे या मेरे परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर ये लोग ही जिम्मेदार होंगे।”

इस प्रकरण को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान के घर चोरों ने मचाया उत्पात, महंगे सामना-पैसे चुराए; बंगले को पहुंचाया भारी नुकसान भी

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। यह चोरी की घटना पूर्व क्रिकेटर की पत्नी संगीता बिजलानी के लोनावाला स्थित बंगले में हुई है। जहां पर चोरों ने महंगे सामानों की चोरी तो की ही साथ में बंगले के अंदर की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया है। इस मामले में अजहरुद्दीन के पर्सनल असिस्‍टेंट मोहम्मद मुजीब खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अजहरुद्दीन का पुणे जिले के मावल तालुका के तिकोना पेठ स्थित बंगला खाली था। इस दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुणे पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने बंगले के पिछले हिस्से की दीवार की जाली काटकर घर में घुसे थे। चोर बंगले की पहली मंजिल की गैलरी में चढ़ गए और खिड़की की ग्रिल को जबरन खोला और बंगले में घुस गए। उन्होंने 50 हजार रुपये नकद और लगभग 7,000 रुपये का एक टीवी पर अपना हाथ साफ किया। इस दौरान चोरों ने जानबूझकर घर के अंदर तोड़फोड़ की।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चोरों 7 से 18 जुलाई के बीच इस घटना को अंजाम दिया था। पूर्व क्रिकेटर के पर्सनल असिस्‍टेंट मोहम्मद मुजीब खान ने शिकायत में कहा था कि बंगले में सेंधमारी 7 मार्च से 18 जुलाई 2025 के बीच उस समय हुई जब बंगला खाली था।

शिकायत पर लोनावाला रूरल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 331(3), 331(4), 305(ए), 324(4), और 324(5) के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में एफआईआर 19 जुलाई को दर्ज की गई। पुलिस फिलहाल क्राइम सीन की जांच कर रही है।

मलेरिया पर वार! भारत ने तैयार किया अपना vaccine, संक्रमण- प्रसार दोनों को रोकेगा

0

मलेरिया हर साल हजारों लोगों की जान ले लेता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारत ने मलेरिया का टीका तैयार कर लिया है, जो मलेरिया का संक्रमण और प्रसार, दोनों को रोकने का काम करेगा। भारतीय वैज्ञानिकों ने पहली बार मलेरिया के खिलाफ एक पूरी तरह स्वदेशी टीका विकसित किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (RMRC) के संयुक्त प्रयास से तैयार इस टीके को “एडफाल्सीवैक्स” नाम दिया गया है। यह टीका मलेरिया के मुख्य परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ असरदार पाया गया है।

तेजी से शुरू होगा उत्पादन, निजी कंपनियों से बातचीत जारी

ICMR ने वैक्सीन के उत्पादन को तेजी से शुरू करने के लिए निजी फार्मा कंपनियों से साझेदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ICMR का कहना है कि यह वैक्सीन न सिर्फ मलेरिया के संक्रमण को रोकने वाली मजबूत एंटीबॉडी बनाती है, बल्कि संक्रमण के प्रसार को भी रोकती है, यानी Transmission-Blocking प्रभाव भी दर्शाती है।

विदेशी टीकों से कहीं बेहतर है भारत का एडफाल्सीवैक्स

ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध दो प्रमुख मलेरिया टीकों (RTS,S और R21/Matrix-M) की कीमत लगभग 800 रुपये प्रति खुराक है, जबकि उनका असर 33% से 67% के बीच सीमित है। वहीं भारत का नया टीका दोहरे मोर्चे पर असर दिखाता है, पूर्व-रक्त चरण (Pre-Erythrocytic Stage) और संक्रमण प्रसार को रोकना (Transmission Blocking)। यह टीका मलेरिया की रोकथाम में एक बड़ी कामयाबी साबित होगा।

पूर्व-नैदानिक परीक्षण में शानदार परिणाम

ICMR के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (NIMR) और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (NII) द्वारा किए गए पूर्व-नैदानिक परीक्षणों में यह टीका बेहद प्रभावी साबित हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुशील सिंह के मुताबिक, यह वैक्सीन शरीर में संक्रमण को रोकने वाले शक्तिशाली एंटीबॉडी तैयार करती है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा मलेरिया का खतरा

डब्ल्यूएचओ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में दुनिया भर में मलेरिया के अनुमानित 26 करोड़ मामले दर्ज हुए, जो 2022 की तुलना में एक करोड़ अधिक हैं। ऐसे में भारत द्वारा विकसित यह वैक्सीन वैश्विक स्तर पर भी एक अहम भूमिका निभा सकती है।

लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट में विस्फोट में 3 की मौत

0

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में हुए विस्फोट में तीन डिप्टी मारे गए, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है। खबरों के अनुसार, लॉस एंजिल्स शेरिफ विभाग के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि पूर्वी लॉस एंजिल्स स्थित बिस्कैलुज़ सेंटर अकादमी प्रशिक्षण केंद्र में एक विस्फोट हुआ है।

यह भीषण विस्फोट शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट के कारणों की जाँच की जा रही है और वे अभी तक किसी भी मौत या घायल होने की पुष्टि नहीं कर सकते।

FBI और अमेरिकी फेडरल एजेंसी ATF (ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स) के साथ मिलकर विभाग की हत्या जांच इकाई इस धमाके की जांच कर रही है।

शुरुआती जांच इस ओर इशारा कर रही है कि ये एक संभावित ट्रेनिंग एक्सीडेंट हो सकता है। हालांकि, जब तक सबूत नहीं मिलते, विभाग कोई निष्कर्ष नहीं निकाल रहा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 117 शिकायतें प्राप्त, 19 का मौके पर निस्तारण

0

फर्रुखाबाद: तहसील अमृतपुर में शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शिकायतों में राजस्व विभाग की 32, पुलिस विभाग की 35, विकास विभाग की 17, विद्युत विभाग की 08, पूर्ति विभाग की 05, चिकित्सा विभाग की 04 तथा अन्य विभागों की 16 शिकायतें शामिल रहीं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की प्रशासनिक पहल को ग्रामीणों ने सराहा।