34 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 3215

यूपी में 21 पीपीएस अफसर बनेंगे आईपीएस अधिकारी, प्रमोशन देने पर सहमति

0
IPS
IPS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 21 PPS अधिकारी जल्द IPS संवर्ग में प्रोन्नत किए जाएंगे। नई दिल्ली में हुई DPC में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 21 अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति प्रदान की गई। इसमें चार पीपीएस अफसरों के नाम पर विचार नहीं किया गया। संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के अलावा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

गृह विभाग ने बीते दिनों 22 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नत करने का प्रस्ताव आयोग को भेजा था। गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित डीपीसी में 21 अधिकारियों को पदोन्नत करने पर सहमति बनी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 21 अधिकारियों को पदोन्नति का शासनादेश जारी किया जाएगा। इनमें 1996, 1997 और 1998 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक डीपीसी में जिन चार पीपीएस अफसरों के नाम पर विचार नहीं किया गया उनमे शैलेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, कमल किशोर और सुरेश चंद्र रावत शामिल है। पिछले वर्ष 22 पीपीएस अधिकारियों को आइपीएस संवर्ग में प्रोन्नति प्रदान की गई थी।

कम कीमत में एक दमदार Jio Electric Cycle लॉन्च, दौड़ेगी 105 किलोमीटर तक

0
Jio
Jio

नई दिल्ली: Jio ने कम कीमत में एक दमदार Electric Cycle लॉन्च (launched) की है, जो एक बार चार्ज करने पर 105 किलोमीटर तक चल सकती है। बता दे की इस इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड 25KM/H है। वही इसमें 36V की लिथियम-आयन बैटरी है, जो 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस साइकिल में वॉटरप्रूफ LED डिस्प्ले, GPS ट्रैकिंग, ऑटो लॉक, स्मार्ट कंट्रोल बटन, जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं और साथ ही इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹9999 रखी गई है।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में जियो इलेक्ट्रिक साइकिल बड़ी उपलब्धि है। यह हर किसी के लिए हरित परिवहन को सुलभ बनाने की दिशा में एक साहसिक कदम है, खासकर उन लोगों के लिए जो ₹10,000 से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का सपना भी नहीं देख सकते थे।

भारत में लोग वर्षों से ईंधन की महंगाई और सार्वजनिक परिवहन की भीड़ से बचने के लिए एक विश्वसनीय, किफ़ायती और स्मार्ट तरीका खोज रहे हैं। जियो इलेक्ट्रिक साइकिल बिना किसी बड़े निवेश के एक व्यावहारिक समाधान प्रदान करती है। चाहे आप कॉलेज जाने वाले छात्र हों, डिलीवरी करने वाले गिग वर्कर हों, या बस एक किफायती सवारी की तलाश में हों, यह साइकिल आपके लिए बिल्कुल सही है।

जियो इलेक्ट्रिक साइकिल की अधिकतम गति 25 किमी/घंटा है और एक बार चार्ज करने पर यह 105 किमी की प्रभावशाली रेंज प्रदान करती है। यह रोज़ाना शहर में आने-जाने के लिए पर्याप्त से भी ज़्यादा है। और इसे चलाने के लिए आपको लाइसेंस या पंजीकरण की भी आवश्यकता नहीं है।

फर्रुखाबाद में फायरब्रांड नेता विनय कटियार का भव्य स्वागत, बोले – “राम के बाद अब मथुरा की बारी”

0
Vinay Katiyar
Vinay Katiyar

यूथ इंडिया संपादकीय कार्यालय पर उमड़ा जनसैलाब, कटियार ने भरी हुंकार – हिंदुत्व पन्ना फिर खुल गया है,और अब रुकने वाला नहीं

फर्रुखाबाद: भाजपा के फायरब्रांड नेता (Firebrand leader) व पूर्व सांसद विनय कटियार (Vinay Katiyar) के आगमन पर शहर में गगनभेदी नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। यूथ इंडिया संपादकीय कार्यालय (Youth India Editorial Office) पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान कटियार ने अपने ओजस्वी संबोधन में दो टूक कहा – “राम कण -कढ़ में समाये, अब मथुरा की बारी है। हिंदुत्व की लहर अब रुकने वाली नहीं।”

कटियार ने साफ कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा और काशी को लेकर जनमानस की आकांक्षाएं और भी प्रबल हो चुकी हैं। हिंदुत्व का पन्ना फिर से खुल चुका है और अब यह आंदोलन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, उत्तर प्रदेश आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, युवा भाजपा नेता राहुल राजपूत, प्रभाकर राजपूत, सुमित कटियार, विशाल कटियार, रानू बाबू, संजय कटियार, नरजीत कटियार, क्षितिज मोहन कटियार,डा भानु कटियार, संजू कटियार रमन कटियार, सभासद रोहित नंदन कटियार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

खानपुर और कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ विनय कटियार का जोरदार अभिनंदन किया। कटियार ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी चुनावों में एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर यूथ इंडिया संपादकीय टीम ने भी विनय कटियार का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। कटियार ने युवाओं से राष्ट्रवाद व सनातन संस्कृति की रक्षा में जुटने की अपील की और कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण की क्रांति है।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए युवक बना फर्जी दरोगा, वर्दी सिलवा कर लगया 4 स्टार, अब गिरफ्तार

0
fake SI
fake SI

मेरठ: इश्क और जंग में सब कुछ जायज लेकिन खाकी से खिलवाड़ नाजायज है, इसका जवाब यूपी की मेरठ पुलिस ने दिया है। एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका (married girlfriend) से बेरोकटोक मिलने के लिए फर्जी दरोगा (fake SI) बन गया। फर्जी दरोगा ने पहले पुलिस की वर्दी सिलवाई, नेम प्लेट और चार स्टार लगाकर इलाके में पुलिस वाला भौकाल दिखाने लगा। विवाहिता प्रेमिका के ससुराल वालो को जब इसपर शक हुआ तो उस फर्जी दरोगा की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया और उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने नकली दरोगा प्रेमी को गिरफ्तार (arrested) करके सलाखों के पीछे भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र का है। यहां के सैनी गांव में एक विवाहिता अपने ससुराल में रहती है और उसके पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। मुजफ्फरनगर का रहने वाला शुभम राणा और उसकी महिला मित्र दोनों ही एक भजन मंडली में काम करते थे। दोनों में जान पहचान हो गई। शुभम महिला से मिलने उसके घर अक्सर आता था, किसी को शक न हो, इसके लिए उसने मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन के बाहर से एक पुलिस की वर्दी सिलवाई, नेम प्लेट और चार स्टार लगाकर चलने लगा। उसने वर्दी पहन कर खुद को दादरी, ग्रेटर नोएडा थाने में तैनात उपनिरीक्षक बताने लगा।

वर्दी का रोब झाड़ते हुए शुभम शुक्रवार को महिला मित्र से मिलने पहुंच गया लेकिन ससुराल पक्ष को जब इसपर शक हुआ तो तुरंत इसको पकड़ कर पीटा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और फर्जी दरोगा को पकड़ लिया। थाने में जब पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा सच उगल दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह वन विभाग में करीब दो साल पहले कुछ महीनों के लिए टेंपरेरी नौकरी कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह महिला मित्र से मिलने के लिए फर्जी दरोगा बना था। उसने मुजफ्फरनगर के एक टेलर से वर्दी सिलवाई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, चार स्टार, अंगोला शर्ट, पुलिस कैप, फर्जी नेम प्लेट, नकली पुलिस परिचय पत्र और मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा उसके मोबाइल में वर्दी में फोटो और रील्स भी मौजूद थीं। इसके आगे पुलिस ने बताया कि, आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिंन खाकी से खिलवाड़ करने वाले को सजा मिलेगी।

ददरी घाट पर गंगा में तैरता मिला 2 क्विंटल वज़न का पत्थर, रामसेतु से जोड़ते हुए शुरू हुई पूजा!

0
Dadri Ghat
Dadri Ghat

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) के ददरी घाट (Dadri Ghat) पर सावन के दौरान गंगा नदी में एक भारी पत्थर तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसे लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आस्था देखने को मिल रही है। यह लगभग 2 क्विंटल वज़न का पत्थर (stone) स्थानीय गोताखोरों द्वारा नदी से बाहर निकाला गया और घाट पर लाकर स्थापित किया गया, जहाँ श्रद्धालु इसे चमत्कार मानकर रामसेतु से जोड़ते हुए पूजन कर रहे हैं।

महंत रामाधार तपस्वी सहित कई श्रद्धालुओं ने इसे भगवान श्रीराम का चमत्कार बताया है। घटना ने स्थानीय स्तर पर धार्मिक उत्साह और वैज्ञानिक जिज्ञासा दोनों को जन्म दिया है। मंदिर के पुजारी संत रामाधार ने बताया कि रोज की तरह जब वे मंदिर पहुंचे, तो कुछ भक्तों ने उन्हें बताया कि गंगा नदी में एक विशाल पत्थर तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसे किनारे लेकर आया गया है। पुजारी ने कहा कि यह पत्थर त्रेतायुग का हो सकता है, जैसा कि रामायण में वर्णित है।

तैरते हुए 2 क्विंटल वज़न के पत्थर को स्थानीय गोताखोरों द्वारा नदी से बाहर निकाल कर घाट पर लाकर स्थापित किया गया। जिसके बाद महिलाओं ने बाकायदा यहां पर पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया। स्थानीय हनुमानगढ़ मंदिर के पुजारी भी इसे भगवान राम का चमत्कार मान रहे हैं। पुजारी ने कहा कि भगवान राम ने जिस तरह से तैरते पत्थरों से पुल बनाया था, शायद यह वही पत्थर होगा जो आज यहां पर मिला है। यह सदियों बाद किसी तरह गंगा नदी के रास्ते यहां तक पहुंचा तो यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं, यह भगवान श्रीराम की कृपा है।

 

गाली देने से मना किया तो शराबी ने 15 सेकेंड में महिला पर बरसाए 25 थप्पड़

0
abuse
abuse

हापुड़: हापुड़ जिले से एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे देख कर हर कोई दंग रह गया है। वायरल वीडियो में एक युवक शराब (drunkard) पीकर महिला (woman) के साथ गाली-गलौज (abuse) कर रहा था। इससे भड़की महिला ने जब गाली का विरोध किया तो बीच सड़क पर शराबी ने महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान युवक ने 15 सेकेंड में महिला पर 20-25 थप्पड़ जड़ दिए। महिला के पिटाई का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

खबरों के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला आदर्श नगर का यह वायरल वीडियो बताया जा रहा है। यहां के रहने वाले युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान युवक नशे में था और उसने महिला की जमकर पिटाई कर दी। युवक कुछ ही सेकेंड में महिला पर 20-25 थप्पड़ बरसा देता है, जिसका वीडियो किसी ने रिकार्ड करके वायरल कर दिया।

युवक जब महिला की पिटाई कर रहा था तब वहां खड़े किसी भी शख्स ने बचाने की कोशिश न करते हुए तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।