30 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 3210

62 स्कूलों को नोटिस, तीन दिन में बंद करें

0

– बिना मान्यता के चल रहे 62 स्कूल।
– बीएसए की बड़ी कार्रवाई।
– निकट के परिषदीय विद्यालयों में दाखिला लें छात्र

मैनपुरी। में बेसिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना मान्यता चल रहे 62 विद्यालयों को तीन दिन के भीतर संचालन बंद करने का आदेश दिया है। सूची जारी करते हुए सभी विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। आदेश का पालन न करने पर एक लाख रुपये तक के जुर्माने और प्रतिदिन 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के बाद बिना मान्यता के कोई भी स्कूल स्थापित या संचालित नहीं किया जा सकता। विभाग की ओर से विद्यालयों के दस्तावेज खंगलवाए गए। मौके अधीनस्थों को भेजकर सर्वे कराया गया। इसमें 62 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके विकास खंडों में संचालित अमान्य विद्यालयों की सूची भेजी दी गई है। सूची में 62 ऐसे विद्यालय हैं, जो बिना मान्यता के या मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन कर रहे थे।

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि विद्यालयों पर की जा रही कार्रवाई का असर वहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य पर न पड़े इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल इन अमान्य विद्यालयों का संचालन बंद कराकर, वहां पढ़ रहे छात्रों को निकट के परिषदीय विद्यालयों में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यालय में इसकी सूचना भी भेजने को कहा गया है।

लंदन से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्रियों की सांसें अटकीं

0

– ईंधन की कमी बनी वजह।
– पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा।

लखनऊ। लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की फ्लाइट टै-302 को उस वक्त आपात लैंडिंग (इमरजेंसी लैंडिंग) करनी पड़ी जब उड़ान के अंतिम चरण में विमान में ईंधन की मात्रा सामान्य से कम पाई गई। पायलट ने सतर्कता बरतते हुए रात करीब 1 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा। उस वक्त विमान में करीब 300 यात्री सवार थे।

बताते चलें कि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से सुबह साढ़े दस बजे रवाना हुआ यह विमान आमतौर पर दिल्ली पहुंचने में दस घंटे से अधिक का समय लेता है। लेकिन बीते बृहस्पतिवार की रात पायलट ने ज्ब् (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को ईंधन की स्थिति की जानकारी दी और नजदीकी हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। जब यात्रियों को बताया गया कि विमान लखनऊ में लैंड करेगा, तो कई यात्री घबरा गए। हाल ही में देश के अन्य हिस्सों में हुए विमान हादसों की याद से यात्रियों में असहजता फैल गई।

लखनऊ एयरपोर्ट पर जैसे ही आपात लैंडिंग की सूचना मिली, सुरक्षा बल, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें सतर्क हो गईं। विमान के उतरने से पहले एयरपोर्ट पर पूरी तैयारी कर ली गई थी। पायलट ने बेहद सावधानीपूर्वक विमान को टैक्सीवे पर उतारा, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं हुई। लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे पर ले जाकर फ्यूलिंग की गई। इस दौरान यात्री विमान में ही मौजूद रहे। ईंधन भरने के बाद फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

यात्रियों ने ली राहत की सांस:

लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। एक यात्री ने बताया, जब हमें बताया गया कि लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग होगी, तो दिल की धड़कन तेज हो गई। लेकिन पायलट और स्टाफ ने हमें शांत बनाए रखा। लैंडिंग के बाद जैसे जान में जान आई।

यह घटना पायलट की तत्परता और लखनऊ एयरपोर्ट की तैयारियों की मिसाल है, जिसने एक संभावित संकट को टाल दिया। विमान अब सुरक्षित रूप से दिल्ली रवाना हो चुका है और सभी यात्री सकुशल हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस पर फतेहगढ़ में हुआ निबंध प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन

0

“युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए सशक्त बनाना” रही थीम, संसाधनों की कमी और जनसंख्या नियंत्रण पर हुई विस्तृत चर्चा

फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) | मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी ने किया, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “अत्यधिक जनसंख्या के कारण समाज को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी के चलते अगली पीढ़ी के पास अवसरों की भारी कमी हो सकती है।”

कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री गिरजा शंकर ने कहा कि वर्तमान समय की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनसंख्या पर नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं—जनसंख्या नियंत्रण नीति, मिशन परिवार

विकास व जनसंख्या स्थिरीकरण कोष—का उल्लेख करते हुए युवाओं को जागरूक किया। थीम पर केंद्रित रहा कार्यक्रम द्वारा प्रस्तुत 2025 की थीम—“युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए सशक्त बनाना”—पर बोलते हुए जिला परियोजना

अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि, “जब युवा सशक्त होगा तभी राष्ट्र का विकास संभव है। लेकिन जनसंख्या वृद्धि से स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोजगार और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।”

कार्यक्रम के प्रशिक्षक रोहित दीक्षित ने संचालन करते हुए कहा कि हर युवा को आगे बढ़ने के लिए संसाधनों की आवश्यकता होती है, और यह तभी संभव है जब जनसंख्या पर संतुलन बना रहे।

विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में स्वयंसेवक सुमित कुमार, विकास कुमार, शिक्षकगण व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने MRO दिशा-निर्देशों को दी औपचारिक मंज़ूरी

0

– एविएशन हब बनने की दिशा में बड़ा कदम
– युवाओं को मिलेगा रोजगार और प्रशिक्षण
– आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 दिसंबर 2026 है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (MRO – Maintenance, Repair & Overhaul) क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा प्रस्तुत दिशा-निर्देशों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह कदम राज्य में एविएशन उद्योग को संस्थागत आधार देने और निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

इस निर्णय की जानकारी अपर मुख्य सचिव ए.एस.पी. गोयल द्वारा निदेशक नागरिक उड्डयन को दिए गए निर्देशों के माध्यम से दी गई। यह घोषणा मुख्यमंत्री के “उद्यमी उत्तर प्रदेश” के विज़न को आगे बढ़ाने वाली रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य को एक प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाना है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में जारी MRO नीति के तहत निवेशकों को पूंजी निवेश अनुदान (Capital Investment Subsidy) की सुविधा दी गई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। इससे निवेशकों को और अधिक समय और सुविधा मिलेगी।

एसआरएम बिजनेस स्कूल ने पेश किया एडवांस्ड जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम

0

– एजीएमपी कोर्स कराने वाला लखनऊ का दूसरा संस्थान बना

लखनऊ। एसआरएम बिजनेस स्कूल, बीकेटी, जो लखनऊ के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक है, ने अपने एडवांस्ड जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (एजीएमपी) की शुरुआत की घोषणा की है। यह एक दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम है जो व्यवसाय प्रबंधन की गहराई से समझ प्रदान करता है। इस कोर्स को लॉन्च के करने के साथ, एसआरएम बिजनेस स्कूल, लखनऊ में दूसरा संस्थान बन गया है, जो इतना व्यापक और रणनीतिक एजीएमपी प्रोग्राम प्रदान कर रहा है। यह एसआरएम की उत्कृष्ट प्रबंधन शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एसआरएम बिजनेस स्कूल के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चैहान ने बताया कि वैश्विक दृष्टिकोण के साथ मैनेजमेंट की पढ़ाई एजीएमपी प्रोग्राम छात्रों को वैश्विक व्यापार परिप्रेक्ष्य और समकालीन चुनौतियों से अवगत कराते हुए, कोर मैनेजमेंट फंक्शन्स के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का एकीकृत अध्ययन कराता है। इसका उद्देश्य छात्रों को आज के कॉर्पोरेट माहौल में नेतृत्व और प्रबंधन के लिए तैयार करना है।

यह प्रोग्राम केस स्टडी आधारित पेडागॉजी, स्मार्ट क्लासरूम्स और अनुभवात्मक शिक्षण विधियों पर आधारित है। इसमें सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतरीन संयोजन है, जो रणनीतिक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, नवाचार और नेतृत्व कौशल को विकसित करता है।

किन्हें करना चाहिए आवेदन?

श्री चैहान ने बताया कि यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो मैनेजमेंट और बिजनेस में सशक्त करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इसका टॉप-डाउन लर्निंग अप्रोच विद्यार्थियों को व्यापक व्यापारिक समझ प्रदान करता है। इंटरएक्टिव मोड्यूल, तकनीक-सक्षम शिक्षण वातावरण, और कैंपस में सहभागिता छात्रों को सशक्त नेटवर्किंग व मेंटरशिप के अवसर प्रदान करते हैं।

प्रमुख विशेषताएं: दो वर्षीय जनरल मैनेजमेंट कोर्स, भावी बिजनेस लीडर्स के लिए ब्लेंडेड लर्निंग फॉर्मेट: ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ऑन-कैंपस सेशन्स रीयल-वर्ल्ड केस स्टडीज, सिमुलेशन व कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स पर आधारित एक्टिव लर्निंग स्मार्ट, वातानुकूलित क्लासरूम्स और आधुनिक टीचिंग एड्स विविध छात्र समूह से क्रॉस- फंक्शनल लर्निंग एलुमनाई नेटवर्किंग से जीवनभर का अकादमिक सहयोग फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर, एनालिटिक्स आदि में स्किल डेवेलपमेंट वर्कशॉप्स CXOs, उद्यमियों और उद्योग विशेषज्ञों के गेस्ट लेक्चर इंटरनशिप प्लेसमेंट, बिजनेस इनक्यूबेशन और एंटरप्रेन्योरशिप सपोर्ट एसआरएम बिजनेस स्कूल के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चैहान ने प्रोग्राम लॉन्च पर कहा, एसआरएम बिजनेस स्कूल ने एडवांस्ड जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (एजीएमपी) पेश किया है।

कांवड़ यात्रा : हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, महाकुंभ जैसी चौकसी

0
Kanwar Yatra
Kanwar Yatra

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस बार यात्रा मार्गों और शिवालयों पर महाकुंभ जैसी निगरानी की जा रही है, जिसमें हाईटेक टेक्नोलॉजी, आधुनिक उपकरणों और हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हाईटेक निगरानी तंत्र सक्रिय किया है। इस व्यवस्था में 395 हाईटेक ड्रोन, जिनमें एंटी-ड्रोन और टीथर्ड ड्रोन शामिल हैं, आसमान से निगरानी कर रहे हैं। 29,454 सीसीटीवी कैमरे यात्रा मार्गों पर सक्रिय हैं। निगरानी की यह पूरी व्यवस्था एक आधुनिक कंट्रोल रूम से की जा रही है, जहां से हर गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। टीथर्ड ड्रोन स्थिर उड़ान में रहकर लंबे समय तक एक ही क्षेत्र की निगरानी कर सकते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जिनमें 587 राजपत्रित अधिकारी, 13,520 सब-इंस्पेक्टर, 39,965 आरक्षी, ATS, ARF और QRT की टीमें भी संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद हैं। प्रत्येक अधिकारी का मोबाइल नंबर और ड्यूटी से जुड़ी जानकारी QR कोड के माध्यम से श्रद्धालुओं से साझा की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित संपर्क संभव हो सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस पूरे अभियान की समीक्षा की है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई ढिलाई न बरती जाए। सीएम का कहना है कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और अनुशासन का प्रतीक है, और उसकी गरिमा बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने, भड़काऊ या भ्रम फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को 24Û7 सक्रिय रखा गया है।