25 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 3209

पारिवारिक कलह बनी मौत की वजह: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

0
Young man
Young man

– पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने आंगन में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

कंपिल (फर्रुखाबाद): नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी (mohalla patti madari) में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब तीस वर्षीय युवक बीपी शाक्य उर्फ बुद्ध प्राय आनंद का शव घर के आंगन में फंदे पर लटका (death) मिला। युवक (Young man) ने गुरुवार रात घरेलू विवाद के बाद आंगन में पड़े जाल के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी रूचि कुछ समय पहले भाई के साथ मायके चली गई थी। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया।

प्रातः करीब 6 बजे पानी की सप्लाई करने आए वाटर बॉय को दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर जब उसने झांककर देखा, तो अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने तत्काल पड़ोसियों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले वालों ने पुलिस और मृतक के स्वजनों को सूचना दी।

मृतक बुद्ध प्राय आनंद अपनी पत्नी रूचि और बेटी आरुषि के साथ कंपिल नगर में रहते थे, जबकि उनके पिता राजबहादुर परिवार सहित गांव सिकंदरपुर छितमा में निवास करते हैं। मृतक की पत्नी से गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने भाई के साथ मायके चली गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पड़ोसी की छत के रास्ते सीढ़ियों से घर में दाखिल होकर अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी तोड़ी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के परिजन बेहद आहत हैं और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है।

पशुपालन को बढ़ावा देने वाली योजना से ग्रामीणों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि को भी मिलेगा बढ़ावा

0
animal husbandry
animal husbandry

– दूध उत्पादन, जैविक खाद और गोबर गैस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सशक्त

नई दिल्ली: सरकार द्वारा शुरू की गई एक नवीन पहल से पशुपालन (animal husbandry), दूध उत्पादन, जैविक खाद निर्माण और घरेलू ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में ग्रामीणों (Villagers) को बहुआयामी लाभ मिलने की संभावना है। यह योजना न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण (environmental protection) और रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह योजना किसानों और पशुपालकों को जैविक खाद के निर्माण, गोबर गैस के उपयोग से घरेलू ऊर्जा प्राप्त करने और दूध उत्पादन के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी। इससे ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ खेती की लागत में भी कमी आएगी। दूध उत्पादन में वृद्धि से स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा।

जैविक खाद के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटेगी और मिट्टी की सेहत सुधरेगी। गोबर गैस संयंत्रों के माध्यम से घरेलू स्तर पर स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध होगी। पशुपालन और संबंधित गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह संपूर्ण पहल सतत कृषि प्रणाली को मजबूती देगी और पर्यावरणीय संकट को कम करने में मददगार साबित होगी।

इस योजना का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाकर हरित विकास मॉडल को अपनाना भी है। जैविक खाद और गोबर गैस जैसे संसाधनों का उपयोग पारंपरिक खेती को आधुनिक और टिकाऊ बना सकता है।

फिरोजाबाद में हादसा, कार ने मारी भीषड़ टक्कर, पति की मौत, पत्नी और बेटा घायल

0
Accident
Accident

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में तेज रफ्तार के कहर से बड़े हादसे (Accident) की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार में दौड़ती आ रही कार (car) ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को भीषड़ ठोकर मार दी। यह हादसा इतना भीषड़ था कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल (injured) हो गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही हादसे का शिकार हुए युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला उदी का रहने वाले राजवीर उर्फ पप्पू कुमार अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ साले की बेटी की गोद भराई की रस्म में शामिल होकर रात के समय घर लौट रहे थे तभी होटल पैराडोर के सामने तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषड़ था कि बाइक सवार कई फिट दूर जा गिरा।

खबरों के मुताबिक, जिस कार यह हादसा हुआ वह कार में हादसे खाईं में पलट गई। आसपास के लोगो ने मौके पर पहुंच कर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजवीर उर्फ पप्पू कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक राजवीर की पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कार सवार 3 महिलाएं और 2 पुरुष भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 

लाइसेंस निरस्त, उर्वरकों की ओवररेटिंग पर चार विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई

0

जनपद फर्रुखाबाद में कृषि विभाग की सख्ती, डीएओ के आदेश पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही

फर्रुखाबाद। जनपद में किसानों के हित में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग ने चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई उर्वरकों की ओवररेटिंग और तय मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की शिकायतों के आधार पर की गई है।

जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह शिकायत मिली थी कि जनपद के कई उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया खाद बेच रहे हैं और ओवररेटिंग कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर कंपिल के रामदुलारे, अमृतपुर के विकास यादव, कमालगंज के सुनील कुमार और मोहम्मदाबाद के विनोद कुमार के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतें मिलने के बाद जिला कृषि विभाग की टीमों ने इन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अनियमितताएं पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश सिंह ने स्पष्ट किया कि उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में किसान से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि न ली जाए। सभी विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, एनपीके व अन्य उर्वरक उपलब्ध हैं। यदि किसी भी किसान को उर्वरक आपूर्ति में कठिनाई होती है या अधिक मूल्य वसूला जाता है, तो वह सीधे जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।

इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है और सभी ब्लॉक स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय करते हुए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही किसानों को भी अपील की गई है कि वे अधिक मूल्य पर खाद न खरीदें और किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

गुरु ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरू देवो माहेश्वरा… आश्रम व मंदिरो में धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा

0

गुड़गांवा देवी मंदिर में गुरु द्रोणाचार्य का भक्तो ने पूजन कर उन्हें नमन किया।कई दर्जन भक्त मंदिर में मौजूद रहे।पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम में स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी से गुरु पूर्णिमा पर दीक्षा ली और हजारों भक्तो ने स्वामी जी को आश्रम जाकर नमन किया।गुरू ओंकारनाथ ब्रह्मचारी,मौनीबाबा को भी भक्तो ने आश्रम में नमन किया।पूरे दिन भंडारे में हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

सांसद मुकेश राजपूत उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती राजपूत,विमलेश मिश्रा,सौरभ मिश्रा सहित हजारों भक्त दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचे।नरकसा स्थित रिद्धि सिद्धि गेस्ट हाउस में संत आशाराम बापूजी की गुरुपूर्णिमा पर भक्तो उन्हें नमन किया।

सुबह गुरूजी का पादुका पूजन,मानस पूजन व जाप भक्तो ने किया।पूज्य बापूजी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भक्तों ने हवन पूजन किया जिसे पंडित निर्दोष अग्निहोत्री ने संपन्न कराया।सत्संग में भजन संकीर्तन भक्तो ने प्रस्तुत किया। अंत में बापूजी के भक्तो ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।

अध्यक्ष शशि कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव,सचिव संदीप कुमार सिंह,राजेश पांडेय, तारा श्रीवास्तव,मीनाक्षी सिंह,उर्मिला कटियार,मंगला कटियार,शालू,सुनील,अविनाश,गणेश ने व्यवस्था देखी।महाकाल मंदिर में प्रमुख महंत साध्वी सुश्री अर्चना दीक्षित ने बड़े गुरूजी कृष्णबहादुर अस्थाना एवं छोटे गुरूजी मुनि अलौकिक महाराज का पूजन कर सभी के लिए मंगल कामना की।सत्संग में भक्तो ने भजन प्रस्तुत किया।

तत्पश्चात भंडारे में सर्वप्रथम कन्याओं को भोजन कराया,फिर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में देवीराम,सुमित,दीपक,रामौतार,बालकृष्ण,विजय,अजीत ने व्यवस्था देखी।बालाजी संत राकेश के कादरी गेट स्थित बालाजी मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई।

कन्नौज पुलिस लाइन में ट्रेनी महिला सिपाही ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

– एटा निवासी रानू जादौन ने बाथरूम में लगाई फांसी, डीआईजी मौके पर पहुंचे

कन्नौज (यूथ इंडिया संवाददाता)| कन्नौज पुलिस लाइन से गुरुवार को एक दुखद खबर सामने आई है, जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक महिला सिपाही ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक महिला सिपाही की पहचान रानू जादौन (23 वर्ष), पुत्री यामवीर सिंह, निवासी जनपद एटा के रूप में हुई है। रानू की हाल ही में यूपी पुलिस में भर्ती हुई थी और वर्तमान में वह कन्नौज पुलिस लाइन में ट्रेनिंग पर थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानू ने बैरक के बाथरूम में चुनरी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की। जब साथियों को घटना की जानकारी हुई तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी हरि श्यंम यादव स्वयं मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है। साथी सिपाही और प्रशिक्षण ले रही अन्य महिला सिपाहियों में शोक की लहर है।