35 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026
Home Blog Page 3189

अहमदाबाद विमान हादसा: अब तक 86 शवों की हुई पहचान, 33 परिजन को सौंपे

0

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद तीन दिन में अब तक 250 शवों का DNA सैंपल लिया गया है। 80 शवों की पहचान की गई है, जबकि इनमें से 33 के शव उनके परिजन को सौंप दिए गए हैं।

बता दें कि इस भीषण हादसे में कम से कम 270 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने बताया, ‘‘डीएनए मिलान के माध्यम से अब तक कुल 80 मृतकों की पहचान की गई है। इनमें से 33 के शव उनके संबंधित परिवारों को सौंप दिए गए हैं।’’

लंदन जा रहे विमान बोइंग 787-8 (एआई 171) में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया था। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य लोगों की भी मौत हो गई। सरकारी बी. जे. मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. पटेल ने बताया कि घटना में घायल हुए 51 लोगों में से 38 को वापस भेज दिया गया है, वहीं 13 लोगों का अब भी इलाज हो रहा है।

अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों से निकलने लगा धुआं

0

रविवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एक विमान के पहियों में धुआं उठता दिखा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सऊदी अरब पहुंचे विमान में से धुआं उठता दिखा। जेद्दा से 250 हज यात्रियों को लेकर सऊदी एयरलाइंस का विमान फ्लाइट (एसवी 3112) लखनऊ आ रहा था। लैंडिंग गियर से चिंगारी और धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद तुरंत आपातकालीन कार्रवाई की गई। घटना की सूचना मिलने पर विमान बचाव एवं अग्निशमन (ARFF) की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब की टीम के साथ स्थिति पर काबू पाया। हालांकि, इससे विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस दौरान पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट फायर टीम की त्वरित प्रतिक्रिया की बदौलत विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण भीगे रनवे पर सऊदी अरबिया एयरलाइन के एयर बस 330 की हार्ड लैंडिंग कराई गई थी। यह इस श्रेणी का एकमात्र विमान है, जो लखनऊ के रनवे पर उतरता है। इसको फायर फाइटिंग का प्रोटोकॉल प्रतिदिन दिया जाता है। वहीं, विमान की तकनीकी जांच में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आयी, इसलिए विमान रविवार शाम को वापस रवाना हो गया था।

पिकअप वैन पलटने से पांच लोगों की मौत, 15 घायल

0

छपरा: बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक पिकअप वैन पलटने से एक महिला सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई तथा पन्द्रह लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दिघवारा से एक पिकअप वैन सवारी और मक्का लेकर हाजीपुर जा रहा था।इसी दौरान बाजितपुर गांव के समीप पिकअप वैन का एक चक्का ब्लास्ट कर गया और पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि लगभग 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

NEET (UG) में चमकीं सर्वोदय विद्यालय मड़िहान की 12 छात्राएं

0
NEET
NEET

▪ 26 ने करवाया था रजिस्ट्रेशन, 25 ने दी थी परीक्षा

लखनऊ: समाज कल्याण विभाग द्वारा मिर्जापुर जनपद के मड़िहान क्षेत्र में संचालित सर्वोदय विद्यालय (Sarvodaya Vidyalaya) की 12 छात्राओं ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (medical entrance exam) NEET (UG) में बड़ी कामयाबी हासिल की है। ये सभी छात्राएं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और अतिपिछड़ा वर्ग से आती हैं, जिन्होंने सफलता हासिल कर शिक्षा में सामाजिक समावेश का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस उपलब्धि पर असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक कुमार प्रशान्त ने जानकारी दी कि प्रदेश की प्रतिभावान बालिकाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे JEE और NEET की निःशुल्क तैयारी हेतु मिर्जापुर के सर्वोदय विद्यालय मड़िहान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल एक्स नवोदयन फाउंडेशन, वाराणसी एवं टाटा एआईजी के सहयोग से संचालित की जा रही है।

यहां कुल 39 छात्राओं को JEE और NEET की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही थी। इनमें से 26 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें 25 ने NEET (UG) में प्रतिभाग किया। इनमें से 12 बालिकाएं सफल रहीं। इनमें श्वेता पाल, कुमारी पूजा रंजन, प्रिंसी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी, अनुराधा, कोमल, लक्ष्मी, सभ्य प्रजापति, दिप्ति, पूजा सोनकर ने सफलता हासिल की है।

निःशुल्क कोचिंग की दी जा रही सुविधा

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 100 सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे वंचित वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का सशक्त अवसर मिल रहा है।

गाजियाबाद से रवाना हुआ कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा का पहला जत्था

0
Kailash Mansarovar
Kailash Mansarovar

गाजियाबाद: पांच वर्षों के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश से कैलाश मानसरोवर (Kailash Mansarovar) तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हुआ है। सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश की सनातन परंपराओं को सहेजते हुए रविवार को इंदिरापुरम (Indirapuram) स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को भव्य आयोजन के बीच रवाना किया गया। इस जत्थे में दो लाइजनिंग अधिकारियों सहित कुल 39 यात्री शामिल हैं। शुरुआत में 46 यात्रियों का पंजीयन किया गया था, किंतु कुछ स्वास्थ्य कारणों से कुछ यात्री शामिल नहीं हो सके।

शिव आराधना से हुआ शुभारंभ

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय जयवीर सिंह ने सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को विदा किया। कैलाश यात्रा की रवानगी के अवसर पर विशेष शैव आराधना का आयोजन हुआ, जिसमें डमरू, मृदंग, तुरही, ढोलक आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने शिवमय वातावरण बना दिया। उपस्थित यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ “हर हर महादेव” का जयघोष किया।

योगी सरकार की सनातन प्रतिबद्धता

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि पांच साल बाद प्रदेश से कैलाश यात्रियों को भेजा जा रहा है। यह योगी सरकार की धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सांसद अतुल गर्ग ने यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं, जबकि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में स्थित कैलाश भवन से यात्रा की शुरुआत होना गौरव की बात है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोदी-योगी युग में सनातनियों में नवचेतना का संचार हुआ है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, निदेशक धर्मार्थ कार्य संजय सिंह, उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम की एमडी सुश्री सान्या छाबड़ा, श्री काशी धाम मंदिर न्यास के सीईओ विश्व भूषण मिश्र सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

यूपी में 11 जिलों के जेल अधीक्षक और 22 जेलरों का तबादला

0
transferred
transferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) की योगी सरकार (yogi government) ने के बार फिर तबादला एक्सप्रेस चला दी है है। प्रदेश सरकार ने इस बार शनिवार को जेल प्रशासन में बड़े फेरबदल किए हैं। योगी सरकार ने राज्य के 11 जिलों के जेल अधीक्षक का तबादला (transferred) किया है। इसके अलावा 22 जेलरों का भी ट्रांसफर किया गया है। आदेश के मुताबिक बुलंदशहर, बस्ती, एटा, रायबरेली, चित्रकूट, रामपुर और फिरोजाबाद समेत 11 जिलों के जेल अधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

राजेंद्र जायसवाल की वर्तमान तैनाती वरिष्ठ आीक्षक कारागार बुलन्दशहर को लखनऊ जिला जेल के अधीक्षक बनाया गया। कोमल मंगलानी को बुलंदशहर जेल का अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस प्रदीप गुप्ता जो कि वर्तमान समय से उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाये उत्तर प्रदेश लखनऊ को डीआईजी जेल कानपुर रेंज बनाए गया।

पीएन पांडे को डीआईजी जेल आगरा रेंज के साथ डीआईजी कारागार मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कारागार अधीक्षक जिला कारागार सोनभद्र सौरभ श्रीवास्तव को वाराणसी जिला जेल का अधीक्षक बनाया गया। शशांक पांडे जो कि वर्तमान समय में कारागार अधीक्षक जिला कारागार चित्रकूट को जिला जेल मैनपुरी की अधीक्षक बनाया गया। वहीं कारागार अधीक्षक जिला कारागार बहराईच के पद पर तैनात राजेश यादव जिला जेल रामपुर के अधीक्षक बनाया गया।

इसके अलावा उन्नाव, मथुरा, मेरठ और खीरी समेत 22 जेलरों का भी तबादला हुआ है. जिसमें संतोष वर्मा को सेंट्रल जेल आगरा, हरवंश पांडेय को मेरठ, विकास कटियार को गाजियाबाद, अंजनी गुप्ता को झांसी और सुरेंद्र मोहन सिंह को मथुरा का जेलर बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट:-

 

ETV Bharat