29 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026
Home Blog Page 3176

मनरेगा घोटाला: रूनी चुरसाई गांव में फर्जी हाजिरी से लाखों की बंदरबांट, गरीब मजदूरों के हक पर डाका

0

-कमालगंज ब्लॉक का मामला, पंचायत सहायक व एपीओ पर गंभीर आरोप, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

फर्रुखाबाद, कमालगंज: सरकार द्वारा गरीब मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को भ्रष्टाचार की दीमक चाट रही है। ब्लॉक कमालगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहाँ पंचायत सहायक बृजेश यादव व एपीओ (असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर) की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपये का गबन किया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पंचायत सहायक बृजेश यादव ने कथित रूप से कई स्थानीय लोगों को काम पर खड़ा कर उनकी तस्वीरें खींची, और उन तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी की रकम निकाल ली। इन पैसों को संबंधित लोगों के खातों में डलवाकर उनमें से मामूली रकम उन्हें देकर बाकी रकम खुद और कुछ अन्य अधिकारियों के साथ बांट ली जाती है।

घोटाले में शामिल जिन नामों का उल्लेख किया जा रहा है, उनमें विष्णु दयाल, संजीव, राजू पेशकार, आनंद, ओमकार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं, जिनके खातों का कथित तौर पर उपयोग हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जब कोई व्यक्ति इस भ्रष्टाचार को लेकर सवाल करता है, तो अधिकारी कहते हैं कि “हमारा भी ठेका होता है”, और मजदूरों को या तो चुप करा दिया जाता है या मामूली पैसे थमाकर बहला दिया जाता है। जबकि सरकारी रिकॉर्ड में पूरा भुगतान दिखाया जाता है, मजदूरों को हकीकत में कुछ भी हाथ नहीं लगता।

मनरेगा योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को काम देकर उनका जीवन सुधारना है, लेकिन इस मामले में यही वर्ग सबसे अधिक पीड़ित हो रहा है। कई ऐसे परिवार हैं जिनके नाम पर पैसा निकाला गया लेकिन उन्हें ना काम मिला ना मेहनताना। यह गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला किया

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो सिर्फ रूनी चुरसाई ही नहीं, कमालगंज ब्लॉक की अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह का भ्रष्टाचार चल रहा है, और जल्द ही कई और मामलों का खुलासा हो सकता है। यदि जांच ठीक से हो तो यह करोड़ों के घोटाले में तब्दील हो सकता है।

सरकार से मांग: हो उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

ग्रामीणों और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने डीएम फर्रुखाबाद और जिला पंचायत राज अधिकारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई हो, और वास्तविक मजदूरों को उनका वाजिब हक दिया जाए

बारातियों पर बलेरो सवारों का हमला, महिलाओं से की अभद्रता, नकदी व जेवरात लूटे

0

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) | थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम झसी निवासी सत्यनारायण की पुत्री की बारात सोमवार रात थाना औछा (जनपद मैनपुरी) से मोहम्मदाबाद होते हुए जा रही थी। लेकिन मोहम्मदाबाद में स्थित केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय के पास ओवरटेक की मामूली बात को लेकर एक बड़ी घटना हो गई।

बारात में शामिल एक ईको गाड़ी ने ग्राम मौधा की एक सफेद बलेरो को ओवरटेक किया, जिससे नाराज बलेरो सवारों ने अपने गांव मौधा में मंदिर के पास रास्ता रोककर ईको गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद 5-6 अज्ञात हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

पीड़ित आकाश जोशी पुत्र कुंदन जोशी निवासी थाना औछा, जनपद मैनपुरी ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी है कि जब वह अपने भतीजे की बारात में ईको गाड़ी से ग्राम झसी जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। हमलावरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और बाल पकड़कर बाहर खींचकर जमकर मारपीट की। पीड़ित की जेब से तीन हजार रुपये नकद, एक सोने की चैन और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया गया।

इतना ही नहीं, गाड़ी में बैठी पीड़ित की मौसी से अभद्रता करते हुए उनके कान के सोने के कुंडल भी छीन लिए गए। वहीं गाड़ी में मौजूद अन्य बाराती अनिल और सत्यप्रकाश को भी पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम: 11 जून को फर्रुखाबाद आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

0

फर्रुखाबाद | राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सेनी 11 जून 2025 को जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जिले में महिला जनसुनवाई और निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगी। आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा और समाधान के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता सेनी पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रातः 11 बजे से महिला जनसुनवाई करेंगी। इसके साथ ही वह महिला थाना, महिला हॉस्टल, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य महिला सुरक्षा एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगी। आयोग द्वारा यह निर्देश भी दिए गए हैं कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय, द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी को कार्यक्रम स्थल एवं अन्य स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होकर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कार्यक्रम में खानपान, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई स्थल की व्यवस्थाएं, एवं मीडिया समन्वय सुचारु रूप से संचालित हों।

विफलताओं की मिसाल साबित हुए हैं मोदी शासन के 11 साल : खरगे

0

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार के 11 साल के शासन काल को विफल, संवैधानिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने, हकीकत की जगह सिर्फ जुमलेबाजी करने और सामाजिक ताने बाने को आघात पहुंचाने वाला करार देते हुए सोमवार को कहा कि इस दौरान राज्यों की अनदेखी हुई तथा संघीय ढांचे को कमजोर किया गया है।

श्री खरगे ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में मोदी सरकार ने लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा आघात पहुँचाया है। भाजपा-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमज़ोर कर, उनकी स्वायत्तता पर कड़ा प्रहार किया है। चाहे वो जनमत चुराकर पिछले दरवाज़े से सरकारें गिराना हो या एक-दलीय तानाशाही शासन जबरन लागू करना हो। इस दौरान, राज्यों के हकों की अनदेखी हुई है और संघीय ढांचे को कमज़ोर किया गया है।

उन्होंने कहा कि समाज में नफ़रत, धमकी और डर का वातावरण फैलाने की कोशिश जारी है। दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक तथा कमज़ोर वर्गों का शोषण लगातार बढ़ा है। इनके आरक्षण और बराबरी के अधिकार से वंचित रखने की साजिश जारी है। मणिपुर की ना थमने वाली हिंसा भाजपा की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है। भाजपा-आरएसएस ने देश के जीडीपी विकास दर को 5-6 प्रतिशत की आदत डाल दी, जो यूपीए सरकार के दौरान औसतन आठ प्रतिशत हुआ करता था। सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा पूरा करने के बजाय युवाओं से करोड़ों नौकरियाँ छीनी गयी गई। महँगाई से जनता की बचत 50 साल में सबसे कम हो गई है और आर्थिक असमानता 100 साल में सबसे अधिक कर दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार की हर नीति को विफल करार देते हुए कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, अनियोजित लॉक-डाउन और असंगठित क्षेत्र पर हथौड़ा चलाकर करोड़ों का भविष्य बर्बाद किया। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंउ अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, नमामी गंगे, 100 स्मार्ट शहर, सब फेल हुए। रेलवे का बंटाधार किया। केवल कांग्रेस-यूपीए के बनाए गए ढांचे के फ़ीते काटे।

उन्होंने मोदी सरकार पर तानाशही का अरोप लगाया और कहा,“पिछले 11 वर्ष, मोदी सरकार ने संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही रगड़ने में गँवाए हैं।”

जापान के ओकिनावा में अमेरिकी कडेना एयर बेस पर विस्फोट, कई लोग घायल

0

टोक्यो: जापान के दक्षिणी प्रांत ओकिनावा में अमेरिका की सेना के कडेना एयर बेस के गोला-बारूद भंडारण क्षेत्र में सोमवार को विस्फोट होने से कई लोग घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने जापान के आत्मरक्षा बलों (एसडीएफ) सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि विस्फोट एसडीएफ से संबंधित एक सुविधा केन्द्र में हुआ, जिसका उपयोग अस्थायी रूप से अप्रयुक्त गोला-बारूद को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है।

स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:20 बजे अग्निशमन विभाग को एसडीएफ द्वारा प्रबंधित सुविधा में विस्फोट के बारे में एक रिपोर्ट मिली और बताया गया कि विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं।

मीडिया ने बताया कि घटना के बाद कई एसडीएफ कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया।

एयरफोर्स वन की सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाए ट्रंप, लोग बोले- शुरू हो गया बाइडेन 2.0

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स वन की सीढ़ियां चढ़ते समय गिरते-गिरते बचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में हलचल मचा दी और नेटिजन्स इसे ‘बाइडेन 2. 0’ कहकर मौज लेने लगे। यह घटना तब हुई जब न्यूजर्सी में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो कैंप डेविड जाने के लिए एयरफोर्स वन में सवार होने वाले थे, लेकिन तभी सीढ़ियां चढ़ते समय ट्रंप अपना बैलेंस खो बैठे। यह घटना भले ही छोटी हो, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ नेटिजन्स इसे मानवीय भूल मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘कर्मों का फल’ बताया है।

यह घटना इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि ट्रंप ने अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान अक्सर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइ़डन के सार्वजनिक रूप से लड़खड़ाने का मजाक उड़ाया था। अब चूंकि ट्रंप खुद ही इसका शिकार हो गए हैं, तो सोशल मीडिया पर लोगों को बैठे-बैठे मौज लेने का मौका मिल गया है।

शेयर कर क्रिस डी जैक्सन नाम के यूजर ने लिखा, ट्रंप एयरफोर्स वन चढ़ते समय लड़खड़ा गए। यूं कहें कि लगभग गिर गए।

एक यूजर ने तंज कसा, जब बाइडेन के साथ कुछ ऐसा हुआ था, तब मीडिया कई दिनों तक इस पर चर्चा करता रहा। तब जानबूझकर एक नैरेटिव सेट किया गया। अब जब ट्रंप फिसले हैं, तो यही लोग चुप हैं। क्यों, क्योंकि भैया इंसान फिसलते हैं, और इसमें नई बात क्या है।

‘शुरू हो गया बाइडेन 2. 0’

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, लो भैया…बाइडेन 20 शुरू हो गया। वहीं, एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि लगता है फिर से न्यूरोलॉजिकल फिटनेस टेस्ट का वक्त आ गया है। एक और यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, 80 की उम्र है, फिर भी प्रेसिडेंट बने हैं।