30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026
Home Blog Page 3173

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर को किया निलंबित, सीएम ने किया खारिज

0
health minister
health minister

गोवा: गोवा (Goa) में स्वास्थ्य मंत्री (health minister) विश्वजीत राणे और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Chief Minister Pramod Sawant) के बीच सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर को लेकर टकराव सामने हो गया। पहले फिल्मी स्टाइल में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे द्वारा गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ डॉक्टर को निलंबित (suspends doctor) करने का आदेश दिया लेकिन फिर किया इस आदेश के 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उस निलंबन को ख़ारिज कर दिया।

गोवा मेडिकल कॉलेज (GMCH) में औचक निरीक्षण के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने डॉक्टर की शिकायत मिलने के बाद उनपर कार्रवाई करते हुए तुरंत सस्पेंड किए जाने का निर्देश दे दिया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने एक वरिष्ठ नागरिक को इंजेक्शन देने से इनकार किया था।

सीएम सावंत ने रविवार को कहा कि इस मामले की जानकारी आने के बाद इसकी समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री के साथ चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे का आदेश पलटते हुए कहा कि GMC के डॉक्टर को सस्पेंड नहीं किया जाएगा

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राज्य सरकार और हमारी मेडिकल टीम सभी नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम अपने डॉक्टरों के अथक प्रयासों और अमूल्य सेवा की भी सराहना करते हैं, जो जीवन बचाने में लगे हुए हैं।

 

लुधियाना में शराब की दुकान के कमरे में फंदे से लटका मिला पूरनपुर निवासी सेल्समैन

0
hanging
hanging

शादी की तैयारियों के बीच घर पहुंची मौत की खबर, परिजनों में मचा कोहराम

पीलीभीत: जनपद की तहसील पूरनपुर कस्बे (Puranpur Towns) के रहने वाले एक युवक का शव पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। युवक वहां एक शराब की दुकान पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। रविवार सुबह जब साथी कर्मियों ने उसे दुकान के पीछे बने कमरे में पंखे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन स्तब्ध रह गए और रोते-बिलखते लुधियाना रवाना हो गए।

दुकान के पीछे के कमरे में मिला शव

जानकारी के अनुसार पूरनपुर कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी राजेश जायसवाल का 30 वर्षीय पुत्र लकी जायसवाल पिछले कुछ समय से पंजाब के लुधियाना में एक शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन नौकरी कर रहा था। रविवार सुबह जब दुकान के दूसरे कर्मचारी कमरे में पहुंचे, तो लकी का शव पंखे से लटका मिला। किसी को भी अंदेशा नहीं था कि ऐसा हादसा हो सकता है।

पुलिस ने की मौके पर जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाली

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। हालांकि अब तक लकी की मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच जारी है।

परिवार में मचा कोहराम, शादी की तैयारियां थीं चल रही

लकी की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। बताया गया कि लकी की जल्द ही शादी होने वाली थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन बेटे की मौत की खबर ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। परिजन जैसे-तैसे खुद को संभालते हुए लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

वही पड़ोसियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा लकी मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी अचानक मौत से मोहल्ले में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावनाओं के दृष्टिकोण से जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। इधर पूरनपुर में शोक की लहर व्याप्त है और लकी की अंतिम यात्रा की तैयारी की जा रही है।

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका

0
murder
murder

– बाएं कान से खून और सिर में चोट के निशान देख परिजनों ने जताया हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी

कंपिल (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव बिरहिमपुर निरोत्तमपुर (Village Birhimpur Nirottampur) में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 20 वर्षीय युवक गोल्डन जाटव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या (murder) कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

गोल्डन जाटव, जो गांव निवासी संतोष जाटव का पुत्र था, रविवार दोपहर खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव परिवार के ही खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के बाएं कान से खून निकल रहा था और सिर में चोट के निशान भी थे।

परिजनों ने शव को पेड़ से उतारकर घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दारोगा उदयवीर सिंह ने शव की प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की मां कविता बेटे का शव देख रो-रोकर बेसुध हो गईं। गोल्डन सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके भाई-बहनों में गौरी, प्रियंका, पृथ्वीराज, कुमकुम, नन्ही और अनय शामिल हैं। परिवार का कहना है कि गोल्डन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसलिए यह हत्या रहस्यमयी है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।” गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

इंदरगढ़ में क्षत्रप‍ति शिवाजी सेना की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध उठी आवाज

0
Chhatrapati Shivaji
Chhatrapati Shivaji

– संगठन विस्तार, जनजागरण और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु हुआ मंथन

 

कन्नौज, इंदरगढ़: क्षत्रपति शिवाजी सेना (Chhatrapati Shivaji Army) की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक रविवार को इंदरगढ़ नगर (Indergarh Nagar) में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने तथा सनातन संस्कृति की रक्षा के अपने संकल्प को दोहराया।

बैठक में संगठन के विस्तार, जनजागरण अभियान और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया और युवाओं को शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय पटेल उर्फ आलोक पटेल, प्रमोद पटेल टीटू, अनुज दिवाकर, गुड्डू यादव, शिवम यादव, नवनीत गिहार, गुलशन कठेरिया, सोनू राजपूत, बाबा राधेश्याम पटेल, सत्यम पटेल, मराठा प्राज्जुल, शौरभ कनौजिया, श्याम पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान “जय भवानी, जय शिवाजी” और “भारत माता की जय” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष एकजुट होकर समाज में व्याप्त अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने तथा धर्म-संस्कृति की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्वक और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

फन रिपब्लिक मॉल में शुरू हुआ फन का स्पोर्ट्स चैंपियन

0
Fun
Fun

लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) का सबसे पसंदीदा शॉपिंग गंतव्य फन रिपब्लिक मॉल (Fun Republic Mall) इस गर्मी की छुट्टियों में लखनऊवासियों के लिए कुछ खास लेकर आया है, जिससे शहरवासियों का पूर्ण मनोरंजन होगा। फन रिपब्लिक मॉल ने 8 जून से 22 जून तक युवाओं एवं बच्चों के लिए फन का स्पोर्ट्स चैंपियन (Fun ka Sports Champion) नामक एक फन फिल्ड एक्टिविटी का आयोजन किया है। जिसका उद्घाटन प्रियंका शैली मिश्रा.पूर्व महिला क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी..वर्तमान समय में यूपीसीए की सीनियर महिला चयन समिति की अध्यक्ष.और लखनऊ महिला विंग की अध्यक्ष ने किया।

फन रिपब्लिक मॉल में 8 जून से 22 जून तक प्रतिदिन अलग अलग तरह की प्रतियोगिताएं, फन एक्टिविटीज, गेम्स, क्विज जैसे कई मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। 9 से 12 जून तक भारत के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट का आयोजन होगा जिसमे स्कूल टीम, कॉलेज टीम, क्रिकेट क्लब्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके बाद 13 से 15 जून के अंतराल में बास्केटबॉल का आयोजन किया जाएगा। 16 एवं 17 जून को क्रमशः जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, 18 को शतरंज, 19 एवं 20 जून को बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे और 21 जून यानी योगा दिवस के दिन मॉल योगमय हो जाएगा साथ ही 9 से 22 तक प्रतिदिन पिकल बॉल का भी आयोजन किया जाएगा।

अधिक जानकारी आपको फन रिपब्लिक मॉल के इंस्टाग्राम पेज से मिल जाएगी। लखनऊ में पहली बार ऐसी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप किसी मॉल में हो रही है जिसमें इतने सारे स्पोर्ट्स एक साथ खेले जा रहे हैं। फन रिपब्लिक मॉल के जनरल मैनेजर अश्वनी सिंह ने इस खास मौके पर बताया कि फन का स्पोर्ट्स चैंपियन अपने आपमें एक अनोखा इवेंट है जहां पर लखनऊ के कोने कोने से आए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है जहां वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

15 दिन यानि 8 जून से 22 जून तक फन रिपब्लिक मॉल में प्रतिदिन गेम्स, क्विज, वर्कशॉप्स, मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। अब बस लखनऊवाइट्स को फन रिपब्लिक मॉल आना है और मनोरंजन की चिंता छोड़ देनी है| स्पोर्ट्स की सभी श्रेणियों में जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। ग्राहक मॉल में शॉपिंग के साथ 15 दिन में अलग अलग स्पोर्ट्स खेलने का भी लुफ्त उठा सकेंगे। फन रिपब्लिक मॉल आगे भी समय समय पर लखनऊवासियों के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आता रहेगा।

घरेलू विवादों ने पकड़ा तूल, तीन स्थानों पर मारपीट की घटनाएं, पुलिस को दी गई तहरीर

0
Police
Police

नबावगंज थानाक्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही मारपीट की घटनाएं, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद, नवाबगंज: थाना नवाबगंज (Police Station Nawabganj) क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार और बीते दिनों में तीन अलग-अलग मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। सभी मामलों में पीड़ितों ने स्थानीय थाने (Police Station) में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पहली घटना सिरोली गांव की है, जहाँ शशी देवी पत्नी विनोद कुमार शनिवार शाम करीब 6 बजे अपने घर पर बैठी थीं। तभी पड़ोसी युवक और उसके साथी उनके घर के सामने आकर गालीगलौज करने लगे। जब शशी देवी ने विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बचाने आए उनके पुत्र राजन और पुत्री दुर्गा को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। पीड़िता ने थाने में आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।

दूसरी घटना सितवनपुर पिसू गांव की है, जहाँ विनीता उर्फ ममता पत्नी मनोज यादव 4 जून की सुबह लगभग आठ बजे अपने घर के सामने साफ-सफाई कर रही थीं। तभी पड़ोसी युवक ने जानबूझकर अपने घर की नाली व कूड़ा विनीता के दरवाजे के सामने कर दिया। विरोध करने पर युवक व उसके परिजनों ने विनीता देवी को मारपीट कर दी। पीड़िता ने इस संबंध में भी थाने को तहरीर सौंपी है।

तीसरी घटना मंझना निवासी वीरबहादुर के साथ हुई, जो एक स्वयं सहायता समूह से जुड़े हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने ढुढ़ियापुर निवासी एक ग्रामीण को समूह में शामिल करने और पैसे लौटाने की बात कहकर 1 लाख 25 हजार रुपये उधार दिए थे। लेकिन न तो ग्रामीण समूह का सदस्य बना और न ही पैसे लौटाए। जब वीरबहादुर शुक्रवार को फिर से पैसे मांगने पहुंचे तो ग्रामीण के पुत्र ने उन्हें गालियां दीं और पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। इस मामले में भी थाने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।