25 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 3168

बकरीद पर कुर्बानी का अवशेष नहीं उठाएंगे हिंदू सफाई कर्मचारी, सौंपा ज्ञापन

0

फर्रुखाबाद। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर कुर्बानी के बाद उत्पन्न होने वाले अवशेष को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हिंदू धर्म से जुड़े सफाई कर्मचारी कुर्बानी के अवशेष नहीं उठाएंगे। इस संबंध में संगठन ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को सौंपा है।

संगठन के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि आगामी 7 जून को बकरीद का त्योहार है, जिस दिन परंपरागत रूप से बड़े जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। त्योहार के बाद कुर्बानी के जानवरों के अवशेषों को नगर निकाय सफाई कर्मियों द्वारा उठाया जाता है। लेकिन इस बार संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंदू सफाई कर्मचारी यह कार्य नहीं करेंगे।

ज्ञापन में मांग की गई है कि कुर्बानी के जानवरों का सेवन करने वाले धर्म विशेष के सफाई कर्मचारियों से ही यह कार्य कराया जाए। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी नगर पंचायतों में हिंदू कर्मचारियों से जबरन यह कार्य करवाने की कोशिश की जाती है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि इस मांग की अनदेखी की गई और हिंदू सफाई कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया, तो संगठन के बैनर तले काम बंद हड़ताल की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री राधेश्याम वाल्मीकि, शिवकुमार, रामलखन वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

बाइक में कार ने मारी टक्कर, युवक और उसका भांजा घायल, वाहन मालिक के बयान से नाराजगी

0

फर्रुखाबाद। जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसका भांजा घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे की है, जब मनीष राठौर अपनी बहन और भांजे को लेकर भोलेपुर से छिबरामऊ जा रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय कारागार के पास महिंद्रा एजेंसी के सामने एक एक्सयूवी कार (UP75AU 8384) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मनीष को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके भांजे आदित्य का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा करने वाली गाड़ी महिंद्रा शोरूम एजेंसी मालिक की थी।

जब मनीष ने उनसे बात की, तो उन्होंने कथित रूप से कहा, “गाड़ी मेरी है, मेरा कुछ नहीं होगा। मेरे पास पैसा है, कोतवाली में मेरे नाम की FIR तक नहीं लिखी जाएगी।”

मनीष ने इस बयान के बाद फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर FIR दर्ज कराई है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और अब प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

गंगा दशहरा पर पांचालघाट पर उमड़ेगी भीड़, रूट डायवर्ट और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

0

– श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, गोताखोरों की ड्यूटी और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर्व को लेकर जिले के पांचालघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बरेली, शाहजहांपुर, कन्नौज, हरदोई, कासगंज, बदायूं समेत कई जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है और सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस ने रूट डायवर्जन योजना लागू कर दी है। बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार को स्नान समाप्ति तक बरेली-इटावा हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कानपुर व कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को गुरसहाय से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया गया है। इसी तरह, खुदागंज, जहानगंज, बेबर (मैनपुरी), मदनपुर, रोहिला तिराहा, बिराहिमपुर (एटा), कायमगंज के बाहर पतीरा बेरिया तिराहा जैसे स्थानों पर माल वाहनों को रोका जाएगा।

कंपिल में सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

0

– लाठी-डंडों से हुई मारपीट में छह लोग घायल
– दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

कंपिल (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के रौकरी गांव में मंगलवार को मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया जब सगे भाइयों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस झगड़े में महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आशाराम अपने भाई अनिल, पत्नी कमला देवी और गिरजा देवी के साथ मंगलवार दोपहर अपने घर के पास छप्पर छाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान उनके सगे भाई भूप सिंह, राजवती, अंशुल और अमित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद ने तेजी से उग्र रूप ले लिया और थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों से दर्जन भर से ज्यादा लोग आमने-सामने आ गए।

झगड़े में आरती, संगीता, अनिल, आशाराम, गिरजा और कमला को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। इसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया।

देर शाम दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आशाराम की तहरीर पर भूप सिंह, राजवती, अंशुल और अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि “मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

ग्रामीणों के अनुसार, भाइयों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है, लेकिन इस बार मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कर रही है।

खेत में मिर्च तोड़ते समय रंजिश में हमला

0

कंपिल थाना क्षेत्र के ही गांव हरकरनपुर निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सप्ताह पूर्व वह अपने खेत में मिर्च तोड़ रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई ज्ञान सिंह, भाभी किरन, और भतीजे जोगेंद्र व जगमोहन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट से दिलीप सिंह के साथ उनकी पत्नी और बेटे मनीष व कमल कुमार भी घायल हो गए। डंडा लगने से पत्नी का सिर फट गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बच्चों की लड़ाई बना खूनी संघर्ष

0

कंपिल क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी उपेंद्र ने थाना कंपिल में तहरीर दी कि करीब पांच दिन पूर्व उनके बच्चों को पड़ोसी महिपाल के बच्चों ने पीट दिया था। इसी बात को लेकर उपेंद्र जब उलाहना देने महिपाल के घर गया, तो वहां महिपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर महिपाल व उसके स्वजन—रूम सिंह, गजरानी और रीता ने उपेंद्र पर लाठी-डंडों व टकोरे से हमला कर दिया। उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।