25 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 3166

बाइक में कार ने मारी टक्कर, युवक और उसका भांजा घायल, वाहन मालिक के बयान से नाराजगी

0

फर्रुखाबाद। जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसका भांजा घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे की है, जब मनीष राठौर अपनी बहन और भांजे को लेकर भोलेपुर से छिबरामऊ जा रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय कारागार के पास महिंद्रा एजेंसी के सामने एक एक्सयूवी कार (UP75AU 8384) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मनीष को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके भांजे आदित्य का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा करने वाली गाड़ी महिंद्रा शोरूम एजेंसी मालिक की थी।

जब मनीष ने उनसे बात की, तो उन्होंने कथित रूप से कहा, “गाड़ी मेरी है, मेरा कुछ नहीं होगा। मेरे पास पैसा है, कोतवाली में मेरे नाम की FIR तक नहीं लिखी जाएगी।”

मनीष ने इस बयान के बाद फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर FIR दर्ज कराई है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और अब प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

गंगा दशहरा पर पांचालघाट पर उमड़ेगी भीड़, रूट डायवर्ट और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

0

– श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, गोताखोरों की ड्यूटी और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर्व को लेकर जिले के पांचालघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बरेली, शाहजहांपुर, कन्नौज, हरदोई, कासगंज, बदायूं समेत कई जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है और सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस ने रूट डायवर्जन योजना लागू कर दी है। बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार को स्नान समाप्ति तक बरेली-इटावा हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कानपुर व कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को गुरसहाय से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया गया है। इसी तरह, खुदागंज, जहानगंज, बेबर (मैनपुरी), मदनपुर, रोहिला तिराहा, बिराहिमपुर (एटा), कायमगंज के बाहर पतीरा बेरिया तिराहा जैसे स्थानों पर माल वाहनों को रोका जाएगा।

कंपिल में सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

0

– लाठी-डंडों से हुई मारपीट में छह लोग घायल
– दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

कंपिल (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के रौकरी गांव में मंगलवार को मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया जब सगे भाइयों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस झगड़े में महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आशाराम अपने भाई अनिल, पत्नी कमला देवी और गिरजा देवी के साथ मंगलवार दोपहर अपने घर के पास छप्पर छाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान उनके सगे भाई भूप सिंह, राजवती, अंशुल और अमित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद ने तेजी से उग्र रूप ले लिया और थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों से दर्जन भर से ज्यादा लोग आमने-सामने आ गए।

झगड़े में आरती, संगीता, अनिल, आशाराम, गिरजा और कमला को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। इसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया।

देर शाम दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आशाराम की तहरीर पर भूप सिंह, राजवती, अंशुल और अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि “मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

ग्रामीणों के अनुसार, भाइयों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है, लेकिन इस बार मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कर रही है।

खेत में मिर्च तोड़ते समय रंजिश में हमला

0

कंपिल थाना क्षेत्र के ही गांव हरकरनपुर निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सप्ताह पूर्व वह अपने खेत में मिर्च तोड़ रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई ज्ञान सिंह, भाभी किरन, और भतीजे जोगेंद्र व जगमोहन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट से दिलीप सिंह के साथ उनकी पत्नी और बेटे मनीष व कमल कुमार भी घायल हो गए। डंडा लगने से पत्नी का सिर फट गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बच्चों की लड़ाई बना खूनी संघर्ष

0

कंपिल क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी उपेंद्र ने थाना कंपिल में तहरीर दी कि करीब पांच दिन पूर्व उनके बच्चों को पड़ोसी महिपाल के बच्चों ने पीट दिया था। इसी बात को लेकर उपेंद्र जब उलाहना देने महिपाल के घर गया, तो वहां महिपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर महिपाल व उसके स्वजन—रूम सिंह, गजरानी और रीता ने उपेंद्र पर लाठी-डंडों व टकोरे से हमला कर दिया। उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

एलडीए ने फर्जी शिकायतों से ब्लैकमेल करने वालों की सूची जारी, 2114 शिकायतों से आम जनता को बनाया गया था निशाना

0

– वीसी की जांच में खुला राज—LDA में शिकायतों की आड़ में चल रहा था ब्लैकमेलिंग का खेल

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने एक बड़े और सनसनीखेज खुलासे में 28 ऐसे लोगों की सूची जारी की है, जो वर्षों से फर्जी शिकायतों के जरिए आम जनता और एलडीए अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहे थे। एलडीए के उपाध्यक्ष (वीसी) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद जांच कराई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि यह पूरा नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था।

जारी सूची के अनुसार, इन 28 लोगों ने कुल 2114 फर्जी शिकायतें दर्ज कराईं थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि इन शिकायतों के माध्यम से ये लोग निर्माणकर्ताओं, मकान मालिकों और आम नागरिकों को डराकर पैसे की मांग करते थे। एलडीए अधिकारियों को भी दवाब में लेने की कोशिश की जाती थी।

जिन्होंने की सबसे अधिक शिकायतें (शीर्ष 5)

1 श्रीमती उर्वशी शर्मा 171 19-05-2024 से 30-05-2025
2 श्री मो० फैजान 168 24-06-2017 से 25-05-2025
3 सै. रौफ 167 19-11-2022 से 30-05-2025
4 सरदार सतनाम सिंह 154 04-01-2018 से 29-05-2025
5 श्री लक्ष्मीकांत सिंह 126 12-03-2020 से 20-05-2025

एलडीए द्वारा जारी सूची में पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले कुछ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम के आगे “पत्रकार” और “संपादक” जैसे पदनाम लिखे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि ये लोग अपने पेशेवर प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे थे।
एलडीए उपाध्यक्ष ने कहा,

“हमने शिकायतों की गंभीरता से जांच कराई तो पता चला कि ये एक पूरा गिरोह है जो योजनाबद्ध तरीके से फर्जी शिकायतें कर लोगों को डराता था। अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की फर्जी शिकायतें न केवल प्रशासन का समय बर्बाद करती हैं, बल्कि ईमानदार नागरिकों को भी परेशान करती हैं।

एलडीए प्रशासन अब इन सभी 28 लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। फर्जीवाड़े में लिप्त पाए गए लोगों को भविष्य में किसी भी प्राधिकरणीय प्रक्रिया में भाग लेने से रोका जा सकता है, और इन पर दंडात्मक प्रावधान भी लागू किए जा सकते हैं।

इस खुलासे से एलडीए में पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आम जनता और जिम्मेदार नागरिकों को इससे राहत मिलेगी, जबकि गलत इरादों से शिकायत करने वालों को कड़ा संदेश जाएगा।