29 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026
Home Blog Page 3156

भूसे के बाड़े में किशोरी का शव मिलने के दूसरे दिन घटनास्थल पहुंची एस पी आरती सिंह

0

– कई संदिग्ध हिरासत में, दो अघोरी बाबाओं का शांति भंग में चालान

– तीसरे दिन मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार को गांव के ही एक बाड़े में भूसे के ढेर में दबा हुआ मिला था। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच में एसओजी, फॉरेंसिक टीम और थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी पहले ही अपना काम कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतका सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से दाल लेने किराना की दुकान गई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। परिजनों ने थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को गांव के ही शिवशरण के भैंसों के बाड़े से किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ,जिसके बाद दुष्कर्म कर हत्या के कयास लगाए जा रहे थे।

मृतका का शव शिवशरण के बाड़े से मिला, जो उनके भाई आयुर्वेदिक चिकित्सक रामशरण के घर के पास है। दीवार पर खून जैसे निशान पाए गए, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने सैंपल के रूप में इकट्ठा किया। जांच में घर की फर्श तोड़ने और वहां गड्ढा करने की बात सामने आई है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। भूसे की बोरी घर के अंदर से भी बरामद की गई है, जिससे मामले में और भी कई गंभीर बिंदु उभरकर सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार, एसओजी टीम ने संदेह के आधार पर रामशरण के पुत्र, पत्नी, शिवशरण की पुत्री समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की संभावना है। इसी दौरान दो अघोरी बाबाओं – रोमिल पुत्र श्याम सिंह और मणिलाल पुत्र कैनू निवासी जोगीपुर, थाना पाली, जिला हरदोई को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेजा गया है।

घटनास्थल और प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर दुष्कर्म के प्रयास के दौरान किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, एक शादीशुदा युवक किशोरी को बहाने से कमरे में ले गया, जहां परिजनों की आहट से डरकर उसने किशोरी का मुंह-नाक दबाकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस इस पहलू की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही करेगी। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ कराया जा रहा है।

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह मजदूरी और खेती से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। शव की पहचान होते ही मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने भी इस हृदयविदारक घटना पर आक्रोश जताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा:

“घटना गंभीर है, सभी एंगल से जांच की जा रही है। टीमों को लगाया गया है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया:

“संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

लखनऊ समेत 60 जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात होने की भी संभावना

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौतपा रहा बेअसर, मौसम ने बदली चाल। आज सुबह से ही यूपी की राजधानी में मौसम बहुत ही खुशनुमा रहा वहीं बूंदा-बांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।​ लखनऊ में सुबह तेज हवा व हल्की बारिश हुई है। हालाकि बाद में 11 बजे तक तेज धूप निकल आई थी।

प्रदेश में गुरुवार से तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के अनुमान ​लगाये जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। हवा व बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से शहर के लोगों को कुछ निजात मिलेगी। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 60 जिलों में तेज हवा व गरज- चमक के साथ बूंदाबादी का अर्लट जारी किया है।

बताते चले कि राजधानी में सुबह से मौसम खुशगावर था वहीं लगभग आठ बजे के बीच रिमझिम बारिश से नौतपा बेअसर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, इन जिलों में बारिश के साथ—वज्रपात होने का अनुमान लगया जा रहा हैं।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को समझाए जाएंगे आधुनिक खेती के तरीके: सीएम योगी

0

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन किया और लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा, चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, शासन में शुचिता और पारदर्शिता से संबंधित जो कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और समाज में सुनने और देखने को मिलती है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि, यह कई मामले में अहम है। पहली बार वैज्ञानिक गांव में जा रहे हैं। आज से 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा। इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीके समझाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, इससे समृद्धि आएगी। 11 साल में पूरे देश में खेती में नवाचार हुआ है। एमएसपी तय हुई है। किसानों को अच्छे बीज मिल रहे हैं। लैब टू लैंड अभियान शुरू हो रहा है। यह देश की तस्वीर बदलेगा। कृषि वैज्ञानिक सम्बंधित क्षेत्र में क्लाइमेटिक जोन का भी आकलन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, पहली बार…’Soil Health Card’ से लेकर ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ तक, यह किसान को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हमारे अन्नदाता किसानों को MSP का दाम मिलता हुआ दिखाई दिया है। किसानों को तकनीक के साथ जोड़ने का कार्य हुआ है। देश की कुल कृषि योग्य भूमि की 10 से 11 फीसदी भूमि हमारे पास है, लेकिन इसी कृषि योग्य भूमि में उत्तर प्रदेश का हमारा अन्नदाता किसान देश के लिए 22 से 23 फीसदी खाद्यान्न उत्पादन करने का काम करता है।

साथ ही आगे कहा, उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा में बढ़ोतरी हुई है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध कराने का कार्य किया है। गत 8 वर्षों में ₹2.85 लाख करोड़ के गन्ना मूल्य का भुगतान अकेले उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों को DBT के माध्यम से किया गया है। बंद हो रहीं चीनी मिलों को चलाने का काम किया गया, नई चीनी मिलों की स्थापना भी की गई।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे आकाश पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ को अर्पित किए इतने करोड़ रुपए

0

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे आकाश अंबानी ने हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वहां 1 करोड़ रुपये का दान दिया।

अपने इस दौरे के दौरान आकाश ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजन-अर्चन किया और मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

आकाश अंबानी का यह दौरा पूरी तरह से धार्मिक रहा, जिसमें उन्होंने न केवल दर्शन किए बल्कि श्रद्धा से बड़ी धनराशि का योगदान देकर अपनी आस्था भी व्यक्त की।

वे बुधवार को वाराणसी पहुंचे थे और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। दर्शन के दौरान उनके साथ मंदिर प्रशासन और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।

मेहनतश गिग श्रमिकों को कांग्रेस सरकार दे रही हैं न्याय : राहुल गांधी

0

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि गिग श्रमिकों की समस्या का निदान कांग्रेस की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी कांग्रेस शासित राज्यों में कानून बनाए जा रहे हैं।

श्री गांधी ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा “ रेटिंग नहीं, हक़ चाहिए, इंसान हैं हम, ग़ुलाम नहीं-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब मैं गिग वर्कर्स से मिला, तो ये शब्द मेरे दिल में उतर गए। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, एक ऐसा अध्यादेश लाया है जो गिग वर्कर्स को अधिकार, सुरक्षा और सम्मान देता है। ये वर्कर्स दिन-रात हमारे लिए खाना, ज़रूरी सामान और सेवाएं पहुंचाते हैं, गर्मी, सर्दी और बारिश तक की परवाह नहीं करते लेकिन अक्सर उन्हें बिना किसी वजह ऐप से हटा दिया जाता है, बीमार होने पर छुट्टी नहीं मिलती और उनकी मेहनत की कमाई गुप्त तरीके से तय होती है।”

उन्होंने कहा “ अब यह अन्याय खत्म होगा। इस नए कानून से सुनिश्चित होगी सामाजिक सुरक्षा, न्यायसंगत कॉन्ट्रैक्ट, वेतन निर्धारण में पारदर्शिता, मनमानी ऐप ब्लॉकिंग का अंत, तकनीकी से तरक्की भी होनी चाहिए और इंसाफ़ भी मिलना चाहिए।”

उन्होंने कहा “ राजस्थान ने शुरुआत की।,कर्नाटक ने रास्ता दिखाया, अब तेलंगाना की बारी है। गिग और प्लेटफ़ॉर्म आधारित काम से नए अवसर बन रहे हैं और कामकाज के रिश्तों में बड़ा बदलाव आ रहा है। इस बदलाव के केंद्र में मज़दूरों के अधिकार होने चाहिए। यही हमारा विज़न है और हम इसे हर राज्य और पूरे देश में लेकर जाएंगे।”

अचानक अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानें पूरा मामला

0
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए एनओसी (NOC)की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी और सीबीआई (ED-CBI)  को जवाब के लिए नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 4 जून को तय की है।

केजरीवाल के वकील ने कहा कि उनका निजी पासपोर्ट 2018 में ही एक्सपायर हो चुका है।