33 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026
Home Blog Page 3155

बारात में भोजन को लेकर हुआ विवाद, चार लोग घायल

0

जातिसूचक गालियों के साथ की गई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर में बुधवार रात बारात समारोह के दौरान मामूली बात ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते मामला जातिगत टिप्पणी और हिंसक झड़प तक जा पहुंचा। विवाद में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से पांच युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव सोना जानकीपुर निवासी रघुवीर की बहन की बारात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अजमतपुर से आई थी। रात लगभग 11 बजे अजमतपुर निवासी मझिया छविराम सिंह बारात में आए कुछ युवकों से खाना खाने के लिए कहने गए थे। इसी पर युवकों ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी।

जब छविराम सिंह ने गालीगलौज का विरोध किया, तो बारातियों में शामिल युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उनकी पत्नी नेमा देवी को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर सुधीर जाटव व शैलेन्द्र जाटव उन्हें बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी जातिसूचक शब्द कहे और बुरी तरह से पीटा।

इस झगड़े में छविराम सिंह, नेमा देवी, सुधीर जाटव और शैलेन्द्र जाटव घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।

घटना की सूचना तत्काल थाना नवाबगंज पुलिस को दी गई। रघुवीर ने पांच युवकों को नामजद करते हुए जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन औलिया की दरगाह पर नौचंदी जुमेरात पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, 265वें उर्स की तैयारियों का ऐलान

0

फर्रुखाबाद। गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बनी दरगाह हज़रत मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन औलिया रहमतुल्ला अलैह पर ज़िल-हिज्जा महीने की नौचंदी जुमेरात के मौके पर हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। अकीदतमंदों ने फातिहा ख्वानी और चादरपोशी कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। वहीं दरगाह के नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम चिश्ती साबरी मुजद्दिदी ने ऐलान किया कि इस साल का सालाना 265वां उर्स 9, 10, 11 व 12 अगस्त 2025 को आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां ज़ोरों पर हैं।

फतेहगढ़ स्थित लोको रोड की इस ऐतिहासिक दरगाह पर फजर की नमाज के बाद से ही अकीदतमंदों का तांता लग गया। नौचंदी जुमेरात के इस मौके पर हिन्दू-मुस्लिम एकता की नज़ीर पेश करते हुए हर मजहब के लोगों ने दरगाह में हाजिरी दी और फूल, इत्र व चादर चढ़ाकर दुआएं मांगीं।

इस रूहानी मौके पर हाफिज़ अरशद साबरी व जामिया चिश्तिया के तुलबा ने बेहतरीन अंदाज में कुरआन पाक की तिलावत कर माहौल को और भी नूरानी बना दिया। हर अकीदतमंद ने अपने-अपने तरीके से आस्ताने पर हाजिरी दी और दुआएं मांगीं।

दरगाह के नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम चिश्ती साबरी मुजद्दिदी ने तकरीर करते हुए कहा—
“मोहब्बत सभी से, नफरत किसी से नहीं – यही सूफियाना पैग़ाम है जिसे हर दरगाह व खानकाह को आम करना चाहिए। सूफिया-ए-किराम ने हमेशा इंसानियत को गले लगाया और उनके दरवाज़े हमेशा सबके लिए खुले रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दरगाह शरीफ का सालाना उर्स 9 से 12 अगस्त तक बड़े ही अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया जाएगा, जिसमें देशभर से ज़ायरीन पहुंचते हैं।

फातिहा ख्वानी के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और इंसानियत की भलाई के लिए खास दुआ की गई।
इस मौके पर आकिब खान, इसरार साबरी, अंसार साबरी, रफ़त हुसैन, मुहम्मद हनीफ उर्फ बबलू, मिन्हाज उर्फ लवली भाई, अज़हर हुसैन, मुबीन साबरी, अमीर आसिफ साबरी, शिवम, राहुल समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

गरीब, किसान, नारी, नौजवान विकसित भारत के चार स्तंभः मोदी

0

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा कि विकसित भारत का निर्माण गरीब, किसान, नारी और नौजवान – इन चार स्तंभों पर खड़ा होगा तथा सरकार देशभर में इन्हें मजबूत करने में लगी है।

श्री मोदी सिक्किम राज्य के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिक्किम 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए हर राज्य का विकास जरूरी है। हर राज्य की अपनी विशेषताएं हैं। हमने पूर्वोत्तर क्षेत्र को विकास के केन्द्र में रखा है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सिक्किम में विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया और कहा कि सिक्किम पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की एक चमकती गाथा बन रहा है। उन्होंने कहा कि सिक्किम में पिछले एक दशक से बड़े परिवर्तन हो रहे हैं, जिसका यहां के लोग अनुभव कर रहे हैं। दस वर्षों में इस क्षेत्र में सम्पर्क सुविधाओं का विकास हुआ है। राज्य में 400 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है और सैंकड़ों किलोमीटर लम्बी ग्रामीण सड़कें बनायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि अटल सेतु बनने से भी सिक्किम का सम्पर्क बढ़ा है तथा गंगटोक और बागडोगरा के बीच आवागमन में आसानी हुयी है।

श्री मोदी ने सिक्किम के किसानों की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह राज्य जैविक खेती में देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य से जैविक मिर्च की पहली खेप मार्च में विदेश भेजी गयी है और भविष्य में ऐसे अनेक उत्पाद हैं जो विदेश भेजे जायेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सिक्किम दुनिया में अपने जैविक तरीके से तैयार मछलियों के लिए भी जाना जायेगा। राज्य में सोरेंग जिले में केन्द्र सरकार के सहयोग से जैविक मत्स्य पालन संकुल का विकास किया जा रहा है और दुनिया में जैविक तरीके से उत्पादित मछलियों की बहुत अधिक मांग है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और सिक्किम सरकार पूरे तालमेल के साथ विकास कार्य में लगे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहम्मदाबाद में की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक, बूथ स्तर पर मजबूती पर दिया जोर

0

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रायोजित “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत 30 मई 2025 को ग्राम मौधा, ब्लॉक मोहम्मदाबाद, विधानसभा भोजपुर में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य पार्टी संगठन को ग्राम व बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी चुनावों में मजबूती से उतरने की रणनीति तय करना रहा।

इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर प्रकाश प्रधान, जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजू अग्निहोत्री, भोजपुर विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना राठौर, और ब्लॉक मोहम्मदाबाद के सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी चुनावी सफलता की नींव बूथ पर मजबूत संगठन से ही रखी जा सकती है। इसी के तहत न्याय पंचायत अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और उनके साथ संवाद कर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई।

सभा का संचालन करते हुए पूर्व प्रत्याशी अर्चना राठौर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा

“बूथ का हर कार्यकर्ता मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं हर कदम पर आपके साथ हूं। हमें न डरना है, न झुकना है। किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। इस क्षेत्र में कांग्रेस को मज़बूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है।”

बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेसी श्री राज नारायण मिश्रा ने की। जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी व जिला कोऑर्डिनेटर प्रकाश प्रधान ने संगठन सृजन अभियान की महत्ता बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर रमाकांत मिश्रा, कैलाश यादव, राजेन्द्र कठेरिया, अनिल पाल, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश सिंह राठौर, पीयूष राठौर समेत कई प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भूसे के बाड़े में किशोरी का शव मिलने के दूसरे दिन घटनास्थल पहुंची एस पी आरती सिंह

0

– कई संदिग्ध हिरासत में, दो अघोरी बाबाओं का शांति भंग में चालान

– तीसरे दिन मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार को गांव के ही एक बाड़े में भूसे के ढेर में दबा हुआ मिला था। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच में एसओजी, फॉरेंसिक टीम और थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी पहले ही अपना काम कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतका सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से दाल लेने किराना की दुकान गई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। परिजनों ने थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को गांव के ही शिवशरण के भैंसों के बाड़े से किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ,जिसके बाद दुष्कर्म कर हत्या के कयास लगाए जा रहे थे।

मृतका का शव शिवशरण के बाड़े से मिला, जो उनके भाई आयुर्वेदिक चिकित्सक रामशरण के घर के पास है। दीवार पर खून जैसे निशान पाए गए, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने सैंपल के रूप में इकट्ठा किया। जांच में घर की फर्श तोड़ने और वहां गड्ढा करने की बात सामने आई है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। भूसे की बोरी घर के अंदर से भी बरामद की गई है, जिससे मामले में और भी कई गंभीर बिंदु उभरकर सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार, एसओजी टीम ने संदेह के आधार पर रामशरण के पुत्र, पत्नी, शिवशरण की पुत्री समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की संभावना है। इसी दौरान दो अघोरी बाबाओं – रोमिल पुत्र श्याम सिंह और मणिलाल पुत्र कैनू निवासी जोगीपुर, थाना पाली, जिला हरदोई को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेजा गया है।

घटनास्थल और प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर दुष्कर्म के प्रयास के दौरान किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, एक शादीशुदा युवक किशोरी को बहाने से कमरे में ले गया, जहां परिजनों की आहट से डरकर उसने किशोरी का मुंह-नाक दबाकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस इस पहलू की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही करेगी। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ कराया जा रहा है।

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह मजदूरी और खेती से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। शव की पहचान होते ही मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने भी इस हृदयविदारक घटना पर आक्रोश जताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा:

“घटना गंभीर है, सभी एंगल से जांच की जा रही है। टीमों को लगाया गया है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया:

“संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

लखनऊ समेत 60 जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात होने की भी संभावना

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौतपा रहा बेअसर, मौसम ने बदली चाल। आज सुबह से ही यूपी की राजधानी में मौसम बहुत ही खुशनुमा रहा वहीं बूंदा-बांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।​ लखनऊ में सुबह तेज हवा व हल्की बारिश हुई है। हालाकि बाद में 11 बजे तक तेज धूप निकल आई थी।

प्रदेश में गुरुवार से तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के अनुमान ​लगाये जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। हवा व बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से शहर के लोगों को कुछ निजात मिलेगी। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 60 जिलों में तेज हवा व गरज- चमक के साथ बूंदाबादी का अर्लट जारी किया है।

बताते चले कि राजधानी में सुबह से मौसम खुशगावर था वहीं लगभग आठ बजे के बीच रिमझिम बारिश से नौतपा बेअसर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, इन जिलों में बारिश के साथ—वज्रपात होने का अनुमान लगया जा रहा हैं।