30 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026
Home Blog Page 3151

676 कोविड कार्मिकों के समायोजन को मिली हरी झंडी

0
Brajesh Pathak
Brajesh Pathak

                   पूर्व में 1834 कर्मचारियों को मिल चुकी है तैनाती, शेष के लिए निर्देश जारी

लखनऊ: कोविड (Covid) महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विभिन्न जनपदों में कार्यरत रहे 676 संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों (outsourced employees) को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने इन कर्मियों के विभागीय समायोजन को मंजूरी दे दी है। ये वे कर्मचारी हैं जो पहले चरण के समायोजन में छूट गए थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने जानकारी दी कि इन कर्मचारियों का समायोजन स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न इकाइयों में किया जाएगा। इससे पूर्व राज्य में 1834 कर्मचारियों को तैनाती मिल चुकी है।

एक माह में होगा समायोजन

डिप्टी सीएम ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन और कोविड काल के अनुभवों को देखते हुए इन कर्मचारियों की सेवाएं महत्वपूर्ण मानी गई हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन 676 कर्मचारियों का समायोजन जिला स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से अगले एक माह के भीतर कर दिया जाए। डिप्टी सीएम के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव की ओर से सभी जिलाधिकारियों, सीएमओ, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्यों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र जारी कर दिया गया है।

योग्यता के अनुसार मिलेगा कार्य

पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों की तैनाती उनकी शैक्षिक योग्यता और पूर्व अनुभव के अनुसार की जाएगी। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एनएचएम के विभिन्न कार्यक्रमों, लैब असिस्टेंट, स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, स्वीपर, वार्ड ब्वॉय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट जैसे पदों पर उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी, वह भी उसी मानदेय पर जो उन्हें पूर्व में मिलता था।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी जिले में समायोजन के लिए रिक्तियां उपलब्ध नहीं हैं, तो सीएमओ तुरंत मंडलीय अपर निदेशक को सूचित करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोविड काल के कर्मचारियों की जगह अन्य किसी को नियुक्त किया गया, तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए न केवल कार्रवाई की जाएगी, बल्कि वित्तीय अनियमितता मानते हुए वसूली भी की जाएगी। यह निर्णय उन सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उम्मीद की किरण है, जो लंबे समय से समायोजन की प्रतीक्षा में थे।

फर्रुखाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का दौरा

0
BJP
BJP

                – रानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रि-शताब्दी समारोह में लेंगे भाग

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (State President Bhupendra Singh Chaudhary) का बुधवार को फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जनपद में दौरा तय है। वह यहां पंचालघाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रि-शताब्दी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 12 बजे नारायण आश्रम पहुंचेंगे और लगभग 1:30 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यह आयोजन कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित नारायण आश्रम परिसर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इसके बाद दोपहर 2:20 बजे भूपेंद्र सिंह चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के आवास, राजेंद्र नगर हाउस, नई बस्ती, फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। यहां कुछ समय रुकने के बाद दोपहर 2:35 बजे वह जनपद से प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव और उनके प्रतिनिधि सचिन यादव ने संयुक्त रूप से एक वीडियो संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

गर्मियों की छुट्टी में लखनऊ आया कोरोना, इस इलाके में मिला पॉजिटिव

0
Corona
Corona

लखनऊ: कोरोना (corona) से देश ने अभी छुटकारा नहीं पाया है, जब राहत की सांस लोग लेना शुरू किए तो एक बार फिर से कोरोना ने दुनिया में दस्तक दे दी। अभी तक तो देश विदेश से कोरोना की एंट्री की खबर सामने आ रही थी लेकिन यूपी में भी कोरोना ने एंट्री मार दी है। गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में कोरोना के मामले में मिलने की खबर के बाद अब राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कोरोना का मामला सामने आया है। लखनऊ में एक कोरोना का बुजुर्ग मरीज मिला है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ अलीगंज में मंगलवार को एक कोरोना का संक्रमित मरीज मिला है। करीब 10 दिन पहले धार्मिक यात्रा से लौटे बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया था। आज SGPGI लखनऊ में मंगलवार को मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ प्रदेश में कोविड संक्रमितों की संख्या 30 तक पहुंच गई है।

आपको बता दें कि देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे है अब सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकार कोविड के मामलों पर नजर रख रही है। आईसीएमआर ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। नए कोविड वैरिएंट्स के संक्रमण सामान्यत: हल्के हैं। इस बीच देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1,009 हो गई है।

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का हुआ विस्तार

0
Journalist
Journalist

6 जिलों की कार्यकारिणीयों के गठन के बाद जल्द होगी सिरसा व चंडीगढ़ यूटी कार्यकारिणी की घोषणा

चंडीगढ़/ सिरसा: श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (Shramjeevi Journalist Union Haryana) की 6 जिलों गोहाना,रेवाड़ी,पलवल,हांसी,अम्बाला व पटौदी की जिला कार्यकारिणी के गठन व मनोनय के बाद आज जिला सिरसा व हरियाणा (Haryana) की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) यूटी की कार्यकारिणीयों का गठन भी हो गया है।

उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने सिरसा व चंडीगढ़ इकाइयों के इस गठन लिये सिरसा के वरिष्ठ पत्रकार सतीश बंसल व रोहित जैन साथ ही चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार हरमिंदर नागपाल व सम्पादक धर्मपाल वर्मा को इस गठन कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही चंडीगढ़ व सिरसा में पत्रकारों की एक अहम कार्यक्रम का आयोजन होगा जिस में इन कार्यकारिणीयों की घोषणा होगी।

पुनः श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े सभी साथियों को बधाई देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने कहा बहुत जल्द हरियाणा के सभी जिलों में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणीयों का गठन व घोषणा कर दी जायेगी।

बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

0
B.Sc
B.Sc

एसएमएस में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन, मिस्टर और मिस विदाई 2025 का हुआ चयन

लखनऊ: स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (sms), लखनऊ (Lucknow) में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा बीएससी अंतिम वर्ष (B.Sc final year) के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्मृतियों के साथ अंतिम वर्ष के छात्रों को विदा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमएस के निदेशक डॉ. आशीष भटनागर ने की। इस अवसर पर महानिदेशक (तकनीकी) डॉ. भरत राज सिंह, एसोसिएट निदेशक डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पी.के. सिंह, डीन इंजीनियरिंग डॉ. हेमंत कुमार सिंह, एचएएस विभागाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह यादव, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. आशा कुलश्रेष्ठ, तथा मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश सिंह सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

विदाई समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र श्री सचिन कुमार को मिस्टर फेयरवेल 2025 और मिस अर्चना शर्मा को मिस फेयरवेल 2025 के खिताब से नवाजा गया। वहीं श्री आयुष गुप्ता और मिस अनुष्का यादव उपविजेता रहे।

समारोह के दौरान जूनियर छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य और गायन कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। वरिष्ठों और शिक्षकों ने अंतिम वर्ष के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी जीवन पथ के लिए प्रेरणादायक संदेश दिए। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के आभार प्रदर्शन और सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ। पूरा आयोजन यादगार पलों और भावनाओं से सराबोर रहा।

धोखे से विवाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
arrested
arrested

– कमालगंज पुलिस की कार्रवाई, एटा जनपद का रहने वाला है आरोपी

फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना पुलिस (Kamalganj police station) ने दो साल पुराने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीम उर्फ सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने धर्म छिपाकर पीड़िता से विवाह किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन (convert religion) का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया।

मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सलीम उर्फ सुनील पुत्र अव्वल हुसैन निवासी ग्राम अगौनापुर, थाना अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया है।

कमालगंज पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर विवाह संबंध स्थापित किया और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास किया, जो न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी गंभीर चिंता का विषय है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल के बाद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी, यदि कोई और इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त है और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है।