22 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 3141

प्रदेश के राजस्व में बड़ी उछाल: मई 2025 तक 1052 करोड़ की वृद्धि, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताई वजह

0

यूथ इंडिया स्पेशल रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर मजबूती का संकेत दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के मई माह तक राज्य सरकार को कर व करेतर (गैर-कर) राजस्व मदों से कुल ₹35,563.74 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है। यह आंकड़ा मई 2024 तक की तुलना में ₹1052.10 करोड़ अधिक है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लागू वित्तीय अनुशासन और राजस्व सुधारों का परिणाम बताया है।

मई 2025 तक प्राप्त हुए कुल ₹35,563.74 करोड़ में राज्य के प्रमुख कर और करेतर मद शामिल हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह राशि ₹34,511.64 करोड़ थी। यानी एक साल में करीब 3.05% की वृद्धि दर्ज की गई है।

वित्तीय वर्ष राजस्व प्राप्ति (₹ करोड़)

मई 2024 34,511.64
मई 2025 35,563.74
वृद्धि +1052.10 हुई है।

राज्य सरकार को सर्वाधिक आय जिन विभागों से प्राप्त हुई, उनमें प्रमुख रूप से
वाणिज्य कर (जीएसटी), आबकारी विभाग, स्टांप और पंजीकरण शुल्क, खनन एवं परिवहन शुल्क, विद्युत कर एवं जल कर, करेतर आय में – राज्य संपत्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन सेवाएं आदि शामिल हैं।

वित्त मंत्री ने बताया कि डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम, रीयल टाइम टैक्स मॉनिटरिंग और पारदर्शी नीति के चलते टैक्स चोरी पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है।

“हमारा लक्ष्य केवल राजस्व वृद्धि नहीं, बल्कि जनहित में अधिक से अधिक संसाधन जुटाना है। राजस्व में यह बढ़ोतरी इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार की नीतियां मजबूत हैं और जनता का भरोसा कायम है।”
– सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश

राजस्व में हुई इस बढ़ोतरी से प्रदेश सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

विशेष रूप से:

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण)
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
मुफ्त टैबलेट/स्मार्टफोन योजना
एक्सप्रेसवे और औद्योगिक कॉरिडोर परियोजनाएं शामिल हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश का यह आर्थिक प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर भी उदाहरण बन सकता है। पिछले कुछ वर्षों में बजट प्रबंधन, ई-गवर्नेंस और पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के कारण सरकार की आमदनी और खर्च दोनों ही नियंत्रित तरीके से बढ़े हैं।

राज्य सरकार की वित्तीय नीतियों और राजस्व प्रबंधन के मामले में यह वृद्धि बेहद सकारात्मक संकेत है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश की गई यह रिपोर्ट प्रदेश की आर्थिक सुदृढ़ता की पुष्टि करती है और आने वाले समय में यूपी के विकास मॉडल को और मजबूती प्रदान करेगी।

पीएनबी हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ई-वाहन ऋण की पेशकश

0
PNB
PNB

लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस (world environment day) के अवसर पर देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने गैर-इलेक्ट्रिक वाहन ऋणों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 0.05% कम ब्याज दर की पेशकश कर पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है।

पीएनबी के ग्रीन फाइनेंसिंग पर विशेष ध्यान देने से उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं, बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 5,178 इलेक्ट्रिक वाहन ऋण स्वीकृत किए हैं, जिससे वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में पर्याप्त वृद्धि दर्ज़ हुई है। यह वृद्धि स्वच्छ परिवहन समाधान की ओर भारत में परिवर्तन का समर्थन करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बैंक के प्रमुख सतत उत्पादों में शामिल हैं: –

• इलेक्ट्रिक वाहन ऋण: इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण के लिए, ब्याज दर की शुरुआत 8.30% से होती है। इसे “पीएनबी वन” ऐप के माध्यम से डिजी वाहन ऋण द्वारा सुगमता से प्राप्त किया जा सकता है।

• सोलर रूफटॉप वित्तपोषण: पीएनबी की सोलर रूफटॉप योजना शून्य प्रसंस्करण/दस्तावेजीकरण प्रभार के साथ, 6.50% की शुरुआती आकर्षक ब्याज दरों और 120 माह की चुकौती अवधि वाली 10 किलोवाट तक के सोलर पावर सिस्टम के लिए का वित्तपोषण प्रदान करती है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री फिरोज हसनैन, मुख्य महाप्रबंधक, एमएसएमई और रिटेल, पीएनबी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “इलेक्ट्रिक वाहन की ऋण स्वीकृतियों में तीव्र वृद्धि के साथ, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सतत भविष्य का वित्तपोषण कर रहे हैं। हमारा व्यापक हरित उत्पाद पोर्टफोलियो हमारे इस विश्वास का उदाहरण है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बैंकिंग एक सशक्त बल बन सकता है।”

पुलिस लाइन में 42 रेसर मोबाइल का उद्घाटन

0
Racer Mobile
Racer Mobile

लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट (Lucknow Police Commissionerate) की नई पहल यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी, तकनीकी एवं अनुशासित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस आयुक्त द्वारा 42 रेसर मोबाइल (Racer Mobile) का उद्घाटन रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया गया। पुलिस आयुक्त का निर्देशः रेसर मोबाइल टीम को कुशलता, अनुशासन, त्वरित कार्रवाई और बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

लखनऊ कमिश्नरेट के संवेदनशील मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाना है। रेसर मोबाइल बाँडी वार्न कैमरा, लाउड हेलर, मोबाइल फोन, ब्रीथ एनालाइजर (नशा जाँच उपकरण) और अन्य यातायात प्रबंधन उपकरणों से सुसज्जित हैं। लखनऊ कमिश्नरेट के विस्तार और यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए 42 रेसर मोबाइल शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर तैनात किए गए।

कमिश्नरेट लखनऊ के निरन्तर विस्तारीकरण के फलस्वरूप विभिन्न चौराहों / तिराहों / स्थलो एवं मार्गों पर सुगम एवं सुदृढ़ यातायात व्यवस्था/प्रबंधन के दृष्टिगत 42 रेसर मोबाइल को शहर के विभिन्न मार्गों विशेषकर यातायात के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण/संवेदनशील मार्गों पर संचालित किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ से 42 रेसर मोबाइल को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ, पुलिस उपायुक्त, यातायात, लखनऊ, अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात लखनऊ, एवं अन्य यातायात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा उक्त रेसर मोबाइल को अपनी डियूटी के दौरान कुशल व्यवहार अनुशासन का परिचय देते हुए अपने बीट में त्वरीत कार्यवाही एवं बेहतर प्रदर्शन किये जाने हेतु मार्गदर्शन / निर्देशन प्रदान किया गया।

अनामिका ने 14 हजार फीट ऊंचाई से आसमान में लहराया ऑपरेशन सिंदूर का झंडा

0
Operation Sindoor
Operation Sindoor

प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा (Anamika Sharma) ने थाईलैंड में इतिहास रच दिया है। “Operation Sindoor” की जीत का जश्न तो हर जगह मनाया जा रहा है वही इसी के साथ आसमान पर भी जीत का परचम फहराया गया है। अनामिका शर्मा नाम की स्काई डाइवर ने 14 हजार फीट से ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लहराया है। 24 साल की अनामिका शर्मा भारत की सबसे कम आयु की सी लाइसेंस प्राप्त महिला स्काई डाइवर हैं, इससे पहले भी इन्होने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इतनी ही ऊंचाई से छलांग लगाकर राम नाम का ध्वज आसमान में फहराया था।

भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान को धूल चटा दिया है। प्रयागराज की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने 14 हजार फीट से ऑपरेशन सिंदूर का झंडा फहरा कर सेना और देश के लोगों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।

प्रयागराज की रहने वाली अनामिका देश की सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर हैं। अनामिका शर्मा ने 8 जनवरी को बैंकॉक में कुंभ का ध्वज लेकर स्काई डाइविंग की थी। उन्होंने प्लेन से 13000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और हवा में दिव्य कुंभ भव्य कुंभ लिखे हुए ध्वज को लहराया था। इस दिव्य और भव्य आयोजन में आने का निमंत्रण दिया था।

 

 

 

लखनऊ में ढाई साल की बच्ची से रेप, तड़पती रही मासूम

0
Lucknow
Lucknow

लखनऊ: यूपी की कानून व्यवस्था से लोगो में अब डर लगता है खत्म हो गया। लखनऊ (Lucknow) के आलमबाग (Alambagh) इलाके में फुटपाथ पर सो रही ढाई साल की दिव्यांग बच्ची की चीखें रात के सन्नाटे में दबकर रह गईं। आलमबाग मेट्रो के नीचे फुटपाथ पर दो से ढाई बजे के बीच सो रही ढाई वर्षीय बच्ची को एक शख्स उठा कर ले गया और कुछ ही दूरी पर उससे रेप कर उस बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई साथ ही सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव जिले के रहने वाले दंपत्ति अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ लखनऊ के आलमबाग मेट्रो के नीचे फुटपाथ पर रहकर जीवन-यापन करते हैं। बीती रात को दंपत्ति अपनी ढाई वर्षीय बच्ची के साथ फुटपाथ पर सो रहे थे तभी देर रात उनकी ढाई वर्षीय बच्ची को व्यक्ति उठा कर ले गया और कुछ ही दूरी पर उससे रेप कर उस बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद जब मां-बाप बच्ची को तलाश कर रहे थे तभी उसे लहूलुहान हालत में पास की झाड़ियों में पड़ा पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल जांच कराया तो उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें मिली हैं। घटना के बाद माता-पिता सदमे में हैं। इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने इस घटना पर गंभीरता से प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

जींस और टीशर्ट पहने हुए पांच लड़कियां सड़क पर मांग रहीं थी भीख

0
jeans
jeans

बलिया: यूपी के बलिया के सुखपुरा थाना (Sukhpura police station) क्षेत्र में जींस और टीशर्ट (jeans and t-shirts) पहने हुए पांच लड़कियां सड़क किनारे लोगों से भीख मांगती दिखने के बाद हड़कम मच गया। राहगीरों ने जब इनको देखा तब शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो पूछताछ में बताया वो सब लड़कियां गुजरात से आई हुई हैं और बलिया रेलवे स्टेशन (Ballia Railway Station) के पास किसी धर्मशाला में रह रही हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र में बलिया सिकंदरपुर नेशनल हाइवे पर पांच लड़कियां सड़क किनारे लोगों से भीख मांगती हुई दिखी थी। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सभी लड़कियों को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया है। जांच पड़ताल में पता चला, इन लड़कियों के आधार कार्ड पर पता गुजरात का है और ये बलिया रेलवे स्टेशन के पास किसी धर्मशाला में रह रही हैं। पुलिस ने बताया ये लड़कियां सड़क पर खड़ी होकर सिर्फ न भीख मांग रही थीं, बल्कि उनके पास 10 रुपये की किताब भी थी, जिसे वे बेच भी रही थीं।

पुलिस का कहना है कि महिला थाने में इन लड़कियों का वेरिफिकेशन कर जांच की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि, गुजरात से बलिया ये सब लड़किया कैसे आईं और उन्हें सड़क पर भीख क्यों मांगनी पड़ी? क्या वे अपने घर से भागकर आई हैं या किसी मजबूरी में फंसी हैं? क्या इनके परिवार वालो को कुछ पता है की नहीं? अधिकारियों ने बताया वे लड़कियों के बारे में छानबीन करने के साथ उनके परिवार वालों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहे है।