22 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 3140

पुलिस उपायुक्त ने लिया गंभीरता से संज्ञान — दरोगा लाइनहाज़िर, SOG टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

0

– अपराधियों पर कसता शिकंजा, कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई

कानपुर। कानून-व्यवस्था से जुड़े खासपुर गांव के पूर्व प्रधान अशोक कटियार के गंभीर मामले को लेकर पुलिस विभाग में त्वरित और सख्त कदम उठाए गए हैं। अपना दल के नेता कन्नौज अपना दल जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार की शिकायत पर पुलिस उपायुक्त ने मामले की जानकारी मिलते ही तत्परता दिखाते हुए संबंधित दरोगा दयाशंकर को लाइन हाज़िर करने का निर्देश जारी किया। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

सूत्रों के अनुसार, प्रकरण से संबंधित लापरवाही और अपराधियों पर नियंत्रण न रखने को लेकर पुलिस विभाग में गंभीर नाराजगी थी। इसी क्रम में डीसीपी ने दरोगा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर के निर्देश दिए।

साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने एक विशेष SOG (Special Operations Group) टीम का गठन कर दिया है, जिसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम को पूरी स्वतंत्रता दी गई है कि वह आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आरोपितों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाए।

डीसीपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कानून-व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

पुलिस विभाग की इस सक्रियता से आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। वहीं सूत्रों का कहना है कि SOG टीम ने अपने स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है और जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी संभव है।

स्वर्गीय राघवेन्द्र नाथ मिश्रा को व्यापार मंडल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0

शोकसभा में व्यापारी नेताओं ने किया पंडित जी के योगदान को याद, संगठन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) पीलीभीत की ओर से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय राघवेन्द्र नाथ मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोकसभा का आयोजन किया गया। पंडित जी के निधन से व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सभा में बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

गत 29 मई को स्वर्गीय राघवेन्द्र नाथ मिश्रा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पंडित जी की कमी हमेशा खलेगी। वे संगठन की आत्मा थे। उन्होंने कहा कि पंडित जी की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जी हम सभी के प्रेरणास्रोत थे। उनकी डांट में भी एक स्नेह और मार्गदर्शन छिपा होता था। संगठन के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय था।
मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना ने कहा कि पंडित जी ने वर्षों तक संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न जाने कितने व्यापारियों को उन्होंने संगठन से जोड़ा और उनके हितों की रक्षा की।

जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी का स्नेह हम सभी को एक पिता तुल्य मिलता था। वे विभिन्न संगठनों में अपनी भूमिका निभाने के बावजूद व्यापार मंडल के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पत्र के माध्यम से पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। सभा के अंत में उपस्थित सभी व्यापारीगणों ने स्वर्गीय पंडित राघवेन्द्र नाथ मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामनाथ सक्सेना, प्रेम गंगवार, राजेश वैश्य, अशोक शर्मा, धर्मेन्द्र निमरानी, मनीष गुप्ता, नवीन सब्बरवाल, नगर अध्यक्ष रवि शर्मा, महामंत्री हरिपाल यादव, श्याम गुप्ता, पंकज अग्रवाल, राजन सिंह, निखिल अग्रवाल, संतोष सक्सेना, हर्षल जैसवार, महेश पाठक, संजीव गुप्ता, आशु अग्रवाल, हरीश ढुलवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

कंपोजिट विद्यालय बरहा में बाल संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न

0

बच्चों ने मंत्रों के अर्थ के साथ सीखा भारतीय संस्कृति का पाठ

पीलीभीत। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बरहा में ‘बाल संस्कार कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को वैदिक मंत्रों का शाब्दिक अर्थ समझाते हुए भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मंत्रों को पढ़ा, समझा और उनके भावार्थ को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शशिवाला गुप्ता ने गायत्री मंत्र का शाब्दिक अर्थ बच्चों को समझाया। वहीं, डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा ने दीप ज्योति मंत्र का भावार्थ स्पष्ट किया। डॉ. अनुरीता सक्सेना ने भोजन मंत्र का अर्थ बताया जबकि बी. के. सिंह ने शांति मंत्र का बच्चों को सरल भाषा में अर्थ समझाया।

कार्यक्रम में शाखा सचिव जगदीश सक्सेना ने त्रेताय मंत्र, शक्ति ज्ञान शक्ति, सतयुग, द्वापर, युद्ध शक्ति, तथा संघीय शक्ति कलयुग आदि मंत्रों का भावार्थ बताते हुए विद्यार्थियों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से समृद्ध किया।

कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी बच्चों, अध्यापिकाओं और परिषद के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से आग्रह किया कि वे चार दिवसीय कार्यशाला में सिखाए गए मंत्रों को न केवल याद करें, बल्कि समझ कर अपने जीवन में उतारें। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन बाद इस विषय पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को धर्म, संस्कृति और वेद-पुराणों की बुनियादी जानकारी देना था, जिससे वे नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा पा सकें। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।विशेष रूप से प्रांत के संपर्क प्रमुख विनोद गुप्ता के योगदान की सराहना की गई, जिन्होंने सभी बच्चों के लिए मंत्रों को मुद्रित कराकर वितरित कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व:

ममता गंगवार, प्रधानाचार्य, कंपोजिट विद्यालय बरहा संतोष खरे, अध्यापक विजय लक्ष्मी, अध्यापक कमला सिंह ऋषि मुनी त्यागी का रहा।

इन सभी गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाया और बच्चों को भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी।

छियालीस हजार करोड़ रुपये के निवेश से जम्मू-कश्मीर के विकास को नयी दिशा मिलेगी: मोदी

0

कटरा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश से विकास की नयी परियोजनायें चलाने का फैसला किया गया है, जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश के विकास की गति को नयी दिशा मिलेगी।

श्री मोदी ने चिनाब नदी पर अंजी रेल पुल के उद्घाटन और कटरा से श्रीनगर के लिए पहली वंदेभारत यात्री सवार गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के बाद संबोधित करते हुए कहा, “आज का यह कार्यक्रम मां भारती की एकता और इच्छा शक्ति का विराट उत्सव है।”

उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से वादी-ए-कश्मीर भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गयी है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने श्री अब्दुल्ला के इस वक्तव्य का उल्लेख किया कि वह जब आठवीं कक्षा में पढ़ते थे, तब से उन्हें श्रीनगर रेल लाइन का इंतजार था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई पीढ़ियां इस रेल लाइन के इंतजार में गुजर गयीं।

श्री मोदी ने इस परियोजना को बड़ी चुनौतीपूर्ण बताया और कहा, “ यह अच्छा काम भी उन्हीं के हाथ से होना था।…यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस परियोजना ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। ”

NEET PG परीक्षा एक ही पाली में तीन अगस्त को होगी

0
NEET PG

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने ‘नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन’ (एनबीई) को मेडिकल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 15 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2025, तीन अगस्त को एक ही पाली में आयोजित करने की शुक्रवार को अनुमति दी।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज की अंशकालीन कार्य दिवस पीठ ने एनबीई की याचिका पर यह आदेश पारित किया। अदालत ने इस संस्था की दलीलें विस्तार पूर्वक सुनने के बाद परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने उसकी अर्जी स्वीकार कर ली।

इससे पहले 30 मई को न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की अंशकालीन कार्य दिवस पीठ ने अदिति और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एनबीई को 15 जून को पूर्व निर्धारित दो की बजाय एक ही पाली में आयोजित कराने का निर्देश दिया था। अदालत ने यह भी कहा था कि जरूरत पड़ने पर एनबीई परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की अनुमति के लिए गुहार लगा सकती है।
शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद एनबीई ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने समेत सुरक्षा संबंधी अन्य उपाय करने का हवाला देते हुए तीन जून को एक आवेदन के जरिए परीक्षा को तीन अगस्त को आयोजित करने की अनुमति मांगी थी।

पीठ ने 30 जून को अपने आदेश में कहा था कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित न करें, क्योंकि इससे उम्मीदवारों को समान अवसर नहीं मिलेंगे। पीठ ने यह भी टिप्पणी की कि दो पालियों में परीक्षा होने से मनमानी होगी और सामान्यीकरण प्रक्रिया को नियमित तरीके से लागू नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं दो पालियों की परीक्षा में प्रश्नपत्र कभी भी एक ही कठिनाई स्तर के नहीं हो सकते।
शीर्ष अदालत ने कहा था,“हम यह स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं कि इस देश में तकनीकी प्रगति को देखते हुए देशभर में परीक्षा करने वाली इस संस्था को एक पाली में परीक्षा आयोजित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाए।”

अदालत ने कहा था कि यदि अधिकारियों को लगता है कि वे परीक्षा केंद्रों की पहचान करने और 15 जून को परीक्षा आयोजित करने में सक्षम नहीं तो वे परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले पांच मई को अदालत ने उक्त याचिका पर एनबीई, राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (एनएमसी) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को नोटिस जारी करके से जवाब मांगा था।

शीर्ष अदालत ने 22 मई को एक अन्य याचिका पर फैसला सुनाया था, जिसमें नीट-पीजी काउंसलिंग में सीट-रोकने की व्यवस्था को बंद के लिए कई निर्देश जारी किए गए थे।

शीर्ष अदालत ने परीक्षा के अंतरिम अंक, उत्तर कुंजी और सामान्यीकरण की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रकाशित करने का निर्देश दिया था।

PM मोदी ने किया चिनाब-अंजी ब्रिज का उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

0

कटरा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल ब्रिज (अंजी ब्रिज) का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज – चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करते हुए तिरंगा लहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया। नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चिनाब रेल ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है जिसे भूकंप और हवा की स्थिति को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ब्रिज का एक अहम असर जम्मू और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में होगा।

कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की।