20 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 3138

हरिद्वार: गंगा स्नान करते समय तेज धारा में बह गया श्रद्धालु लेकिन….

0
Haridwar
Haridwar

हरिद्वार: पावन नगरी हरिद्वार (Haridwar) हो या कही भी आप गंगा स्नान कर रहे हो तो आपको सावधानी जरूर बरतनी चाहिए, आपकी एक जरा सी चूक मुसीबत में डाल सकती है। आज शुक्रवार को निर्जला एकादशी (waterless ekadashi) के मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आए जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से एक श्रद्धालु गंगा स्नान के वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया। घाट पर स्नान कर रहे जम्मू-कश्मीर का रहने वाला युवक असावधानी के चलते गंगा की तेज धारा में बह गया था और आगे पुल के नीचे लटकी जंजीरों के सहारे खुद को बचाये हुए था। सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में बोट से पहुंचकर श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाला।

आज शुक्रवार को हरिद्वार में निर्जला एकादशी के पावन पर्व के मौके पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। इसी में जम्मू कश्मीर से आए विशाल गंगा स्नान कर रहा था, तभी वह गंगा की तेज लहरों के बीच आ गया और तेज बहाव में डूबने लगा। तभी उसने खुद को बचाने के लिए पुल के नीचे लटकी जंजीरों के सहारे खुद बचाने के लिए पकड़ लिया। इस बीच आपदा राहत दल की 40वीं वाहिनी पीएससी की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू करके विशाल को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया।

आपदा राहत दल के सदस्य अपर पीसी ने बताया कि हाथी पुल पर श्रद्धालु की डूबने की सूचना मिलते ही आपदा राहत दल, 40वीं वाहिनी पीएसी ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके उसे सकुशल गंगा से बाहर निकाला और वह श्रद्धालु विशाल सकुलश है। इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार में आये सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि, गंगा स्नान के दौरान सतर्कता बरतें एवं केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान करें।

 

 

गोरखपुर को सीएम योगी ने दी सौगात, कल्याण मंडपम का किया उद्घाटन

0
Kalyan Mandapam
Kalyan Mandapam

गोरखपुर: ‘स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी बनाना उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, योगी सरकार (yogi government) इसी नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर (gorakhpur) में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा 4.52 करोड रुपए की लागत से सूरजकुंड में निर्मित कल्याण मंडपम (Kalyan Mandapam) का उद्घाटन किया। 15वे वित्त आयोग के बजट से नगर निगम सूरजकुंड में 4.52 करोड रुपए की लागत से बने कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है। सीएम योगी ने कल्याण मंडपम का उद्घाटन करके जनता को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूरजकुंड में बने कल्याण मंडपम के उद्घाटन करके कहा- अगर कोई शुभ कार्य करना चाहता है और अगर उसे 11,000 रुपये या 25000 रुपये में इतना बड़ा कल्याण मंडप मिल जाए, तो वह आसानी से अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी को आमंत्रित करके बहुत अच्छे तरीके से कोई भी कार्यक्रम आयोजित कर सकता है।

इसके आगे उन्होंने कहा- मुझे अच्छा लगा कि गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने इस पहल की शुरुआत की और यह गोरखपुर नगर निगम का 7वां कल्याण मंडपम बन रहा है, जिसमें से 1 का पहले लोकार्पण हो चुका है, 2 का अभी उद्घाटन हो रहा है, 5 अभी निर्माणाधीन हैं; मैंने अपनी विधायक निधि का पूरा पैसा ऐसे कल्याण मंडपों के लिए ही दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन तो अपने घर के सामने जगह नहीं छोड़े हैं। उनके यहां कोई आयोजन हो, तो पार्किंग कहां होगी। वह तो 15 से 20 लाख रुपए खर्च करके बड़ी जगह पर आयोजन कर सकते हैं, लेकिन समाज का कमजोर आदमी बेटी की शादी के लिए कहां जाएगा? सीएम योगी ने इस दौरान लोगों से पेड़ लगाने की गुजारिश की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन एक पेड़, मां के नाम लगाएं, को आगे बढ़ाते हुए अपने घर के पास एक पौधा जरूर लगाएं।

 

छत से गिरा मासूम, हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल किया गया रिफर

0
छत से गिरा मासूम
छत से गिरा मासूम

पुराना गनीपुर में हुआ हादसा, लोहिया अस्पताल किया गया रिफर

नवाबगंज, फर्रुखाबाद: नगर के मुहल्ला पुराना गनीपुर (Mohalla Purana Ganipur) निवासी रामप्रताप कश्यप का पांच वर्षीय पुत्र कन्हैया शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे खेलते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि कन्हैया घर पर खेलते-खेलते छत पर चला गया और वहां खेलते समय बाउंड्रीवाल के पास पहुंच गया, जहां से अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह सीधे सड़क पर गिर गया।

बालक के गिरने की आवाज सुनकर मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे पायलट अवधेश कुमार और ईएमटी ब्रजकिशोर ने घायल कन्हैया को तत्काल सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया।

सीएचसी पर मौजूद फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद कन्हैया की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बालक की हालत नाजुक बताई जा रही है और परिजन उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर पांचालघाट पर भव्य आयोजन गंगा महाआरती

0
World Environment Day
World Environment Day

– भजन संध्या और प्रदर्शनी से गूंजा घाट, मंत्री कमलावती रहीं मुख्य अतिथि

 

फर्रुखाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) एवं गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के शुभ अवसर पर जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के तत्वावधान में पतित पावनी माँ गंगा के पावन तट पांचालघाट पर एक दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा, जिसमें गंगा महाआरती (Ganga Mahaarati), भजन संध्या, गंगा प्रदर्शनी, गंगा फिल्म और घाट पर हाट जैसी गतिविधियाँ मुख्य आकर्षण रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कमलावती जी मौजूद रहीं। उन्होंने गंगा नदी के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और जैविक महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा,

“गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसका संरक्षण हम सबका कर्तव्य है।”

जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुश्री सुशील शाक्य, एवं समाजसेविका डॉ. रजनी सरीन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मोनिका यादव ने आधुनिक जीवनशैली को पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि सभी को प्रदूषण कम करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

विधायक सुशील शाक्य ने गंगा में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए वृक्षारोपण व संरक्षण की अपील की। डॉ. रजनी सरीन ने विस्तार से पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ’ रही, जिस पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। गंगा संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को भी प्रदर्शित किया गया। साथ ही, गंगा से जुड़ी फिल्म भी दिखाई गई जिसने लोगों को भावविभोर कर दिया।

प्रभागीय वन निदेशक राजीव कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण जागरूकता पर जोर दिया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक रोहित दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, थानाध्यक्ष अमोद कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर सरदार पटेल युवा वाहिनी ने मनाया गौरवोत्सव

0
Shivaji Maharaj
Shivaji Maharaj

फर्रुखाबाद: सरदार पटेल युवा वाहिनी (Sardar Patel Yuva Vahini) के तत्वावधान में आज नेकपुर (Nekpur) स्थित शिवाजी संस्थान में मराठा सम्राट वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की प्रतिमा पर सामूहिक पुष्पवर्षा एवं दिव्य आरती के साथ हुआ।

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक 6 जून 1674 को रायगढ़ किले में हुआ था, जो मराठा साम्राज्य की स्थापना और ‘हिंदवी स्वराज्य’ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। यह दिन भारतीय इतिहास में स्वतंत्रता, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जाता है। इसी पावन अवसर को सरदार पटेल युवा वाहिनी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मना रही है।

कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में अध्यक्ष पवन कटियार, वरिष्ठ संरक्षक हर्षवर्धन कटियार, वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार, अधिवक्ता अशोक कटियार, प्रधान संजय कटियार, शिवकुमार कटियार, बीनू कटियार, संदीप कनौजिया, गौरव कटियार, अमित सरोज, शरद कटियार, अंशुल कटियार, धनंजय कनौजिया, अधिवक्ता अनुभव कटियार, पवित्र कटियार, अधिवक्ता विनीत कटियार, अमित कटियार, आर्यन कटियार, अमन रचित, निखिल कटियार, सत्यप्रकाश, रोहित आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे,सरदार पटेल युवा वाहिनी ने इस अवसर पर समाज में चेतना और जागरूकता लाने की प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को सशक्त करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

ऑपरेशन कायाकल्प में देरी पर जिलाधिकारी सख्त, खंड शिक्षा अधिकारियों पर गिरी गाज

0
District Magistrate
District Magistrate

– स्कूल चलो अभियान में 11,937 नामांकन, पीएम सूर्यघर योजना में लक्ष्य से पीछे विभाग

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी (District Magistrate) आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प (Operation Rejuvenation) के कार्यों में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद और कायमगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा गया।

बैठक में बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने जानकारी दी कि स्कूल चलो अभियान 2025-26 के अंतर्गत अब तक 11,937 बच्चों का नामांकन हो चुका है। साथ ही यह भी बताया गया कि अब तक 89 परिवारों की फैमिली आईडी बननी शेष है।

इसके अतिरिक्त पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। योजना के तहत विभाग को 200 कनेक्शन का लक्ष्य मिला था, लेकिन अब तक केवल 63 कनेक्शन ही पूरे हो पाए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी की सख्ती से साफ है कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी चेत जाएं, वरना सख्त कार्रवाई तय है।